गौ सेवा समाज की संस्कृति का अभिन्न अंग: कुलदीप सिंह पठानिया

by

भटियात के तुरकड़ा में गौ सेवा समिति कार्यक्रम, विधानसभा अध्यक्ष रहे मुख्य अतिथि

गौ सदन के निरीक्षण के साथ 31 हजार की सहायता की घोषणा

एएम नाथ। चुवाड़ी (चंबा) : विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया बुधवार को भटियात विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत तुरकड़ा में गौ सेवा समिति द्वारा आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। कार्यक्रम के दौरान उन्होंने गौ सेवा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए इसे भारतीय संस्कृति और परंपरा का अभिन्न अंग बताया।
विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि गौ सेवा केवल धार्मिक आस्था से जुड़ा विषय नहीं है, बल्कि यह समाज में सेवा, करुणा और सहयोग की भावना को भी सुदृढ़ करती है। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की सामाजिक पहलें समाज में सकारात्मक संदेश देने के साथ-साथ आपसी भाईचारे को भी मजबूत करती हैं।
उन्होंने गौ सेवा समिति के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि समिति द्वारा किए जा रहे कार्य प्रेरणादायक हैं और अन्य संस्थाओं को भी इससे सीख लेनी चाहिए। कार्यक्रम के दौरान स्थानीय लोगों ने विधानसभा अध्यक्ष का गर्मजोशी से स्वागत किया। इस अवसर पर लोगों ने क्षेत्र से जुड़े विभिन्न मुद्दे भी उनके समक्ष रखे, जिन पर उन्होंने संबंधित विभागों के माध्यम से नियमानुसार विचार करने का आश्वासन दिया।
कुलदीप सिंह पठानिया ने इस अवसर पर गौ सेवा समिति द्वारा श्री राधा-कृष्ण मंदिर में आयोजित मूर्ति स्थापना कार्यक्रम में भी भाग लिया और धार्मिक अनुष्ठान में सहभागिता निभाई। कार्यक्रम के दौरान समिति की ओर से उन्हें श्री राधा-कृष्ण का पावन चित्र भेंट कर सम्मानित किया गया।
विधानसभा अध्यक्ष ने कार्यक्रम के बाद समिति द्वारा संचालित गौ सदन का निरीक्षण भी किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने व्यवस्थाओं का जायजा लिया और समिति के प्रयासों की सराहना की। साथ ही उन्होंने गौ सेवा समिति को 31 हजार रुपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा भी की, जिससे समिति के कार्यों को और मजबूती मिल सके।
इस अवसर पर गौ लोक सेवा समिति के अध्यक्ष संतोष शर्मा, सचिव राजकुमार सहित क्षेत्र के गणमान्य लोग और बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

डीसी ने की मुख्यमंत्री के दौरे की तैयारियों की समीक्षा, अधिकारियों को दिए निर्देश: मुख्यमंत्री के दौरे के लिए करें सभी आवश्यक प्रबंध – हेमराज बैरवा

हमीरपुर 21 नवंबर। उपायुक्त हेमराज बैरवा ने मंगलवार को जिला के अधिकारियों के साथ बैठक करके मुख्यमंत्री के हमीरपुर जिले के प्रस्तावित दौरे की तैयारियों की समीक्षा की। इस अवसर पर उन्होंने बताया कि...
article-image
हिमाचल प्रदेश

ऊना जिले में जीपीएस प्रणाली के होगी पशुधन की गणना, पहली सितम्बर से आरंभ होगा कार्य

रोहित भदसाली। ऊना, 30 अगस्त. उपायुक्त जतिन लाल ने बताया कि ऊना जिले में पहली सितम्बर से जीपीएस प्रणाली के माध्यम से पशुधन गणना का कार्य आरंभ किया जाएगा। इस गणना का मुख्य उद्देश्य...
article-image
हिमाचल प्रदेश

आदर्श आचार संहिता से सम्बन्धित शिकायतों के समयबद्ध निपटारे व चुनावी व्यय पर कड़ी नज़र बनाए रखने के निर्देश

ज़िला निर्वाचन अधिकारी ने बद्दी में नोडल अधिकारियों, सैक्टर अधिकारियों व सैक्टर मजिस्ट्रेट की बैठक की अध्यक्षता की बद्दी (सोलन ) ज़िला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा की अध्यक्षता में आज 51-नालागढ़...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

टाहलीवाल में नो पार्किंग एवं नो वेंडिंग जोन घोषित

यातायात को सुगम एवं सुव्यवस्थित बनाने के लिए उपायुक्त ने जारी किए आदेश ऊना, 19 दिसंबर. उपायुक्त ऊना जतिन लाल ने उपमंडल हरोली के अंतर्गत टाहलीवाल क्षेत्र में यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ करने के...
Translate »
error: Content is protected !!