महिला की बेरहमी से हत्या, नहर किनारे फेंका शव : पेट और गर्दन पर तेजधार हथियार के निशान; दाएं हाथ पर ‘Money’ और बाएं बाजू पर तीन स्टार का टैटू

by

लुधियाना, 19 सितंबर। लुधियाना में करीब 30 वर्षीय महिला की तेजधार हथियार से हत्या कर शव नहर किनारे फेंकने का मामला सामने आया है। शुक्रवार शाम ललतों से खेड़ी की ओर जा रहे राहगीरों ने सुनसान रास्ते के पास एक खाली प्लॉट में महिला का शव पड़ा देखा। सूचना मिलने पर लालतों चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की।

पुलिस के मुताबिक, महिला के पेट के अगले हिस्से और गर्दन पर तेजधार हथियार से काटे जाने के निशान मिले हैं। शुरुआती जांच में अत्यधिक रक्तस्राव और गर्दन की नसें कटने के कारण मौत होने की आशंका जताई जा रही है।

शरीर पर दो टैटू, पहचान का नहीं मिला कोई दस्तावेज

पुलिस के अनुसार, मृतका की उम्र करीब 30 वर्ष है। उसके पास से कोई मोबाइल फोन, पर्स या ऐसा दस्तावेज नहीं मिला, जिससे तत्काल उसकी पहचान हो सके।

महिला की पहचान के लिए पुलिस उसके शरीर पर बने टैटू को अहम सुराग मानकर जांच कर रही है। उसके दाएं बाजू पर अंग्रेजी में ‘Money’ लिखा टैटू है, जबकि बाएं बाजू पर तीन स्टार बने हुए हैं। पुलिस ने मृतका का हुलिया और टैटू की जानकारी आसपास के पुलिस थानों और चौकियों को भेजी है।

कहीं और हत्या कर शव फेंकने की आशंका

पुलिस की शुरुआती जांच में आशंका है कि महिला की हत्या किसी अन्य स्थान पर की गई और इसके बाद शव को नहर किनारे सुनसान जगह पर लाकर फेंका गया। पुलिस को शव को किसी वाहन से लाए जाने का भी शक है।

इसी को लेकर पुलिस आसपास के क्षेत्रों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है, ताकि शव को यहां लाने वाले वाहन या संदिग्ध लोगों के बारे में सुराग मिल सके।

आसपास के जिलों में गुमशुदगी की रिपोर्ट खंगाल रही पुलिस

महिला की पहचान के लिए पुलिस अब लुधियाना सहित आसपास के जिलों में पिछले एक सप्ताह के दौरान दर्ज हुई महिलाओं की गुमशुदगी की शिकायतों की जांच कर रही है। पुलिस ने संबंधित थानों और चौकियों को मृतका के हुलिए तथा दोनों टैटू की जानकारी भेजी है।

ललतों चौकी इंचार्ज सारज कुमार के अनुसार, मामले की ह

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

दुनिया को अलविदा कह चुके अपनों को याद में हर वर्ष खूनदान कैंप लगाने चाहिए और पिता की शादी की एनीवर्सरी पर ब्लड डोनेशन कैंप लगाने  चाहिए – डा. अजय बग्गा

सवेरा द्वारा वर्ष 2024 दौरान राष्टीय एकता के लिए नई किस्म की खूनदान मुहिंम शुरू की जा रही, हर महीने पांच ब्यक्ति पंजाब से दूसरे प्रदेशों में जाएगें खूनदान करने गढ़शंकर : अस्पतालों में...
article-image
पंजाब

सतनौर में दो परिवारों की चार भैंसें चोरी           

गढ़शंकर। 12 जुलाई: गढ़शंकर के अंतर्गत गांव सतनौर में चोरों द्वारा भैंसें चोरी करने की घटना सामने आई है। सुरिंदर कौर पत्नी सुरिंदर सिंह की दो भैंसें तथा कमलेश कौर पत्नी पाखर राम की...
article-image
पंजाब

पंजाब में कांग्रेस को बड़ा झटका : संगरूर के जिला अध्यक्ष दलबीर गोल्डी ने पद और पार्टी से दिया इस्तीफा

संगरूर : लोकसभा चुनाव के लिए तीसरे चरण की वोटिंग से पहले पंजाब में कांग्रेस को एक और बड़ा झटका लगा है। पंजाब में संगरूर के जिला अध्यक्ष दलबीर गोल्डी ने पद और पार्टी...
Translate »
error: Content is protected !!