17 साल की नाबालिगा ने बच्चे को जन्म दिया : 50 वर्षीय व्यक्ति ने नाबालिगा के साथ बनाए थे नाजायज संबंध

by

मोगा : थाना समालसर के पड़ते एक गांव में एक 17 साल की नाबालिगा ने बच्चे को जन्म दिया है। आरोप है कि गांव के ही रहने वाले एक 50 वर्षीय व्यक्ति ने नाबालिगा के साथ नाजायज संबंध बनाए थे। पीड़िता की बहन की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रेप का मुकदमा दर्ज किया है। आरोपी फरार बताया जाता है।

जानकारी देते हुए जांच अधिकारी दिलबाग सिंह ने बताया कि गांव समालसर निवासी 17 वर्षीय नाबालिगा की बहन ने थाने में शिकायत दर्ज कराई थी कि गांव के ही रहने वाले 50 वर्षीय आत्मा सिंह 50 साल ने उसकी नाबालिग बहन के साथ कई बार जबरदस्ती नाजायज संबंध बनाए। जिस वजह से वह गर्भवती हो गई और देर रात उसने मोगा के निजी अस्पताल में बच्चे को जन्म दिया। पीड़िता की बहन के बयानों के आधार पर आरोपी आत्मा सिंह के खिलाफ थाना समालसर में रेप की धारा 376 के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। आगे कार्रवाई शुरू कर दी गई है। पुलिस को कहना है कि आरोपी फरार है, उसे जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

अंबेडकर भवन गढ़शंकर में साप्ताहिक नि:शुल्क मैडीकल जांच कैंप आयोजित

गढ़शंकर: स्थानीय नंगल मार्ग पर गांव खानपुर के पास स्थित डा. बी.आर. अंबेडकर भवन गढ़शंकर में गौतम बुद्ध चैरीटेबल डिस्पैंसरी में साप्ताहिक नि:शुल्क मैडीकल जांच कैंप आयोजित किया गया। आज सुबह 11 बजे से...
article-image
पंजाब

ड्रग तस्करों को आतंकी घोषित कर जब्त करेंगे संपत्ति : सुखबीर बादल

रामपुरा फूल : शिरोमणि अकाली दल के प्रधान सुखबीर सिंह बादल ने कहा है कि पंजाब में अकाली सरकार बनने पर ड्रग माफिया और गैंगस्टरों से सख्ती से निपटा जाएगा। उन्हें आतंकवादी घोषित कर...
article-image
पंजाब

गेहूं की फसल को हुए नुकसान के लिए किसानों को जल्द से जल्द मुआवजा दे सरकार- सांसद मनीष तिवारी

रोपड़, 6 अप्रैल: श्री आनंदपुर साहिब से सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री मनीष तिवारी ने बीते दिनों बेमौसमी बरसात के चलते गेहूं की फसलों को हुए भारी नुकसान के बीच पंजाब सरकार से पीड़ित...
Translate »
error: Content is protected !!