पुलवामा अटैक की प्लानिंग, सेना की मूवमेंट की जानकारी, गाजियाबाद के गद्दारों का खुला राज, आका निकला ISI

by

गाजियाबादः उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले से पकड़े गए 6 संदिग्धों से हुई पूछताछ के दौरान बड़ा खुलासा हुआ है. बताया जा रहा है कि ये सभी संदिग्ध आईएसआई की एक बड़ी साजिश के हिस्सा थे।संदिग्ध जासूसी नेटवर्क पाकिस्तान में बैठे आकाओं के इशारे पर काम कर रहा था. भारत में बैठे-बैठे देश के सैन्य ठिकानों और महत्वपूर्ण स्थानों की संवेदनशील जानकारी पाकिस्तान में बैठे अपने आकाओं के पास भेज रहे थे. इस मामले में गिरफ्तार सभी आरोपी 7 दिन की पुलिस रिमांड पर हैं. सूत्रों के मुताबिक पुलवामा हमले के बाद कश्मीर में एक और बड़े हमले की साजिश रची जा रही थी. आईएसआई के लिए जासूसी करने के आरोप में गाजियाबाद में गिरफ्तार किए गए छह में से चार आरोपी हमले के बाद पुलवामा गए थे।

दिल्ली से जम्मू के बीच हर बड़े स्टेशन पर लगाना था कैमरा :  सूत्रों के मुताबिक, रेलवे स्टेशनों पर कैमरे लगाना इसी साजिश का हिस्सा था. दिल्ली से जम्मू तक हर बड़े रेलवे स्टेशन पर कैमरे लगाए जाने थे. आतंकियों का मंसूबा था कि कश्मीर में हमले के बाद सेना की गतिविधियों पर नजर रखी जा सके और उस पर दोबारा हमला किया जा सके. सूत्रों के मुताबिक पुलवामा गए चारों आरोपियों ने कई सवेंदनशील जानकारियां पाकिस्तान भेजी थीं. पुलवामा के बाद चारों आरोपियों को लद्दाख भेजने की भी व्यवस्था की थी, मगर चारों ने मना कर दिया था. इसी वजह से सुहेल और ईरम लगातार गाजियाबाद आ रहे थे और उन्हें यहां कुछ और युवाओं की तलाश थी, जो यह काम कर सकें।

पाकिस्तानी आकाओं को भेजते थे सीक्रेट डिटेल : सूत्रों के अनुसार प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी सैन्य ठिकानों, रेलवे स्टेशनों और अन्य महत्वपूर्ण स्थानों के वीडियो, फोटो और लोकेशन पाकिस्तान में बैठे अपने आकाओं को भेजते थे. मामले की गंभीरता को देखते हुए केंद्रीय एजेंसियां भी अलर्ट मोड में हैं. दरअसल पकड़े गए छह आरोपी सुहैल मलिक, सानेहरम उर्फ मेहक, राज वाल्मीकि, शिव वाल्मीकि, रितिक गंगवार और प्रवीण को रिमांड पर लिया गया है. जांच में मलेशिया और यूके के नंबरों के साथ ही सऊदी अरब से जुड़े एक हैंडलर का भी सुराग मिला है. आशंका है कि इन नंबरों पर भी सवेदनशील जानकारी भेजी गई।

फोटो और लोकेशन भेजने पर मिलते थे 20 हजार :  पुलिस का कहना है कि आरोपी देशभर में पचास से अधिक सोलर कैमरे लगाने की योजना में थे. महिला इरम उर्फ महक लोगों को जोड़ने का काम कर रही थी. एनआईए और एटीएस के साथ मिलकर पूरे नेटवर्क को खत्म करने की कार्रवाई जारी है. आने वाले दिनों में और बड़े खुलासे होने की संभावना जताई जा रही है. आरोपी पाकिस्तान के हैंडलरों को संवेदनशील स्थानों की लोकेशन, फोटो और वीडियो भेजते थे. इसके बदले उन्हें पांच हजार से बीस हजार रुपये तक मिलते थे. जांच एजेंसियां अब आरोपियों को उन स्थानों पर ले जाएंगी, जहां इन्होंने सोलर कैमरे लगाए थे या वीडियो बनाए थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

रैडक्रॉस सोसाइटी ने 10 और टीबी मरीज लिए गोद, डीसी हेमराज बैरवा ने सौंपी पोषण किट्स

हमीरपुर 23 अक्तूबर। जिला हमीरपुर को टीबी मुक्त बनाने के लिए जिला रैडक्रॉस सोसाइटी ने एक बार फिर विशेष पहल करते हुए 10 टीबी रोगियों को गोद लेकर इनका सही पोषण सुनिश्चित करने तथा...
पंजाब

अकाली नेता बीबी जोश के बेटे के उड़े होश….दुकानदार पर हमला करने के आरोप में मामला दर्ज..एसएचओ बलविदर सिंह जौड़ा को सस्पेंड करके लाइन हाजिर

  होशियारपुर : सिटी पुलिस ने रेलवे रोड पर मेडिकल स्टोर के मालिक व उसके परिवार को पीटने के आरोप में शामचौरासी की पूर्व विधायक व पूर्व कैबिनेट मंत्री बीबी महिदर कौर जोश के...
article-image
पंजाब

डीएसपी गुरमुख सिंह बने जिला चोक बाल ऐसोसिएशन कपूरथला के अधयक्ष

कपूरथला/दलजीत अजनोहा :.जिला चोक बाल एसोसिऐशन कपूरथला की ओर से विशेष मीटिंग का आयोजन नयू आहूजा स्वीटस नजदीक चारबती चौक में ममता और गगनदीप कौर की अगुवाई में किया गया। इस मीटिंग में विशेष...
पंजाब

भाजपा नेता ने प्रधानमंत्री से अटारी सीमा के माध्यम से भारत और पाकिस्तान के बीच व्यापार को बहाल करने की अपील

चंडीगढ़ : पंजाब के भाजपा नेता प्रो. सरचंद सिंह ख्याला ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से अटारी सीमा के माध्यम से भारत और पाकिस्तान के बीच द्विपक्षीय व्यापार को बहाल करने की अपील की। प्रधानमंत्री...
Translate »
error: Content is protected !!