महिला की जमानत खारिज :  बच्चों का अपहरण कर, उन्हें भीख मांगने के लिए बेचने का धंधा करने के आरोप में गिरफ्तार है आरोपी महिला

by

मोहाली  :   बच्चों का अपहरण करने और उसके बाद उन्हें भीख मांगने के लिए बेचने का धंधा करने के आरोप में गिरफ्तार आरोपी महिला गुरलीन कौर की नियमित जमानत याचिका मोहाली अदालत ने खारिज कर दी है  सुनवाई के दौरान अदालत ने कहा कि आरोपी पर लगे आरोप बहुत गंभीर हैं और रिहा किया तो समाज में गलत संदेश जाएगा। आरोपी बार-बार इसी तरह के अपराध करने के लिए प्रोत्साहित हो जाएगी। साथ ही कहा कि गुरलीन कौर के अनुसार जिस दीदी से उसे छोटा बच्चा मिला, उसका मोबाइल नंबर जवाब नहीं दे रहा है। इस स्थिति में यह स्पष्ट रूप से सामने आता है कि सभी आरोपी एक गिरोह में काम कर रहे हैं और एक सिंडिकेट बनाकर छोटे बच्चों को बेचने का कारोबार करते हैं। अभियुक्त को जमानत लेकर मुकदमे से भागने के आशंका के चलते भी उसकी नियमित जमानत याचिका को मंजूर नहीं किया गया।आरोपी के वकील ने पेश कीं यह दलीलें
अदालत में सुनवाई के दौरान गुरलीन के वकील राजीव मल्होत्रा ने दलील रखी कि याचिकाकर्ता निर्दोष है। उसे झूठा फंसाया गया है और वह बुटीक का व्यवसाय चलाती है, उसका इस घटना से कोई लेना-देना नहीं है। एफआईआर में उसका नाम नहीं है। यह भी तर्क दिया कि उस पर लगे आरोप पूरी तरह से झूठे हैं और जो बच्चा आरोपों के अनुसार आरोपी द्वारा दर्शना रानी को सौंपा गया था वह पुलिस पहले ही बरामद कर चुकी है।
अदालत को बताया कि याचिकाकर्ता 14 दिसंबर, 2023 से हिरासत में है। वह जांच में शामिल होने को तैयार है। अब आरोपियों से कुछ भी बरामद नहीं किया जाना है। चालान पेश करने और मुकदमे के समापन में पर्याप्त समय लगेगा। उन्होंने अदालत से याचिकाकर्ता की नियमित जमानत याचिका को मंजूर करने की अपील रखी।
सरकारी वकील बोला, मामला बेहद गंभीर
वहीं, दूसरी ओर सरकारी वकील ने जमानत अर्जी का विरोध किया। उन्होंने अदालत में तर्क रखा कि गुरलीन कौर पर आरोप बेहद गंभीर हैं। उन्होंने अपनी दलील में बताया कि आरोपी ने बेचने के उद्देश्य से 20 नवंबर, 2023 को जन्म लेने वाले एक बहुत छोटे बच्चे की व्यवस्था की और उसने बच्चे को आरोपी सुरिंदर कौर और दर्शना रानी को सौंप दिया। दरअसल, सभी आरोपियों ने गिरोह बना रखा है जो मानव तस्करी का धंधा करते हैं। उन्होंने अदालत को बताया कि यह गिरोह भीख मांगने के लिए बच्चों को बेचता है। एक छोटा बच्चा अपनी मां के पास नहीं पहुंच सका और अब गोद लेने वाली एजेंसी स्वामी गंगा नंद भूरीवाले इंटरनेशनल फाउंडेशन धाम तलवंडी खुर्द लुधियाना में है। बच्चे की मां का अब तक कुछ पता नहीं चल सका है। इन परिस्थितियों में नियमित जमानत देने का कोई आधार नहीं बनता है। अदालत ने दोनों पक्षों की दलील सुनने के बाद अपना फैसला सुनाया।
गुप्त सूचना के आधार पर दबोचा था

बता दें कि 12 दिसंबर, 2023 को एएसआई सुरिंदर सिंह के नेतृत्व में पुलिस पार्टी गश्त और असामाजिक तत्वों की जांच के सिलसिले में बलौंगी पुल के पास मौजूद थी, तभी उन्हें गुप्त सूचना मिली कि सुरिंदर कौर, दर्शना रानी बच्चों का अपहरण करने और उसके बाद उन्हें भीख मांगने के लिए बेचने का धंधा करती है। उस दिन सुरिंदर कौर और दर्शना रानी छोटे बच्चे को बेचने के लिए स्पाइस चौक मोहाली आ रही थी। पुलिस ने सूचना पर सुरिंदर कौर और दर्शना रानी को एक छोटे बच्चे सहित काबू किया और उनके खिलाफ केस दर्ज किया था।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

*दोआबा साहित्य सभा गढ़शंकर की मासिक बैठक में संतोख वीर जी की पुस्तक “गुरसिखि प्रश्नोत्री” का विमोचन किया गया*

गढ़शंकर : दोआबा साहित्य सभा (रजि.) गढ़शंकर के गांधी पार्क स्थित कार्यालय और सरदार मेजर सिंह मौजी लाइब्रेरी में सभा की मासिक बैठक सभा के अध्यक्ष प्रिंसिपल डॉ. बिक्कर सिंह की अध्यक्षता में हुई,...
article-image
पंजाब

पुलिस लाइन होशियारपुर में एसएसपी होशियारपुर सुरेंद्र लांबा के मार्गदर्शन में मुफ्त मेगा स्वास्थ्य शिविर का आयोजन : शिविर में 100 से अधिक मरीज लाभान्वित

होशियारपुर : एसएसपी होशियारपुर सुरेंद्र लांबा के मार्गदर्शन में आईवीवाई अस्पताल होशियारपुर के सहयोग से डॉ. आशीष मेहेन मेडिकल अफसर इंचार्ज, पुलिस अस्पताल, पुलिस लाइन, होशियारपुर के नेतृत्व में सेमिनार हॉल पुलिस लाइन होशियारपुर...
article-image
पंजाब

ईकेवाईसी करवाने के लिए निर्धारित की गई समय सीमा में बढ़ोतरी : पंजाब में 38 लाख राशन कार्ड धारकों को मिली बड़ी राहत

खाद्य एवं आपूर्ति विभाग द्वारा “प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना” से जुड़े लाभपात्र परिवारों की ई .के.वाई.सी करवाने के लिए निर्धारित की गई समय सीमा 30 सितंबर में बढ़ोतरी करने संबंधी फिलहाल नहीं की...
article-image
पंजाब

कोरोना के कारण आर्दश वैल्फेयर सोसायिटी दुारा धीआं की लोहडी का प्रोग्राम रद्द: सोनी

गढ़शंकर। आर्दश सौशल वैल्फेयर सोसायिटी दुारा गांव बढ़ेसरों में नौ जनवरी को धीआं दी लोहड़ी मनाए जाने के लिए आयोजित समागम को कोरोना के बढ़ते प्रकोप के कारण रद्द कर दिया गया। यह जानकारी...
Translate »
error: Content is protected !!