कार्यक्रम की अनुमति सुनिश्चित करना होटल व मैरिज पैलेज प्रबंधकों का भी दायित्वः डीसी

by
ऊना – उपायुक्त ऊना राघव शर्मा ने कहा है कि कार्यक्रमों के आयोजन के लिए अनुमति सुनिश्चित करना होटल, मैरिज पैलेस या रेस्त्रां प्रबंधकों की भी जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि जिला में संबंधित एसडीएम की अनुमति के साथ सिर्फ शादी व अंतिम संस्कार के कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है। उन्होंने कहा कि कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए ही प्रशासन ने यह निर्णय लिया है।
डीसी ने कहा कि बिना अनुमति के होटल, मैरिज पैलेस या रेस्त्रां में कार्यक्रम होने की सूचनाएं प्राप्त हो रही हैं। ऐसे में सभी प्रबंधकों को निर्देश दिए जाते हैं कि वह कार्यक्रम के आयोजक के पास एसडीएम की लिखित अनुमति होना सुनिश्चित करें। साथ ही कार्यक्रम का आयोजन अनुमति की शर्तों तथा कोविड दिशा-निर्देशों के अनुरूप ही होना चाहिए।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

साइबर फ्रॉड से बचाव व वित्तीय लेनदेन बारे स्कूली बच्चों को किया जागरूक

ऊना, 13 अक्तूबर – साइबर फ्रॉड से बचाव और वित्तीय लेनदेन की जानकारी स्कूली बच्चों और लोगों को मिले इसको लेकर भारतीय रिजर्व बैंक शिमला और पंजाब नेशनल बैंक द्वारा रावमापा बढे़ड़ा में वित्तीय...
article-image
हिमाचल प्रदेश

स्कूलों को केवल हिमाचल ने ही मर्ज नहीं किया है। पिछले 10 सालों में देश में 76 हजार स्कूल मर्ज : शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर

एएम नाथ। शिमला :   हिमाचल प्रदेश सरकार शिक्षा में सुधारीकरण की स्थिति में आगे बढ़कर काम कर रही है। स्कूलों को मर्ज करना व शिक्षकों का युक्तिकरण इसी प्रक्रिया का हिस्सा है।  स्कूलों को...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मिंजर मेला 2024 से संबंधित सांस्कृतिक संध्या उपसमिति की बैठक आयोजित

अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी अमित मेहरा ने की बैठक की अध्यक्षता,एएम नाथ। चंबा अंतरराष्ट्रीय मिंजर मेला 2024 में आयोजित होने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रम के संबंध में जिला मुख्यालय चंबा में सांस्कृतिक उपसमिति की बैठक का...
Translate »
error: Content is protected !!