राजकीय महाविद्यालय सलूणी में हुआ प्रथम वर्ष के छात्रों का ओरिएंटेशन व इंडक्शन कार्यक्रम

by

एएम नाथ। सलूणी (चम्बा) : राजकीय महाविद्यालय सलूणी में करियर काउंसलिंग एंड गाइडेंस सेल ने प्रथम वर्ष के छात्रों के लिए ओरिएंटेशन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में प्रवक्ताओं ने प्रथम वर्ष के छात्रों को महाविद्यालय में आयोजित की जाने वाली विभिन्न शैक्षणिक गतिविधियों, परीक्षा प्रणाली, साहित्यिक एवं खेलकूद गतिविधियों, छात्रवृत्ति योजनाओं तथा एंटी रैगिंग सहित अन्य महत्वपूर्ण मुद्दों पर जानकारी दी। साथ ही विद्यार्थियों को अवगत कराया गया कि यदि कोई छात्र आर्थिक कारणों से महाविद्यालय में प्रवेश नहीं ले पा रहा है तो उसकी सहायता महाविद्यालय में छात्र सहायता प्रकोष्ठ के माध्यम से की जाएगी।

अतः किसी भी छात्र को आर्थिक कारणों से पढ़ाई नहीं छोड़नी पड़ेगी। कार्यक्रम में महाविद्यालय के सभी प्राध्यापकों ने अपने-अपने विषय की जानकारी के साथ-साथ चयनित विषय में करियर उपलब्धियों के बारे में बच्चों को जानकारी प्रदान की। कार्यक्रम का संचालन करियर काउंसलिंग एंड गाइडेंस सेल के संयोजक श्री पंकज कुमार ने किया। इस उपलक्ष्य पर प्रथम वर्ष के छात्र उपस्थित रहे। वहींं प्राध्यापक वर्ग में श्रीमती पिंकी देवी, डॉ. सौरभ मिश्रा, श्री गुरदेव, श्री दिनेश कुमार, श्री शुभम डोगरा आदि उपस्थित रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

हिमाचल प्रदेश

एसीजेएम कोर्ट ने चोरी के मामले में दोषी करार : 11 महीने जेल की सजा और 1500 रुपए जुर्माना लगाया

हमीरपुर : नादौन में एसीजेएम कोर्ट ने हिमाचल प्रदेश सरकार बनाम सुरेन्द्र कुमार केस की सुनवाई करते हुए सुरेन्द्र कुमार को सजा सुनाई है। नादौन के गांव लाहड़ के सुरेन्द्र कुमार पुत्र बाबू राम...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सुक्खू की नई रणनीति : अब बागियों को नहीं मनाएंगे… वीरभद्र गुट को साधने का प्रयास

एएम नाथ। शिमला  : हिमाचल के मुख्यमंत्री सुक्खू अब अयोग्य घोषित कांग्रेस विधायकों का मान-मनौव्वल नहीं करेगी। सरकार को स्थिर बनाए रखने के लिए वीरभद्र गुट को साधने की रणनीति तैयार की गई है।...
article-image
हिमाचल प्रदेश

रिकॉर्ड समय में पूरा होगा पंडोगा-त्यूड़ी पुल – हमारे लिए हर क्षेत्र समान, समानता से सबका विकास तय बना रहे : विक्रमादित्य सिंह

रोहित भदसाली। ऊना, 25 अक्तूबर. लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने विकास परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा को लेकर ऊना जिले के अपने प्रवास के दूसरे दिन शुक्रवार को हरोली विधानसभा क्षेत्र का दौरा...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

ED ने रूपनगर जिले के 13 खनन ठिकानों पर की छापेमारी : 3.5 करोड़ से ज्यादा का कैश बरामद – सूत्रों के मुताविक अवैध खनन मामले में ‘नसीबचंद व श्री राम क्रशर’ और अन्य भी शामिल

रूपनगर। लोकसभा चुनाव 2024 के अंतिम चरण की वोटिंग से पहले पंजाब में ED ने बड़ी कार्रवाई की। अवैध खनन मामले में ED की टीमों ने 13 ठिकानों पर छापा मारा। रूपनगर जिले के...
Translate »
error: Content is protected !!