महिला की उपस्थिति यकीनी बनाई जाए : जिला परिषदों, पंचायत समितियों एवं ग्राम पंचायतो की बैठकों में

by

बैठकों में महिला प्रतिनिधियों की उपस्थिति यकीनी बनाने के आदेश
चंड़ीगढ़ । डायरैक्टर ग्रामीण विकास एवं पंचायती विभाग ने पंचायती राज संस्थाओं के महिला सदस्यों के पति एवं पारिवारिक सदस्यों के विभागीय मीटिंगों में शामिल होने का कड़ा नोटिस लिया है। जिसको लेकर डिवीजनल डिप्टी डायरैक्टर पंचायत, एडीसी (विकास), जिला विकास व पंचायत अधिकारी, उप मुख्य कार्यकारी अधिकारी जिला परिषद व ब्लाक विकास व पंचायत अधिकारियों को आदेश दिए गए हैं कि जिला परिषदों, पंचायत समितियों एवं ग्राम पंचायतो की बैठकों में महिला की उपस्थिति यकीनी बनाई जाए। यदि उनके स्थान पर उनके पारिवारिक सदस्य बैठक में पहुंचते हैं तो तुरंत सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाए।
अक्सर देखा गया है कि पंचायती राज संस्थाओं की मीटिंगों में किसी भी स्त्री के पति अथवा पुत्र या अन्य पारिवारिक सदस्य उसके स्थान पर बैठक में पहुंच जाते हैं। यह कार्रवाई जिला परिषदों, पंचायत समितियों व ग्राम पंचायतों की मीटिंगों में देखी गई है। डायरैक्टर ग्रामीण विकास ने आदेश दिए कि इस प्रथा पर तुरंत रोक लगाई जाए। उन्होंने कहा कि पंचायतों में चुनी गई महिला प्रतिनिधियों को सशक्त करने तथा ग्रामीण विकास में उनकी भूमिका को मजबूत करने के लिए यह कदम अत्यंत जरुरी है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , समाचार

पुलिस की छापेमारी सरहाला में नशे के विरुद्ध पुलिस की छापेमारी : दो घँटे चला सर्च अभियान

गढ़शंकर । उपमंडल गढ़शंकर के अंतर्गत माहिलपुर ब्लाक के थाना चब्बेवाल के तहत पड़ते नशे के धंधे में कुख्यात गांव सरहाला में डीएसपी रविंदर सिंह, डीएसपी परमिंदर सिंह मंड की अगुवाई में सर्च अभियान...
article-image
पंजाब

देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था को नष्ट करना चाहती है केंद्र की भाजपा नेतृत्व वाली सरकार: सांसद मनीष तिवारी

मोरिंडा/रोपड़, 25 जनवरी: श्री आनंदपुर साहिब से सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री मनीष तिवारी ने आरोप लगाया है कि केंद्र की भाजपा अगुवाई वाली सरकार देश में लोकतांत्रिक व्यवस्था को खत्म कर तानाशाही लाना...
article-image
पंजाब

रेड क्रास और हारटेक फाउंडेशन के बीच ए.डी.ए.पी.टी रिसर्च फेलोशिप को लेकर समझौता

फेलोशिप के जरिए युवाओं को “कमाओ और सीखो” का अवसरः डिप्टी कमिश्नर आशिका जैन – चयनित युवाओं को मिलेगा स्टाइपेंड, नीति निर्माण में निभाएंगे भूमिका होशियारपुर/दलजीत अजनोहा : डिप्टी कमिश्नर आशिका जैन ने बताया...
Translate »
error: Content is protected !!