महिला की मौत : पनबस की टक्कर से स्कूटी सवार महिला की मौत दो घायल

by

माहिलपुर – माहिलपुर-गढ़शंकर सड़क पर पनबस की लपेट में आने से स्कूटी सवार महिला की मौत हो गई जबकि दो लोग घायल हो गए जिन्हें इलाज के लिए सिविल अस्पताल माहिलपुर दाखिल कराया गया। सिविल अस्पताल में दाखिल सुरिंदर सिंह पुत्र अजीत सिंह वाली वार्ड नं 2 माहिलपुर ने बताया कि वह अपनी पत्नी बलवीर कौर व बेटे तनवीर सिंह के साथ एक्टिवा नंबर पब07बीजे 2804 पर सवार होकर जस्सोवाल सुविधा केंद्र जा रहे थे और जब वह माहिलपुर थाने के पास पशु चिकित्सा अस्पताल के करीब पहुंचे तो पीछे से आ रही पनबस नंबर पब06बीबी5363 की चपेट में आ जाने के कारण बलवीर कौर की घटनास्थल पर ही मौत हो गई जबकि वह और उसका बेटा तनवीर सिंह घायल हो गए। उसने बताया कि लोगों ने उन्हें सिविल अस्पताल माहिलपुर में इलाज के लिए दाखिल कराया। उसने बताया कि वह 15 वर्ष बाद दुबई से आया था और जरूरी कागजात बनाने के लिए जस्सोवाल सुविधा केंद्र जा रहे थे। इस दौरान पुलिस ने दोनों वाहनों को कब्जे में ले लिया है और बस चालक मनजीत सिंह पुत्र प्रताप सिंह निवासी खनिहाल जिला पठानकोट को गिरप्तार कर जांच शुरू कर दी है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

आमने-सामने : सांसद रवनीत सिंह बिट्टू तथा पंजाब विजिलैंस के एसएसपी

चंडीगढ़, 15 अक्तूबर पंजाब के लुधियाना जिले में ट्रांसपोर्ट टैंडर घोटाले को लेकर सांसद रवनीत सिंह बिट्टू तथा पंजाब विजिलैंस के एसएसपी आमने-सामने हो गए हैं। 22 अगस्त को 2 हजार करोड़ के टैंडर...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा

दो लड़कियों ने युवक को वीडियो काल अश्लील वीडियो बना किया ब्लैकमेल : फिर धमकी देकर ऐंठे 32 हजार, मामला दर्ज

जालंधर : दो प्रवासी महिलाओं ने एक युवक को अश्लील वीडियो कॉल की और उसे वायरल करने की धमकी देकर उससे पैसे ऐंठने लगीं। पहले पीड़ित आरोपियों की मांगें पूरी करता रहा , लेकिन...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

20 हजार करोड़ की किसान सम्मान निधि को मंजूरी : गांवों और शहरों में गरीबों के लिए तीन करोड़ नए घर बनाने को मंजूरी, टॉयलेट, बिजली, पानी और गैस कनेक्शन इन घरों में होगा

नई दिल्ली : नरेंद्र मोदी कैबिनेट ने पहली बैठक में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत गांवों और शहरों में गरीबों के लिए तीन करोड़ नए घर बनाने को मंजूरी दी है। इन घरों में...
article-image
पंजाब

मार्च महीने का वेतन न मिलने पर जलस्रोत कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन

गढ़शंकर – जलस्रोत विभाग की योजनाओं पर कार्य कर रहे कर्मचारियों को विभाग द्वारा मार्च महीने का वेतन जारी नहीं करने के कारण जलसप्लाई कर्मचारियों ने विभाग के विरुद्ध नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया।कर्मचारी...
Translate »
error: Content is protected !!