ईडी के जालंधर दफ्तर में विधायक रमन अरोड़ा, पूर्व कांग्रेसी विधायक किक्की ढिल्लों हुए पेश

by

जालंधर : पंजाब में प्रवर्तन निदेशालय की जांच के दायरे में आए जालंधर सेंट्रल से आम आदमी पार्टी के विधायक रमन अरोड़ा और फरीदकोट से कांग्रेस के पूर्व विधायक कुशलदीप सिंह उर्फ किक्की ढिल्लों दो बड़े राजनीतिक चेहरे आज जालंधर स्थित दफ्तर में पेश हुए।

रमन अरोड़ा सुबह कार्यालय पहुंचे और मीडिया से दूरी बनाए रखी। इससे पहले 2 जून को भी अधिकारियों ने उनसे करीब 9 घंटे तक लंबी पूछताछ की थी। रमन अरोड़ा के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति और कथित भ्रष्टाचार से जुड़े मामले की जांच चल रही है। इस मामले में उन्हें पहले पंजाब विजिलेंस ब्यूरो द्वारा गिरफ्तार भी किया जा चुका है। ईडी अब इसी मामले से जुड़े वित्तीय पहलुओं और धन शोधन के एंगल की जांच कर रही है।

वहीं, कांग्रेस के पूर्व विधायक किक्की ढिल्लों भी ईडी के समक्ष पेश हुए। उनके खिलाफ भी आय से अधिक संपत्ति का मामला जांच के अधीन है। यह मामला उनके विधायक कार्यकाल के दौरान कथित तौर पर ज्ञात आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने के आरोपों से जुड़ा है।   पंजाब विजिलेंस इस मामले में पहले कार्रवाई कर चुकी है और अब ईडी धन शोधन निवारण अधिनियम के तहत जांच आगे बढ़ा रही है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

विधायक अंगुराल की एडीसी मेजर अमित सरीन के साथ तीखी बहस

विधायिका शीतल अंगुराल ने किया डीसी कार्यालय का दौरा जालंधर ; 23 जुलाई : जालंधर वैस्ट की विधायक शीतल अंगुराल ने डीसी कार्यालय का दौरा करके चैैकिंग की थी। जिसके बाद उन्होंने भ्रष्टाचार के...
पंजाब

बीरमपुर का युवक तीस ग्राम हीरोईन सहित ग्रिफतार

गढ़शंकर: एसआई परमिंदर कौर के नेतृत्व में पुलिस पार्टी ने गांव बीरमपुर के निकट शक्की हालत में घूमते हुए रूकने का ईशारा किया लेकिन वह भागने लगा तो पुलिस ने उसका पीछा कर उसे...
article-image
पंजाब , समाचार

अवैध खनन : गढ़शंकर इलाके में हो रही अवैध खनन को लेकर कंडी संघर्ष कमेटी ने डीएफओ को दिया मांगपत्र।

गढ़शंकर, 18 जुलाई : मंगलवार को कंडी संघर्ष कमेटी के नेताओं ने चौधरी अच्छर सिंह बिलड़ो व कामरेड दरशन सिंह मट्टू की अगुवाई में इलाके में हो रही अवैध खनन को लेकर जिला जंगलात...
article-image
पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

चंडीगढ़ सेक्टर 47 माउंट कार्मल स्कूल फीस बढ़ोतरी मामला : आठ प्रतिशत से अधिक फीस वृद्धि अवैध करार, जिला अदालत ने 349 अभिभावकों को दी बड़ी राहत

पुनीत महाजन। चंडीगढ़ :  सेक्टर-47 स्थित माउंट कार्मल स्कूल द्वारा वर्ष 2017-18 में की गई फीस बढ़ोतरी के मामले में जिला अदालत ने 349 अभिभावकों के पक्ष में महत्वपूर्ण फैसला सुनाते हुए स्कूल प्रबंधन...
Translate »
error: Content is protected !!