महिलाओं से झूठ बोलकर प्रदेश की सत्ता कांग्रेस ने हथियाई : जयराम ठाकुर

by

मंडी। नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि लोकसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी को मातृ शक्ति का श्राप मिलेगा। विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने महिलाओं से झूठ बोलकर प्रदेश की सत्ता हथियाई थी। हर माह 1500 रुपये देने का वादा भी चुनावी शिगुफा साबित हुआ है। चुनावों में महिलाओं की भूमिका अहम रहती है। प्रदेश की महिलाएं कांग्रेस के झूठ को भलीभांति जान चुकी हैं।
केंद्र की मोदी सरकार ने मातृ शक्ति का सम्मान करते हुए उन्हें उनका हक दिलाने की दिशा में कार्य किया है। लोकसभा और विधानसभा में महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण मिल पाया है। महिला आरक्षण लागू होने से प्रदेश में 22 से अधिक सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित होंगी। अभी एकमात्र विधायक रीना कश्यप है। मंडी में भी दस में से तीन सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित होंगी। ऐसे में महिलाओं की भूमिका महत्वपूर्ण होती जा रही है। यह बात मातृ शक्ति को समझनी होगी। वह शनिवार को मंडी में मुख्यमंत्री संवाद केंद्र में आयोजित भाजपा महिला मोर्चा के सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि प्रदेश में पार्टी का संगठन नए सिरे से बना है। नए कार्यकर्ताओं को जिम्मेवारी मिली है। लोकसभा चुनाव के बहुत करीब हैं। सब को अभी से काम पर लग जाना चाहिए।
कंगना पर बोले जो चुनाव लड़ने का इच्छुक वही देता है इस तरह के बयान : मंडी जिला से संबंध रखने वाली अभिनेत्री कंगना रनौत के चुनाव लड़ने पर दिए गए बयान पर जयराम ठाकुर ने अपनी प्रतिक्रिया जताते हुए कहा कि जो चुनाव लड़ने का इच्छुक होता है वही इस तरह का बयान देता है। वैसे भी चुनाव लड़ने की इच्छा जताने का अधिकार सभी को है। टिकट किसे देना, किसे नहीं और किसे कहां से चुनावी मैदान में उतारना है। यह सब पार्टी का शीर्ष नेतृत्व तय करता है। इस पर किसी को भी टिका टिप्पणी करने का अधिकार नहीं है। सम्मेलन में महिला मोर्चा मंडी जिला की अध्यक्ष सीमा शर्मा ने पूर्व मुख्यमंत्री का स्वागत किया। इस मौके पर विधायक पूर्ण चंद ठाकुर, जिला अध्यक्ष निहाल चंद शर्मा, प्रदेश महामंत्री महिला मोर्चा मांचली ठाकुर, महामंत्री निशा सैनी, चांदनी शर्मा, पूर्व महिला मोर्चा अध्यक्ष एवं पार्षद सुमन ठाकुर उपस्थित रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

टाहलीवाल में बॉटलिंग प्लांट सील : 128033 बल्क लीटर शराब को किया जब्त – शराब से लदे ट्रक का चालक इस संबंध में दस्तावेज नहीं दिखा पाया

टाहलीवाल : टाहलीवाल के बॉटलिंग प्लांट का राज्य कर एवं आबकारी विभाग ऊना ने औचक निरीक्षण किया और अनियमितताएं पाए जाने पर स्टॉक जब्त कर प्लांट को सील कर लिया। गत 15 और 16...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मुकेश अग्निहोत्री की अध्यक्षता में मंत्रिमंडलीय उपसमिति में लगाएगी पता कैसे आर्थिक संसाधन जुटा सकती सरकार

एएम नाथ। शिमला : हिमाचल प्रदेश में उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री की अध्यक्षता में राजस्व संसाधनों को जुटाने के लिए मंत्रिमंडलीय उपसमिति गठित की गई है। समिति में कृषि मंत्री चंद्र कुमार, उद्योग मंत्री हर्षवर्धन...
हिमाचल प्रदेश

सीबीएसई स्क्रीनिंग टेस्ट पर अध्यापकों को राजकीय कार्य पर मिलेगा यात्रा भत्ता व दैनिक भत्ते का लाभ

एएम नाथ। चंबा, 20 मार्च : उपनिदेशक स्कूल शिक्षा सकेंडरी विकास महाजन ने जानकारी देते हुए बताया कि सीबीएसई सब-कैडर हेतु आयोजित स्क्रीनिंग टेस्ट, दिनांक 22 मार्च, 2026 में सम्मिलित होने वाले सभी अध्यापकों...
article-image
हिमाचल प्रदेश

जिला मुख्यालय चंबा में मनाया जाएगा जिला स्तरीय हिमाचल दिवस समारोह

शहरी एवं ग्राम नियोजन मंत्री राजेश धर्मानी करेंगे समारोह की अध्यक्षता एएम नाथ। चम्बा :  जिला मुख्यालय चंबा में 79 बां जिला स्तरीय हिमाचल दिवस समारोह हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा। समारोह की अध्यक्षता...
Translate »
error: Content is protected !!