महिला और उसके 2 बच्चों की आग में जलने से मौत, पति गंभीर घायल : बाथू में प्रवासियों की 3 झुंगियों में हुया भीषण अग्निकांड

by

टाहलीवालहिमाचल प्रदेश के जिला ऊना के टाहलीवाल में भीषण अग्निकांड में महिला और उसके दो बच्चों की झुलसने से मौत हो गई है जबकि पति गंभीर रूप से जल गया है। महिला के पति की गंभीर हालत को देखते हुए उसे पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

    जानकारी के अनुसार ऊना के टाहलीवाल  के अंतर्गत ग्राम पंचायत बाथु में देर रात प्रवासियों की 3 झुग्गियों में आग भड़क गई। स्थानीय लोगों और अग्निशमन विभाग के कर्मियों ने आग पर काबू पाया। अभी तक आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया हैं। इस घटना में सुमित देवी (25) पत्नी विजय शंकर निवासी उत्तर प्रदेश हाल निवासी बाथु, उसका बेटा अंकित (9 माह) और बेटी नैना (5) जिंदा जल गए। मृतक महिला का पति विजय शंकर (30) गंभीर रुप से  झुलस गया है। उसे पहले क्षेत्रीय अस्पताल ऊना और फिर पीजीआई चंडीगढ़ रेफर किया गया है। पुलिस आगामी कार्रवाई कर रही है। डीएसपी हरोली मोहन रावत ने बताया कि करीब 11 बजे के आसपास पुलिस को इस अग्निकांड की सूचना मिली थी और पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटना की जांच शुरू कर दी है। हर पहलू को ध्यान में रखकर मामले की जांच की जा रही है मृतकों के परिजनों के बयान दर्ज किए गए हैं आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

सांसद तिवारी ने कहा : नोटिस जारी करना सिर्फ उत्पीड़न, धमकी और भय का जरिया :चंडीगढ़ हाउसिंग बोर्ड द्वारा कब्जाधारियों को माफी देने से इनकार करने की भी की निंदा

तिवारी ने कहा: नोटिस जारी करना सिर्फ उत्पीड़न, धमकी और भय का जरिय चंडीगढ़, 25 मार्च: वरिष्ठ कांग्रेस नेता और चंडीगढ़ से सांसद मनीष तिवारी ने केंद्रीय गृह मंत्रालय द्वारा चंडीगढ़ हाउसिंग बोर्ड के...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

रामलीला में दशरथ का किरदार निभा रहे एक्टर की स्टेज पर अचानक मौत

एएम नाथ । चंबा : चंबा में एक दुःखद घटना सामने आई है, यहां 70 वर्षीय अभिनेता अमरेश महाजन की रामलीला में राजा दशरथ की भूमिका निभाते समय हृदय गति रुकने से मौत हो...
article-image
हिमाचल प्रदेश

महर्षि वाल्मीकि कामगार आवास योजना के तहत पात्र उम्मीदवार करें आवेदन : तीन लाख रूपए की आर्थिक सहायता से बनेगा वाल्मीकि समुदाय के सफाई कर्मियों स्थायी आशियाना -DC राहुल कुमार

बिलासपुर, 16 जनवरी: हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के अंतर्गत संचालित महर्षि वाल्मीकि कामगार आवास योजना-2024 के माध्यम से वाल्मीकि समुदाय के सफाई कर्मियों और वंचित वर्गों को आवास सुविधा...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

60 हजार मांग लिए थे श्रद्धालु का शव सड़क तक लाने के लिए : प्रशासन ने की कार्रवाई, सेक्टर मजिस्ट्रेट बदले

एएम नाथ : कुल्लू । श्रीखंड महादेव की यात्रा में हुई चंडीगढ़ के युवक की मौत मामले में अब पांच सेक्टर में तैनात सेक्टर मजिस्ट्रेट को बदला गया है। यात्रा के दौरान आई शिकायत...
Translate »
error: Content is protected !!