पुलिस के साथ एनकाउंटर में गांव बिजों का आरोपी घायल : 2 पिस्तौल, 4 कारतूस, दो खाली खोल, 15 ग्राम हेरोइन और चोरी की बोलेरो कार बरामद

by

जालंधर  । पंजाब में जालंधर ग्रामीण पुलिस के साथ मुठभेड़ में एक अपराधी घायल हो गया। एसएसपी हरविंदर सिंह विर्क ने मंगलवार को बताया कि आरोपी की पहचान परमजीत सिंह उर्फ ​​पम्मा निवासी गांव बिजो, थाना महिलपुर, जिला होशियारपुर के रूप में हुई है।

उन्होंने बताया कि आरोपियों के पास से दो पिस्तौल, चार कारतूस, दो खाली खोल, 15 ग्राम हेरोइन और चोरी की बोलेरो कार बरामद की गई है। श्री विर्क ने बताया कि प्रातः करीब 5:50 बजे जालंधर (ग्रामीण) पुलिस की अपराध शाखा तथा थाना प्रभारी आदमपुर द्वारा अपराध शाखा प्रभारी के नेतृत्व में आदमपुर-मेहटियाना रोड पर गांव क्लारा पुली में विशेष नाकाबंदी की गई थी। नाकाबंदी के दौरान मेहटियाना से आदमपुर की तरफ आ रही एक बोलेरो कैंपर गाड़ी को पुलिस ने रुकने का इशारा किया।

वाहन चालक ने भागने की कोशिश करते हुए पुलिस द्वारा लगाए गए बैरिकेड को टक्कर मार दी और वाहन को छोड़कर घटनास्थल से भागने का प्रयास किया। उन्होंने बताया कि इस दौरान संदिग्ध ने अचानक पुलिस पार्टी पर गोलीबारी शुरू कर दी। पुलिस ने उसे कई बार आत्मसमर्पण करने की चेतावनी दी, लेकिन वह गोलीबारी करता रहा। जब स्थिति गंभीर हो गई तो जवाबी गोलीबारी में संदिग्ध के बाएं पैर में गोली लग गई और उसे हिरासत में ले लिया गया।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने बताया कि परमजीत सिंह के खिलाफ पहले से ही चोरी, डकैती, शस्त्र अधिनियम, एनडीपीएस अधिनियम और भारतीय दंड संहिता की धारा 399/402 और 363/366 जैसी विभिन्न गंभीर धाराओं के तहत 19 आपराधिक मामले दर्ज हैं।

 

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

143 ग्राम नशीला पाउडर वरामद : दो युवक ग्रिफ्तार, एनडीपीएस एकट के तहत मामला दर्ज

तलवाड़ा(राकेश शर्मा  ) तलवाड़ा पुलिस ने दो अलग अलग मामलो में संलिप्त दो लोगों को काबू किया है ।सब इंस्पेक्टर हरजीत सिंह की अगुवाई में भेड़ा गांव को जाती सड़क पर की गई नाकाबंदी के...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

2 छोटे बेसहारा बच्चे भेजे बाल आश्रम सुजानपुर : 60 दिनों में कोई परिजन या रिश्तेदार नहीं आए तो गोद लेने के लिए कानूनी रूप से कर दिए जाएंगे स्वतंत्र

एएम नाथ। हमीरपुर 11 जून। बाल विकास परियोजना अधिकारी एवं जिला बाल संरक्षण अधिकारी कुलदीप सिंह चौहान ने बताया कि जिला ऊना में एक महिला द्वारा आत्महत्या कर लिए जाने के कारण बेसहारा हुए...
article-image
पंजाब

9 पेज के सुसाइड नोट में 10 अफसरों पर गंभीर आरोप : आखिर क्या है ADGP वाई पूरन कुमार की आत्महत्या का राज?

चंडीगढ़ । एडीजीपी वाई पूरन कुमार की मौत पर चंडीगढ़ पुलिस जांच कर रही है। उनके घर से 9 पेज का सुसाइड नोट मिला जिसमें वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के नाम सामने आ रहे हैं।...
article-image
पंजाब

अमृतपाल सिंह खडूर साहिब लोक सभा सीट से लोक सभा सीट उम्मीदवार के रूप में लड़ेंगे चुनाव – अमृतपाल सिंह की मां बीबी बलविंदर कौर

सारागढ़ी : अमृतपाल सिंह की मां बीबी बलविंदर कौर ने आज घाेषणा कि हैं, कि सरकार द्वारा युवाओं पर बड़े पैमाने पर हो रहे अत्याचार को रोकने के लिए, धर्म प्रचार के आंदोलन को...
Translate »
error: Content is protected !!