मेरा ENCOUNTER किसी भी समय सरकार करवा सकती : MLA पठानमाजरा ने अपनी ही सरकार को बताया ‘अब्दाली’

by

चंडीगढ़ :  आप विधायक हरमीत सिंह पठानमाजरा ने अपनी ही सरकार पर गंभीर आरोप लगाए है। उन्होंने एक वीडियो जारी कर कहा कि उनका कभी भी एनकाउंटर हो सकता है।

पठानमाजरा ने वीडियो में कहा कि पंजाब सरकार ने मेरे पीछे 500 से अधिक पुलिस वाले लगाए हुए हैं। उन्होंने कहा कि उन्हें एनकाउंटर का डर सता रहा है। उन्होंने कहा कि पंजाब पुलिस मुझे एक गैंगस्टर घोषित करना चाहती है और एनकाउंटर दिखाकर मेरी हत्या की जा सकती है। विधायक ने कहा कि पुलिस के साथ मेरी कोई झड़प नहीं हुई। उन्होंने कहा कि पुलिस ने जब मेरी गाड़ी पर फायरिंग की तो मैं दूसरे दरवाजे से निकल रहा था। पुलिस के साथ मेरी कोई भिड़ंत या झड़प जैसी स्थिति नहीं बनी। यही नहीं विधायक ने कहा कि भगवान का शुक्र है कि मैं बाल-बाल बच गया। इससे पहले भी एक वीडियो विधायक ने जारी किया था। उनका कहना था कि आम आदमी पार्टी की दिल्ली लॉबी मुझे परेशान कर रही है।

विधायक पठानमाजरा ने कहा था कि मेरी पंजाब के अपने साथी विधायकों और मंत्रियों से अपील है कि खड़े हों और अपनी बात रखें। पठानमाजरा ने कहा कि बाहरी शक्तियां पंजाब पर कब्जा जमाना चाहती हैं। पठानमाजरा ने कहा कि वह पुलिस का सम्मान करते हैं, लेकिन वे फिलहाल दिल्ली के आदेश पर काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि मैंने कुछ गलत नहीं किया है, लेकिन पूर्व पत्नी से जुड़े एक पुराने केस में मुझे फंसाया जा रहा है। हरमीत सिंह पठानमाजरा ने कहा कि मैंने कभी पुलिस से विवाद नहीं किया। उनकी तरफ से जब मुझे पर फायर हुआ तो मैं भागा। आज भगवान की कृपा से मैं जिंदा बैठा हूं। पठानमाजरा ने आप की दिल्ली टीम की तुलना अहमद शाह अब्दाली से की। पठानमाजरा ने कहा कि जब अब्दाली पंजाब को झुका नहीं पाया तो फिर दिल्ली लॉबी के नेताओं की इतनी हिम्मत कहां है। विधायक ने कहा कि मेरी पंजाब के नेताओं से अपील है कि एकजुट हों और इस अत्याचार के खिलाफ आवाज उठाएं।

 

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

आप विधायक की बढ़ीं मुश्किलें :दूसरी पत्नी ने हाईकोर्ट में याचिका दायर की

चंडीगढ़ : पंजाब में आम आदमी पार्टी के सनौर से विधायक हरमीत पठानमाजरा की मुश्किलें बढ़ गई हैं। उनकी दूसरी पत्नी ने पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट में याचिका दायर कर दी है। उन्होंने आरोप...
article-image
हिमाचल प्रदेश

प्रदेश सरकार आपदा पूर्व तैयारी को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर प्रयासरत: राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी

एएम नाथ। शिमला :  जलवायु परिवर्तन और आपदा जोखिम लचीलापन हिमालय का भविष्य, हिमाचल प्रदेश के लिए सबक, चुनौतियां और नीतिगत मार्ग विषय पर दो दिवसीय राज्य स्तरीय कार्यशाला आज डॉ. मनमोहन सिंह हिमाचल...
article-image
पंजाब

मजदूर हर परिस्थिति में अपने संवैधानिक अधिकारों की रक्षा करेंगे : मजदूर दिवस का संदेश

गढ़शंकर, 1 मई : गढ़शंकर के सार्वजनिक संगठनों द्वारा वन नर्सरी में मक्खन सिंह वाहिदपुरी, मास्टर राज कुमार, राम जी दास चौहान और शाम सुंदर कपूर के नेतृत्व में मजदूर दिवस मनाया गया। वन...
article-image
पंजाब

हथियार या हिंसा को प्रोत्साहित करने वाले गीतों पर भी रहेगी पाबंदी : सार्वजनिक समागमों में हथियार ले जाने इसके सार्वजनिक व सोशल मीडिया पर प्रदर्शन पर लगी पाबंदी

होशियारपुर, 02 दिसंबर: जिला मजिस्ट्रेट-कम-डिप्टी कमिश्नर कोमल मित्तल ने फौजदारी संहिता संघ 1973(1974 का एक्ट नंबर 2) की धारा 144 के अंतर्गत प्राप्त हुए अधिकारों का प्रयोग करते हुए जिले में सार्वजनिक एकत्रीकरण, धार्मिक...
Translate »
error: Content is protected !!