ऊना शहर में 25 जनवरी से 15 मार्च तक चलेगा स्वच्छता सर्वेक्षण

by
ऊना, 23 जनवरी:  नगर परिषद, ऊना में आज 25 जनवरी से 15 मार्च तक मनाए जाने वाले स्वर्ण जयंती स्वच्छता सर्वेक्षण कार्यक्रम को लेकर स्वयं सहायता समूहों के साथ एक समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता नगर परिषद की अध्यक्षा पुष्पा देवी ने की।
इस अवसर पर पुष्पा देवी ने बताया कि इस अभियान का मुख्य उद्देश्य नगर परिषद को पूर्ण रुप से स्वच्छ बनाना है। इसके तहत स्वयं सहायता समूह इस अवधि के दौरान घर-घर जाकर स्वच्छता के संबंध में आकंडे एकत्रित करेंगे। उन्होंने बताया कि इस सर्वेक्षण में घर-घर जाकर गीले और सूखे कूड़े को अलग-अलग से रखने वालों का डाटा तैयार किया जाएगा।
उन्हांेने बताया कि ऊना शहर में कूड़ा इकट्ठा करने के लिए 8 गाड़ियों की व्यवस्था कर ली गई है और 1 फरवरी से घर-घर जाकर कूड़ा उठाने का कार्य विधिवत शुरु कर दिया जाएगा।
बैठक के दौरान स्वयं सहायता समूूहों को इस अभियान के बारे में पूर्ण व विस्तृत जानकारी दी गई ताकि डाटा तैयार करने में किसी भी प्रकार की असुविधा न हो।
इस अवसर पर सफाई निरीक्षक आशुतोष शर्मा, स्वच्छ भारत मिशन विशेषज्ञ मनीष कुमार, सुशील कुमार व बबली सहित अन्य उपस्थित थे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

SC/ST एक्ट में जमानत तभी, जब स्पष्ट रूप से यह साबित हो कि आरोपी के खिलाफ प्रथम द्रष्टया कोई मामला न बनता हो…. CJI ने खींची लक्ष्मण रेखा, हाई कोर्ट का फैसला पलटा

नई दिल्ली । सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश जस्टिस बीआर गवई की अध्यक्षता वाली सुप्रीम कोर्ट की पीठ ने हाल ही में एक फैसला सुनाते हुए कहा है कि दलितों के खिलाफ उत्पीड़न से...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

100 अश्लील वीडियो…1500 करोड़ की संपत्ति और सरकार से मिले 1 करोड़, ज्योतिषाचार्य अशोक खरात केस में हो रहे बड़े खुलासे

नासिक : महाराष्ट्र में कथित गॉडमैन और तांत्रिक के रूप में पहचान बना चुके अशोक खरात (उर्फ कैप्टन खरात) को लेकर SIT जांच में चौंकाने वाले खुलासे सामने आए हैं। रिटायर्ड मर्चेंट नेवी अधिकारी...
article-image
हिमाचल प्रदेश

बैंक आफ बडौदा ने किया किसान पखवाडे़ का आयोजन

ऊना, 22 अक्तूबर: बैंक आफ बडौदा ने आज बटूही गांव में हमारा किसान, आत्मनिर्भर किसान विषय पर किसान पखवाडे़ का आयोजन किया। यह जानकारी देते हुए बैंक के संयुक्त प्रबंधक मनोज कुमार ने दी।...
article-image
हिमाचल प्रदेश

हिमाचल में यूरिया के साथ नैनो यूरिया प्लस जबरदस्ती नहीं खरीदना पड़ेगा : विधायक भवानी पठानिया ने विधानसभा में उठाया था किसानों को मजबूर करने का मामला

एएम नाथ।   शिमला। हिमाचल प्रदेश में अब किसानों को सामान्य यूरिया खाद के साथ नैनो यूरिया प्लस जबरदस्ती नहीं दी जाएगी। कृषि मंत्री चंद्र कुमार ने सोमवार को विधानसभा में इस संबंध में स्पष्ट...
Translate »
error: Content is protected !!