महिला कमर के नीचे जा रही थी अफीम बांधकर : महिला और उसका साथी ग्रिफ्तार ,जा रहे थे पंजाब में बेचने

by

शाहजहांपुर  : बिहार की महिला व उसका झारखंड के हजारीबाग निवासी साथी कमर के नीचे कपड़े से अफीम बांधकर पंजाब में बिक्री करने जा रहे थे।  मीरानपुर कटरा में सवारी का इंतजार करते समय दोनों को एसओजी व कटरा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पांच किलो अफीम भी बरामद की है।

झारखंड के हजारी बाग क्षेत्र के कटकमदाग क्षेत्र के कौसुम्भा रेवाली गांव निवासी शशि भूषण प्रसाद काफी समय से मादक पदार्थों की तस्करी करता है। एक साल पहले उसका बिहार के नालंदा जिले के बेना क्षेत्र मुबारकपुर गांव निवासी सुधा देवी से संपर्क हो गया था। सुधा भी मादक पदार्थों की काफी समय से तस्करी कर रही है।  रविवार को दोनों झारखंड से अफीम लेकर पंजाब बिक्री करने जा रहे थे। पुलिस से बचने के लिए सुधा ने तीन किलो व शशि भूषण ने दो किलो अफीम अपने कमरे से नीचे कपड़े से बांध ली। इसके बाद अलग-अलग जिलों में रुकते हुए दोनों जा रहे थे।  रविवार को दोनों मीरानपुर कटरा क्षेत्र में लखनऊ-दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित सिउरा गांव की मोड़ के पास सवारी का इंतजार कर रहे थे। एसओजी प्रभारी रितेंद्र प्रताप सिंह व कटरा प्रभारी निरीक्षक गौरव त्यागी को सूचना मिली तो दोनों तस्करों को गिरफ्तार कर लिया। एएसपी ग्रामीण मनोज अवस्थी ने बताया कि तस्करों के विरुद्ध प्राथमिकी पंजीकृत करा दी गई है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

कोविड के कारण अपने मां-बाप या कमाने वाले को खो चुके बच्चों को दिया जाएगा विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ: अपनीत रियात

होशियारपुर। डिप्टी कमिश्नर अपनीत रियात ने कहा कि कोविड के कारण जिन बच्चों के मां-बाप की मौत हो गई है और वे अनाथ हो गए हैं, ऐसे बच्चों के पालन पोषण के लिए पंजाब...
पंजाब

अकाली नेता बीबी जोश के बेटे के उड़े होश….दुकानदार पर हमला करने के आरोप में मामला दर्ज..एसएचओ बलविदर सिंह जौड़ा को सस्पेंड करके लाइन हाजिर

  होशियारपुर : सिटी पुलिस ने रेलवे रोड पर मेडिकल स्टोर के मालिक व उसके परिवार को पीटने के आरोप में शामचौरासी की पूर्व विधायक व पूर्व कैबिनेट मंत्री बीबी महिदर कौर जोश के...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

हिमाचल पुलिस कांस्टेबल परीक्षा – 90 अंकों का सिलेबस जारी : दो घण्टे का मिलेगा समय

एएम नाथ।  शिमला । हिमाचल प्रदेश लोकसेवा आयोग ने कांस्टेबल भर्ती की लिखित परीक्षा का सिलेबस जारी कर दिया है। इस लिखित परीक्षा में कुल 90 अंकों का पेपर होगा, जिसे हल करने के...
article-image
पंजाब

होशियारपुर के सौंदर्यीकरण में औद्योगिक संस्थान दे रहे हैं अहम योगदानः ब्रम शंकर जिंपा 

 कैबिनेट मंत्री ने फूड स्ट्रीट से पी.डब्ल्यू.डी रैस्ट हाउस तक बनी श्रीमती राज रानी मित्तल रोड के सौंदर्यीकरण का किया उद्घाटन  सोनालिका ने सौंदर्यीकरण के लिए दिया 70 लाख रुपए का सहयोग,  होशियारपुर के सौंदर्यीकरण...
Translate »
error: Content is protected !!