पुलिस को ड्रग ओवरडेज का शक : हिमाचल के युवक की पंजाब यूनिवर्सिटी के बॉयज हॉस्टल में मौत

by

चंडीगढ़ :  पंजाब यूनिवर्सिटी के ब्वाॅयज होस्टल नंबर-7 के कमरा नंबर-93 में मंगलवार सुबह एक युवक की हालत खराब हो गई। आनन-फानन कमरे में मौजूद उसके साथी उसे सेक्टर-16 जीएमएसएच में लेकर गए जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

सूचना पाते ही पीयू चौकी व सेक्टर-11 थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस द्वारा मामले की संदिग्धतता को देखते हुए सीएफएसएल की टीम को बुलाया गया और मामले में जांच शुरू की गई। मृतक की पहचान विकास निवासी हिमाचल प्रदेश के रूप में हुई है। पुलिस इस मामले को नशे से भी जोड़कर देख रही है कि कहीं युवक की मौत नशे की ओवरडोज के कारण तो नहीं हुई है।

जानकारी के मुताबिक जिस युवक की मौत हुई है वह हिमाचल से सोमवार को चंडीगढ़ पंजाब यूनिवर्सिटी में अपने एक दोस्त को मिलने के लिए आया था। वह पीयू के हॉस्टल नंबर-7 में कमरा नंबर-93 में अपने दोस्त व अन्य युवकों के साथ रूका था। इन युवकों ने देर रात तक कमरे मे एक साथ शराब पी और फिर सो गए। लेकिन मंगलवार सुबह दोस्त से मिलने आया विकास उठा ही नहीं और उसके दोस्त उसे उठाने का प्रयास करते रहे। लेकिन जब विकास नहीं उठा तो सभी युवक उसे सेक्टर-16 अस्पताल में ले गए जहां चेक करने। उपरांत डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद डाक्टर ने मामला मौत से जुड़ा होने के कारण इसका रुक्का काटा और अस्पताल चौकी से इसकी सूचना पुलिस को दी गई। इसके बाद पुलिस व सीएफएसएल की अन्य जांच टीमों ने घटनास्थल पर पहुंचकर मामले में जांच शुरू कर दी। इस दौरान टीमों ने उस कमरे को खंगाला जहां युवक की मौत हुई है। मृतक युवक पीयू का छात्र नहीं था। पुलिस ने उसके परिजनों को इसकी सूचना दे दी है। इस मामले में पुलिस का कहना है कि अभी जांच चल रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के असली कारणों का पता लग सकेगा।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

ऊना बना कबड्डी विजेता : अंतर्राष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव के अवसर पर पड्डल मैदान में आयोजित कबड्डी प्रतियोगिता में ऊना ने बिलासपुर की 36-32 से हराया

मंडी, 3 मार्च। अंतर्राष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव के अवसर पर पड्डल मैदान में आयोजित कबड्डी प्रतियोगिता में ऊना की टीम विजेता बनी। फाईनल मुकाबले ने ऊना ने बिलासपुर की 36-32 के कड़े मुकाबले में चार...
article-image
पंजाब

दर्दनाक हादसा: ट्रक के नीचे घुसी बाइक, तीन युवकों की मौत

रात 3:30 बजे हुआ भीषण हादसा; एक ही बाइक पर सवार थे तीनों युवक, मोबाइल से परिजनों की तलाश में जुटी पुलिस गोराया, 5 सितंबर। जालंधर-दिल्ली नेशनल हाईवे पर गोराया ओवरब्रिज के पास देर...
article-image
हिमाचल प्रदेश

पलांखवाला में 11 से 18 अप्रैल तक होगी भागवत कथा

प्रसिद्ध अंतरराष्ट्रीय कथा वाचक आचार्य 108 श्री महंत साध्वी ऋषि गिरी जी महाराज सुनाएंगे कथा बद्दी, 9 अप्रैल (तारा) : नगर निगम बद्दी के तहतप लांखवाला में कौशल निवास नजदीक अपना घर अपार्टमेंट्स में...
article-image
पंजाब

District-Level Task Force Formed to

Strict Action Against Use of Subsidised Urea in Non-Agricultural Works: Deputy Commissioner Ashika Jain Hoshiarpur/Daljeet Ajnoha/May 8 : Deputy Commissioner Ashika Jain has constituted a district-level task force to prevent the unauthorised use and...
Translate »
error: Content is protected !!