महिला को बदमाश ने अपनी स्कूटी से करीब आधा किलोमीटर तक घसीटा : मोबाइल फोन छीनने के चक्कर में

by

लुधियाना :  लुधियाना से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। खबर है कि लुधियाना के शिमलापुरी इलाके में एक मोबाइल फोन की स्नैचिंग हुई। लेकिन फोन छीनने के चक्कर में एक बुजुर्ग महिला को बदमाश ने अपनी स्कूटी से करीब आधा किलोमीटर तक घसीटा।

पीड़ित महिला लोगों के घरों में काम करके गुजारा करती है। इस पूरी घटना का वीडियो सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया है।

लुधियाना के शिमलापुरी इलाके की है घटना

बताया जा रहा है कि घायल महिला को निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। इस घटना की सीसीटीवी फुटेज भी सामने आई है। भरे ट्रैफिक में स्कूटी से महिला को घिसटते देख स्थानीय लोगों ने चोर को कुछ ही दूरी पर पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। यह पूरी घटना लुधियाना के शिमलापुरी इलाके की है, जहां एक एक्टिवा सवार व्यक्ति ने एक महिला का फोन छीना। इसके बाद महिला ने उसको रोकने का प्रयास किया, लेकिन एक्टिवा सवार व्यक्ति उसे करीब आधा किलोमीटर तक घसीटता हुआ ले गया। जिसकी एक सीसीटीवी वीडियो भी सामने आई है।

भागने के चक्कर में दूसरी गाड़ी से टकराया आरोपी

लिहाजा इस मामले में स्थानीय लोगों की मदद से जख्मी हालत में महिला को एक नजदीकी क्लीनिक में उपचार देकर अस्पताल में भर्ती करवाया है। वहीं स्नैचिंग करने वाले आरोपी को भी आधा किलोमीटर आगे दुगरी साइड जाते लोगों ने पकड़ लिया, क्योंकि वह भागने के चक्कर में एक वाहन से टकराते हुए अनियंत्रित होकर स्कूटी से गिर पड़ा और गंभीर रूप से घायल हो गया। फ़िलहाल पुलिस अब इस पूरे मामले की जांच कर रही है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , समाचार

माननीय पंजाब और हरियाणा उच्च न्यायालय के चीफ जस्टिस श्री रवि शंकर झा ने होशियारपुर के नए अत्याधुनिक जिला एवं सत्र न्यायालय परिसर का किया उद्घाटन

अब लंबित मामलों का जल्द होगा निपटारा संभव: चीफ जस्टिस रवि शंकर झा होशियारपुर वासियों का सपना हुआ साकार: जस्टिस अरुण पल्ली होशियारपुर, 17 मार्च – माननीय पंजाब और हरियाणा उच्च न्यायालय के मुख्य...
article-image
पंजाब

*1 घायल सहित 4 युवक चढ़े पुलिस के हत्थे : पुलिस और एक्सयूवी गाड़ी में सवार युवकों में बीच चली गोलियां दौरान*

माहिलपुर, 27 फरवरी : होशियारपुर-चंडीगढ़ मार्ग पर गांव टूटोमजारा के पास आज शाम करीब 4 बजे एक्सयूवी गाड़ी में सवार युवकों और खुफिया टीम के बीच हुई गोलीबारी में एक युवक घायल हो गया,...
article-image
पंजाब

गढ़शंकर पुलिस ने अंधे कत्ल की गुत्थी सुलझाई : दोषी को बिहार से किया गिरफ्तार

गढ़शंकर, 11 मई : गढ़शंकर पुलिस द्वारा अप्रैल 2024 में हुए एक अंधे कत्ल की गुत्थी सुलझाते हुए दोषी को बिहार से गिरफ्तार कर एक बड़ी सफलता हासिल की है। जानकारी देते हुए एसएचओ...
Translate »
error: Content is protected !!