दो लड़कियों ने युवक को वीडियो काल अश्लील वीडियो बना किया ब्लैकमेल : फिर धमकी देकर ऐंठे 32 हजार, मामला दर्ज

by

जालंधर : दो प्रवासी महिलाओं ने एक युवक को अश्लील वीडियो कॉल की और उसे वायरल करने की धमकी देकर उससे पैसे ऐंठने लगीं। पहले पीड़ित आरोपियों की मांगें पूरी करता रहा , लेकिन समय के साथ महिलाओं की मांगें बढ़ती गईं, जिन्हें पूरा करने में पीड़ित असमर्थ हो गया और आरोपियों ने वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देनी शुरू कर दी। जिसके बाद युवक धमकी का मामला लेकर पुलिस तक पहुंचा तो थाना डिवीजन नंबर-2 की पुलिस ने आरोपी पाई गईं अनुष्का अग्रवाल और सुरुचि पांडे के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

नीला महल में रहने वाले पीड़ित ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि कुछ समय पहले उसके मोबाइल पर अनुष्का अग्रवाल की आईडी से कॉल आया और उसने मीठी-मीठी बातें करके उसे अपने जाल में फंसा लिया। इतना ही नहीं, उसने वीडियो कॉल पर उससे कपड़े उतारने को कहा और खुद उसका अश्लील वीडियो भी बना लिया। वीडियो बनाने के बाद लड़की ने उसके मोबाइल पर वीडियो भेजा और कहा कि अगर उसने उसकी मांग पूरी नहीं की तो वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया जाएगा।

पिता के फोन पर भेजा वीडियो

यह सुनकर वह डर गया और उसने लड़की के खाते में 15 हजार रुपए जमा करा दिए। दो-तीन दिन बाद लड़की ने दोबारा कॉल कर पैसे मांगे, लेकिन जब उसने मना किया तो उसने धमकी दी। कुछ दिन बाद सुरुचि पांडे नाम की लड़की की आईडी से दोबारा कॉल आया और उससे पैसे मांगे गए। जब उसने भी मना कर दिया तो उसने उसके पिता के मोबाइल पर अश्लील वीडियो भेज दिया। इतना ही नहीं युवती ने धमकी दी कि अगर इस बार पैसे नहीं दिए तो वीडियो वायरल कर दिया जाएगा।

जब ब्लैकमेलिंग बढ़ गई तो पुलिस से की शिकायत : पीड़ित ने बताया कि उसने एक बार फिर 17,500 रुपए की नकदी आरोपी महिला के खाते में जमा करा दी। इसके बावजूद ब्लैकमेलिंग जारी रही। ऐसे में जब पीड़ित ने पुलिस कमिश्नर से शिकायत की तो पुलिस ने मामले की जांच की और आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया। पुलिस ने मामले की जांच आगे बढ़ा दी है, आरोपियों के आईपी एड्रेस ट्रेस किए जा रहे हैं।

 

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

गुरु रविदास साधु संप्रदाय सोसायटी और आदि धर्म मिशन ने श्री खुरालगढ़ साहिब के लिए एक संयुक्त अभियान शुरू करने का किया फैसला

सरकार सहमत हुई तो पंजाब के लिए बनाएंगे नए प्रोजेक्ट- संत समाज होशियारपुर/दलजीत अजनोहा : गुरु रविदास साधु संप्रदाय सोसायटी (रजि.) पंजाब और अखिल भारतीय आदि धर्म मिशन (रजि.) भारत संत समाज की एक...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

पाकिस्तानी औरते में कूट- कूट कर भरी होती है जवानी – 60 की उम्र में भी चेहरे से टपकता है नूर….जानें इसके पीछे का राज

नई दिल्ली: पाकिस्तान की औरते अपनी खूबसूरती के लिए जाने जाती है. वहीं पाकिस्तान की औरते 60 साल की उम्र में भी 30 साल की दिखती है। .अनहेल्दी लाइफस्टाइल और गलत खानपान के कारण...
article-image
पंजाब

“मौत के बाद भी रोशन रहे दुनिया—नेत्रदान को लेकर गुरसेवा मेडिकल कॉलेज में भावुक संदेश” ….नेत्रदान से किसी की जिंदगी में लौट सकती है रोशनी: जे.बी. बहल

गुरसेवा मेडिकल कॉलेज में रोटरी आई बैंक एवं कॉर्नियल ट्रांसप्लांट समिति ने लगाया जागरूकता कार्यक्रम; अब तक 4173 कॉर्निया प्रत्यारोपण में संस्था का योगदान गढ़शंकर, 5 सितंबर। रोटरी आई बैंक एवं कॉर्नियल ट्रांसप्लांट सोसायटी...
article-image
पंजाब

पंजाब को फिर से खुशहाल बनाने का अभियान है “युद्ध नशे विरुद्ध” – डॉ. इशांक कुमार

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा :  अपने बच्चों, समाज और अपने भविष्य को बचाने के लिए, आइए हम पंजाब को नशामुक्त बनाने में सरकार का साथ दें। इस आह्वान के साथ, चब्बेवाल के विधायक डॉ. इशांक कुमार...
Translate »
error: Content is protected !!