हिमाचल के गांव गोंदपुर में लगी उद्यौगिक ईकाई से दुर्गन्ध को लेकर ईलाके के लोगो ने एसडीएम हरोली को सौंपा ज्ञापन

by

प्रदूषण फैलाना बंद नहीं किया तो होगा धरना प्रर्दशन जिसकी जिम्मेवारी उद्यौगिक ईकाई के प्रबंधन व प्रशासन की होगी
गढ़शंकर। गांव मैहिंदवानी की सीमा के साथ सटे गांव गोंदुपर जयचंद, हिमाचल प्रदेश में लगे उद्योग से निकल रही दुर्गन्ध के खिलाफ एसडीएम हरोली विकास शर्मा को ज्ञापन सौंपते हुए उद्योग दुारा फैलाए जा रहे प्रदूषण को तुरंत बंद करवाने की मांग करते हुए कहा कि अगर प्रशासन ने कोई कदम नहीं उठाया तो ईलाके के लोगो को मजबूरन धरना प्रदर्शन का रास्ता अख्तियार करना पड़ेगा।
पूर्व पंचायत समिति सदस्य कुलभूशन कुमार, सरपंच दिलबाग सिंह नंबरदार, सरपंच पम्मी किसाना, पूर्व सरपंच दविंद्र सिंह व अशोक शर्मा आदि के नेतृत्व में ईलाके के लोगो ने एसडीएम हरोली विकास शर्मा को दिए ज्ञापन दिया। उकत लोगो ने बताया कि ज्ञापन में हमने एसडीएम विकास शर्मा से आग्राह किया कि आपकी मौजूदगी में 20 मार्च को उकत उद्योग के प्रबंधक के साथ मीटिंग हुई थी और उस समय कहा गया था कि तीस अप्रैल तक उद्याौगक ईकाई प्रदूषण को कंट्रोल कर लेगी लेकिन अव तक प्रदूषण रोकने के लिए कोई कदउ उठाया नहीं लग रहा है। शाम सात वजे से सुवह सात वजे तक तेज दुर्गन्ध आती है और कई बार दिन के समय में भी तीखी दुर्गन्ध आती है। जिसने लोगो का जीना मुहाल कर रखा है। इस तीखी दुर्गन्ध के कारण ईलाके के लोगो में दमा, संांस, सकिन व आखों की बिमारियां फैल रही है। स्कूलों में व घरों में विधार्थियों व अध्यापकों को पढ़ाई दौरान भारी दिक्कतो का साहमना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि हमने एसडीएम से आग्राह किया कि इस प्रदूषण फैलाने को क्रम को तुरंत बंद करवाया जाए। अगर इस समस्या का समाधान नहीं किया गया तो ईलाके के लोग धरना प्रर्दशन करने को मजबूर होगे और इसकी जिम्मेवारी उद्यौगिक ईकाई व प्रशासन की होगी। उकत लोगो ने कहा कि जव उकत उद्यौगिक ईकाई से सैंपल लिए जा रहे थे तो हमें वीडीओं बनाने से वहां कि कर्मचारियों ने रोक दिया था।

एसडीएम हरोली विकास शर्मा : उकत उद्यौगिक ईकाई से अलग अलग किसम के सैंपल लिए जा रहे है हमने उकत लोगो को वहां बुलाया था कि उनके समक्ष सैंपल लिए जा सके और प्रदूषण के कारणों की जांच की जा सके। उन्होंने मुझे ज्ञापन सौंपा है तो जो भी हम समाधान निकाल सकते हुए निकालेगे। उद्याौगिक ईकाई में सैंपल लेने की वीडीओग्राफी से माना करने के लोगो के आरोप पर उन्होंने कहा कि यह उद्यौगिक ईकाई के अंदर के नियमों की बात है तो उसमें तो मैं उसमें कुछ नहीं कर सकता।
फोटो: एसडीएम हरोली विकास शर्मा को ज्ञापन सौपंते ईलाके के गणमान्य।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , समाचार

जोनल फेस्टिवल में शानदार प्रदर्शन करते हुए दस इनाम किए हासिल : महाराजा ब्रह्मा नंद भूरीवाले गरीबदास कालेज की छात्राओं ने

गढ़शंकर – सतगुरु भूरीवाले गुरगदी परंपरा(गरीबदास सम्प्रदाय) के गद्दीनशीन वेदांत आचार्य स्वामी चेतनानंद की सरपरस्ती में चल रहे महाराज ब्रह्मा नंद भूरीवाले गरीबदास राणा गजेंद्र चंद गर्ल्ज कालेज मनसोवाल की छात्राओं द्वारा जोनल फेस्टिवल...
article-image
पंजाब

पाक समर्थित नारको-टेरर मॉड्यूल का भंडाफोड़ : हथियारों के साथ दो तस्कर गिरफ्तार….सात पिस्टल, पांच किलो हेरोइन, 7.20 लाख की ड्रग मनी व नोट गिनने वाली मशीन बरामदसाजिश

तरनतारन। पाक की खुफिया एजेंसी आईएसआई द्वारा पंजाब की अर्थ व्यवस्था व कानून व्यवस्था को खराब करने के लिए नारको व टेरर मॉड्यूल को बढ़ावा दिया जा रहा है। असलहे के साथ मादक पदार्थों...
article-image
पंजाब

रेड मारने पहुंची थाना-7 की पुलिस टीम…..स्पा सेंटर मालिक शटर गिराकर भागा : सीढ़ी लगाकर निकाले गए मुलाजिम

जालंधर :  जालंधर में पुलिस को पिम्स अस्पताल के पास स्थित क्रिस्टल स्पा सेंटर में देह व्यापार की सूचना मिली थी। रेड मारने पहुंची थाना-7 की पुलिस टीम को देख स्पा सेंटर संचालक बिल्डिंग...
Translate »
error: Content is protected !!