महिला का रक्त रंजित शव बरामद

by

लुधियाना : जवाहर कैंप  में उस समय दहशत का माहौल बन गया जब आज सुबह 10 बजे के करीब कमरे में से बुजुर्ग महिला का शव मिला। रक्त रंजित शव देखकर ऐसा प्रतीत था कि जैसे कि महिला की बेरहमी के साथ हत्या की गई है। महिला की बाएं आंख पर चोट के गहरे निशान थे। सूचना के बाद थाना डिवीजन नंबर पांच की पुलिस मौके पर पहुंची तथा फर्श पर पड़े शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मृतका की शिनाख्त जवाहर नगर कैंप की रहने वाली बिमला देवी (60 वर्ष) के रुप में हुई है। यह बिमला देवी पिछले 10 साल से अपने मकान में अकेली ही रह रही थी। मंगलवार सुबह 10 बजे तक भी बिमला देवी जब कमरे से बाहर नहीं आई तो पड़ोस में रहने वाली बुजुर्ग महिला ने कमरे झांका, तो खून से लथपथ पड़ी बिमला देवी को देखकर उसने शोर मचाया। पुलिस का यह भी कहना है कि रात्रि समय महिला सोते समय करवट लेते समय नीचे गिर गई होगी। फिलहाल इस सारे मामले की पड़ताल की जा रही है। थाना डिवीजन पांच के प्रभारी के मुताबिक महिला के पति की 10 साल पहले मौत हो चुकी है। पुलिस ने महिला के जालंधर रहते मायके वालों को सूचित कर दिया है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम की रिपोर्ट के मुताबिक ही पता चल सकेगा कि यह मामला हत्या से जुड़ा है अथवा महज एक हादसा।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

लिवासा अस्पताल ने माइक्रो वैस्कुलर सर्जरी से टांग और पैर को ऐम्प्युटेट होने से बचाया

होशियारपुर: लिवासा अस्पताल में जटिल माइक्रोवस्कुलर सर्जरी के द्वारा बाईं टांग को काटने से बचाने के बाद 45 वर्षीय व्यक्ति को एक नया जीवन मिला । व्यक्ति को इंडस्ट्रियल ट्रॉमा के बाद लिवासा में...
article-image
पंजाब

एजीटीएफ के हत्थे चढ़ा खतरनाक जस्सा बुर्ज गैंग के सरगना : पंजाब में कर चुका कई कांड

बठिंडा :  एंटी-गैंगस्टर टास्क फोर्स (एजीटीएफ) और बठिंडा पुलिस के संयुक्त ऑपरेशन के दौरान जस्सा बुर्ज गैंग के सरगना जसप्रीत सिंह उर्फ ​​जस्सा को उसके साथियों के साथ गिरफ्तार किया गया है। तालाशी दौरान...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , समाचार

अखिल भारतीय राज्य सरकार कर्मचारी महासंघ का 17वां राष्ट्रीय सम्मेलन 13 से 16 अप्रैल को बिहार के बेगूसराय में हो रहा : सतीश राणा

देशभर से संघ से जुड़े 24 संगठनों के लगभग 510 प्रतिनिधि सम्मेलन में भाग लेंगे। प्रतिनिधियों में 198 महिलाएं भी शामिल    गढ़शंकार ।  अखिल भारतीय राज्य सरकार कर्मचारी महासंघ का 17वां राष्ट्रीय सम्मेलन...
article-image
पंजाब

4 विदेशी पिस्तौल और 26 कारतूस सहित अर्श डल्ला गैंग के 3 गुर्गे गिरफ्तार

बठिंडा। काउंटर इंटेलीजेंस (सीआई) ने बठिंडा पुलिस के साथ मिलकर गैंगस्टर अर्श डल्ला गैंग से जुड़े तीन आरोपितों को चार अवैध पिस्तौल, चार मैगजीन और 26 जिंदा कारतूस सहित गिरफ्तार कर एक सुनियोजित हत्या...
Translate »
error: Content is protected !!