महिला तस्कर कौशल की कोठी, कार समेत 22.50 की संपत्ति जब्त

by

 कपूरथला : पंजाब में नशा तस्करों की काली कमाई से बनाई गई बेनामी संपत्ति पर पुलिस कार्रवाई कर रही है। इसी सिलसिल में कपूरथला पुलिस ने एक महिला नशा तस्कर की प्रॉपर्टी सीज की है। पुलिस की ओर से नशा तस्करों के खिलाफ चलाई जा रही मुहिम के तहत मोहल्ला उच्चा धोड़ा निवासी एक नशा तस्कर की लगभग 22.50 लाख रुपये की प्रॉपर्टी को अटैच किया है।  इसकी पुष्टि करते हुए एसएसपी कपूरथला गौरव तूरा ने बताया कि नशा तस्करों के खिलाफ इस तरह की मुहिम आगे भी जारी रहेगी।

पुलिस अधिकारियों से मिली जानकारी अनुसार ड्रग माफिया के बड़े तस्करों की ओर से नशे के कारोबार से बनाई गई चल व अचल संपति को धारा 68-एफ एनडीपीएस एक्ट के तहत जब्त करने की मुहिम जारी है। इसी क्रम में कपूरथला शहर में ड्रग माफिया के खिलाफ कार्रवाई करते हुए मशहूर महिला ड्रग तस्कर कौशल उर्फ दिल्ली वाली निवासी मोहल्ला उच्चा धोड़ा के थाना सिटी में दर्ज मुकदमा नंबर 280 के तहत कार्रवाई करते हुए नशा तस्करी से बनाई गई संपति को डीएसपी सबडिवीजन दीपकरण सिंह की टीम ने फ्रीज कर दिया।

डीएसपी दीपकरण ने बताया कि महिला नशा तस्कर कौशल की 17.76 लाख की कोठी और 4.65 लाख कीमत की स्विफ्ट कार समेत कुल 22 लाख 41 हजार 600 रुपये की जायदाद अटैच की गई है। धारा 68-एफ एनडीपीएस एक्ट के तहत नई दिल्ली से प्रॉपर्टी सीज करवाने के आदेश मिलने के बाद तस्कर की कोठी पर नोटिस चस्पा कर दिया गया है और तस्कर की कार भी कब्जे में ले ली है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

हमीरपुर शहर के कई क्षेत्रों में 17 को बंद रहेगी बिजली

हमीरपुर 15 दिसंबर। विद्युत उपमंडल-2 हमीरपुर में 17 दिसंबर को लाइनों की आवश्यक मरम्मत के चलते डीसी ऑफिस, गांधी चौक, अप्पर बाजार, लोअर बाजार, नादौन चौक, बस स्टैंड, प्रतापनगर, बराड़ बल्ह, अणु कलां, पूल्ड...
article-image
हिमाचल प्रदेश

ADC विनय कुमार ने सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने पर दिया जोर

जिला स्तरीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित एएम नाथ। धर्मशाला, 7 जनवरी: राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के अंतर्गत आज उपायुक्त कार्यालय स्थित एनआईसी सभागार में जिला स्तरीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित...
article-image
हिमाचल प्रदेश

गोहर स्कूल में धूमधाम से मनाया गया राष्ट्रीय मतदाता दिवस : भाषण ,नाटक व लोकगीत के माध्यम से मतदान के प्रति लोगों को किया जागरूक

गोहर , 25 जनवरी :  राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला गोहर में राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में उप मंडल अधिकारी नागरिक गोहर लक्ष्मण सिंह कनेट मुख्य...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सीसे स्कूल परछोड़ के होनहार विधानसभा अध्यक्ष पठानिया ने नवाजें : गुणात्मक शिक्षा व्यक्ति जीवन का आधार- कुलदीप सिंह पठानिया

भटियात क्षेत्र की चार खड्डों में बाढ़ सुरक्षा कार्य पर व्यय होंगे 85 करोड़ रुपए एएम नाथ। चंबा (चुवाड़ी) , 25 जनवरी :   विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने कहा कि शिक्षा किसी भी...
Translate »
error: Content is protected !!