महिला एक लाख व 58 ग्राम नशीला पदार्थ सहित गिरफतार

by

एक अन्य मामले में तीन पेटी शराब सहित युवक गिरफतार
माहिलपुर – माहिलपुर पुलिस ने एक महिला की तलाशी लेने पर उसके पास से एक लाख रुपये, एक डिजिटल कंडा व 58 ग्राम नशीला पदार्थ बरामद कर मामला दर्ज किया है। एसएचओ सतविंदर सिंह धालीवाल ने बताया कि एएसआई मुकेश कुमार ने गुप्त सूचना पर एक महिला को दोहलरों गांव के पास रोकने की कोशिश की तो वह वहाँ से भागने लगी उसको पकड़ने के बाद उसके थैले की तलाशी ली गई तो उसमें से एक लाख रुपये, एक डिजिटल कंडा व 58 ग्राम नशीला पदार्थ बरामद हुआ महिला की पहचान अमनदीप कौर पत्नी बलविंदर सिंह वासी देनोवाल थाना गढ़शंकर के रूप में हुई। उन्होंने बताया कि अमनदीप कौर के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर दिया गया है और पूछताछ की जा रही है।
एक अन्य केस में माहिलपुर पुलिस के एएसआई महिंदर पाल ने गश्त के दौरान सैला से पेंसरा सड़क पर एक युवक को रोककर तलाशी ली तो उसके द्वारा पकड़े बोरे से तीन पेटी शराब बरामद हुई और युवक की पहचान मनदीप सिंह उर्फ अजय पुत्र हरी राम वासी माजारा डिंगरिया के रुप में हुई। वह इस शराब के संबंध में कोई कागजात न पेश कर पाया तो थाना माहिलपुर में उसके विरुद्ध आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

होमगार्ड जवान को पीटा और बैरियर तोड़ा…हिमाचल में पंजाब के टूरिस्ट का हुड़दंग, पुलिस बनी तमाशबीन

एएम नाथ/रोहित जसवाल। कुल्लू/ ऊना : हिमाचल प्रदेश के कुल्लू और ऊना जिले में पंजाब के टूरिस्ट का हुड़दंग देखने को मिल रहा है। यहां पर पंजाबी टूरिस्ट बाइकों में ट्रिपल राइडिंग और बड़े...
article-image
पंजाब

गला घोंट कर की थी हत्या : कमल कौर भाभी मर्डर मामले में दोषी साबित हुए आरोपी

बठिंडा। बहुचर्चित कमल कौर भाभी कत्ल मामले में अदालत ने दो आरोपियों के खिलाफ आरोप तय कर दिए हैं। इस केस में जसप्रीत सिंह और निमरत प्रीत कौर के खिलाफ चालान पेश होने के...
article-image
पंजाब

दर्दनाक -चारों की हत्या कर खुद आत्महत्या : कर्ज से परेशान पोस्टमास्टर ने साल की आखिरी रात को उठाया खतरनाक कदम

आदमपुर : गांव डरौली खुर्द  डाकखाने में काम करने वाले पोस्टमॉस्टर मनमोहन सिंह ने साल की आखिरी रात को कर्ज  से परेशान होकर  परिवार के सभी सदस्यों की हत्या कर खुद आत्महत्या कर अपना पूरा...
article-image
पंजाब

खूब बिक रही है कोल्हापुरी चप्पल होशियारपुर नेचर फेस्ट-2024 में : कोल्हापुरी चप्पल की कीमत 450 से लेकर 3000 तक

होशियारपुर, 3 मार्च:  होशियारपुर नेचर फेस्ट-2024 दशहरा ग्राउंड में आकर्षक और मजबूत कोल्हापुरी चप्पलें हर किसी के आकर्षण का केंद्र हैं ।असली लेदर से निर्मित और चप्पलों की शिल्प कौशल कोल्हापुरी चप्पलों की सुंदरता...
Translate »
error: Content is protected !!