महिलाओ से पर्स झपटने वाले युवक के खिलाफ मामला दर्ज

by

गढ़शंकर । गांव डोंगरपुर के निकट स्कूटी सवार महिलाओ से दो बाइक सवार युवक पर्स छीन कर फरार हो गए। पुलिस ने महिला के ब्यानों पर मामला दर्ज कर लिया है।
गांव भंमियां की अमनदीप कौर व नमनीत कौर स्कूटी पर एक्टिवा पर नवांशहर घर का समान खरीदने जा रही थी। स्कूटी को नमनीत कौर चला रही थी। जब वह गांव डोंगरपुर के निकट पहुंची तो बिना नंबर प्लेटिना मोटरसाइकिल पर दो युवक उनके बिल्कुल निकट आए और पीछे बैठे युवक ने पर्स झपटा और नवांशहर साइड की और भाग गए। अमनदीप कौर ने पुलिस को दिए बयान में बताया पर्स में पैसे , जरूरी कागजात और मोबाइल था। उसने बयान में कहा कि मुझे बाद में पता चला कि पर्स झपटने वाला युवक पवन कुमार पुत्र कश्मीरी लाल निवासी भीण है । पहले भी अक्सर उससे घूमते मेने देखा है। जिस पर गढ़शंकर पुलिस ने पवन कुमार पुत्र कश्मीरी लाल निवासी भीण, थाना सदर नवांशहर के खिलाफ धारा 379बी, 34 तहत मामला दर्ज कर लिया है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

खालसा कॉलेज बी.ए. तृतीय सेमेस्टर का परिणाम रहा शानदार

गढ़शंकर : बब्बर अकाली मेमोरियल खालसा कॉलेज गढ़शंकर बी.ए. तीसरे सेमेस्टर का रिजल्ट शानदार रहा है। परिणाम में छात्रा किशोरी लाल की पुत्री संगीता ने 78.5 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम, सुनेहा पुत्री सतनाम...
article-image
पंजाब

तीसरे दिन में प्रवेश : सीपीआई (एम) की ज्वलंत मुद्दों पर लोगों से संपर्क मुहिम

गढ़शंकर, 3 सितंबर: सीपीआई (एम) के केंद्रीय कमेटी के आह्वान पर गढ़शंकर तहसील के लोगों के साथ उनके ज्वलंत मुद्दों पर संपर्क अभियान शुरू किया गया है। आज मुहिम के तीसरे दिन बीबी सुभाष...
article-image
पंजाब

गूंगे-बहरे लोगों से करोड़ों की ठगी, निवेश के नाम पर : 5 के खिलाफ केस दर्ज

मोहाली, 16 दिसंबर : क्रिप्टोकरंसी के नाम पर पटियाला में करवाये सेमिनार में 500 गूंगे-बहरे लोगों को बुलाने के बाद उनसे इनवेस्टमेंट करवाई गई लेकिन बाद में करोड़ों रुपये ठगने के बाद किसी को...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

आप के सांसद संजय सिंह की जमानत याचिका खारिज

नई दिल्लीः दिल्ली की आबकारी नीति से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह को शुक्रवार को झटका लगा। राउज एवेन्यू कोर्ट ने संजय सिंह की जमानत याचिका खारिज कर...
Translate »
error: Content is protected !!