पाक समर्थित नारको-टेरर मॉड्यूल का भंडाफोड़ : हथियारों के साथ दो तस्कर गिरफ्तार….सात पिस्टल, पांच किलो हेरोइन, 7.20 लाख की ड्रग मनी व नोट गिनने वाली मशीन बरामदसाजिश

by

तरनतारन। पाक की खुफिया एजेंसी आईएसआई द्वारा पंजाब की अर्थ व्यवस्था व कानून व्यवस्था को खराब करने के लिए नारको व टेरर मॉड्यूल को बढ़ावा दिया जा रहा है। असलहे के साथ मादक पदार्थों की खेप ड्रोन के माध्यम से भेजने में कसर नहीं छोड़ी जा रही।

ऐसे में प्रदेश भर में सतर्क पंजाब पुलिस ने बड़ा नेटवर्क तोड़ते हुए मॉड्यूल से संबंधित दो लोगों को गांव कक्का कंडियाला के समीप उस समय दबोचा, जब वह आइ-20 कार में सवार होकर कहीं जा रहे थे। उनके कब्जे से सात पिस्टल, पांच किलो हेरोइन, 7.20 लाख की ड्रग मनी व नोट गिनने वाली मशीन बरामद की गई।

डीजीपी गौरव यादव ने बताया कि भारत-पाक के बीच पैदा हुए तनाव दौरान प्रदेश भर की पुलिस को चौकस किया गया है। फिरोजपुर रेंज के डीआइजी हरमनबीर सिंह गिल की अगुवाई में तरनतारन जिले के एसएसपी अभिमन्यु राणा द्वारा नेटवर्क बनाया गया।

गुरुवार की रात को सूचना मिली कि नारको व टैरर मड्यूल से संबंधित कुछ लोग क्षेत्र में घूम रहे हैं। एसपी (आई) अजयराज सिंह, डीएसपी गुरिंदरपाल सिंह नागरा की अगुवाई में सीआइए स्टाफ तरनतारन के प्रभारी इंस्पेक्टर अमनदीप सिंह रंधावा द्वारा मौलसरी रिजोर्ट (कक्का कंडियाला) समीप नाकाबंदी की गई। जिस दौरान आइ-20 (पीबी 06 एए 2127) को रुकने का इशारा किया।

गिरफ्तार आरोपियों की हुई पहचान

चालक ने अंधेरे का फायदा उठाते कार की रफ्तार तेज की। पुलिस पार्टी द्वारा चौकसी बरतते हुए कार की घेरावंदी कर उसमें सवार दो लोगों को काबू कर लिया गया। उनके कब्जे से सात पिस्टल, पांच किलो हेरोइन, 7.20 लाख की ड्रग मनी व नोट गिनने वाली मशीन बरामद की गई।

एसएसपी अभिमन्यु राणा ने और जानकारी देते हुए बताया कि पकड़े गए आरोपितों की पहचान लवप्रीत सिंह उर्फ लव पुत्र दीदार सिंह व जगरुप सिंह उर्फ जूपा पुत्र सतनाम सिंह निवासी फतेहचक्क कालोनी (तरनतारन) के तौर पर हुई। उनके खिलाफ थाना सिटी में केस दर्ज कर लिया गया है।

पंजाब का माहौल बिगाड़ने के लिए लव व जूपा को मिला था टारगेट

पाक से संबंधित नारको व टैरर के मॉड्यूल के माध्यम से पंजाब का माहौल बिगाड़ने की बड़ी साजिश रची गई। इसी मड्यूल द्वारा ड्रोन के माध्यम से मादक पदार्थों के साथ अस्लहा भेजा जा रहा है। तरनतारन की फतेहचक्क कालोनी से संबंधित लव व जूपा द्वारा बड़े स्तर पर हेरोइन की खेप प्रदेश के विभिन्न जिलों में पहुंचाई गई थी।

अब दूसरी खेप के साथ असलहा मंगवाया गया। यह असलहा कौन से गैंग्सटरों व आतंकी संगठनों के पास पहुंचाया जाना था। इस बाबत जांच जारी है। माना जा रहा है कि दोनों आरोपित हेरोइन की बड़ी खेप को ठिकाने लगाकर वापस जा रहे थे, जब पुलिस के हाथ लगे। एसएसपी राणा कहते हैं कि आरोपितों से पूछताछ के आधार पर मड्यूल से संबंधित अन्य लोगों को अभी दबोचा जाना है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , समाचार

जनवरी में एन.डी.पी.एस एक्ट के अंतर्गत 117 मामले दर्ज, 146 गिरफ्तार – सेफ स्कूल वाहन के अंतर्गत 140 बसों की हुई चैकिंग, 19 का हुआ चालान : DC आशिका जैन

डिप्टी कमिश्नर ने मासिक बैठक में अलग-अलग विभागों के कार्यो की समीक्षा की स्वास्थ्य, शिक्षा, रोड सेफ्टी कमेटी के कार्यों का लिया जायजा    समग्रा शिक्षा अभियान, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना, स्मार्ट राशन कार्ड, स्मार्ट विलेज कैंपेन, जल जीवन मिशन व...
पंजाब , समाचार

शराब केसै बेचे सरकार… अपने विचार 9875961101 भेजे

चंडीगढ़ :  पंजाब सरकार ने प्रदेश में शराब की बिक्री तथा कीमत तय  करने की जिम्मेदारी आम लोगों व  हिस्सेदारों  पर छोड़ दी है। ‘आप’ सरकार ने 1 जुलाई से लागू होने वाली वर्ष...
article-image
पंजाब

Inspector Usha Rani assume charge

Phagwara/Hoshiarpur/Daljit Ajanoha : Inspector Usha Rani has been appointed as SHO City Police Station of Phagwara of district Kapurthala. Inspector Usha Rani has served as incharge Women Wing hoshiarpur,SHO City Hoshiarpur police stations and...
article-image
पंजाब

वातावरण को हरा भरा बनाना प्रदेश सरकार की प्राथमिकता : जय कृष्ण सिंह रोड़ी

गढ़शंकर:20 जुलाई :पंजाब सरकार द्वारा वातावरण को साफ सुथरा करने के लिए प्रदेश के प्रत्येक हलके में 50 हजार पौधे लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। जिसके तहत मंगलवार को पंजाब विधानसभा के...
Translate »
error: Content is protected !!