गोहर स्कूल में धूमधाम से मनाया गया राष्ट्रीय मतदाता दिवस : भाषण ,नाटक व लोकगीत के माध्यम से मतदान के प्रति लोगों को किया जागरूक

by
गोहर , 25 जनवरी :  राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला गोहर में राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में उप मंडल अधिकारी नागरिक गोहर लक्ष्मण सिंह कनेट मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत हुए।
कार्यक्रम के शुभारंभ में राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर उपस्थित सभी प्रशासनिक अधिकारियों ,स्कूल छात्रों ,कॉलेज छात्रों को लोकतंत्र को सफल बनाने के लिए व युवा मतदाताओं को मतदान के महत्व और चुनाव से जोड़ने के लिए मुख्य अतिथि के द्वारा शपथ दिलाई गई ।
कार्यक्रम में राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर स्कूल छात्रों, कॉलेज छात्रों और महिला मंडल की महिलाओं के द्वारा राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर चुनाव के महत्व व मतदान की जन जागरूकता बढ़ाने के लिए भाषण, नाटक, नृत्य प्रस्तुत किए गए।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि एसडीएम गोहर ने उपस्थित स्कूल व कॉलेज के छात्रों व जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा कि 2011 से ही भारत के निर्वाचन आयोग के स्थापना दिवस, यानी 25 जनवरी 1950 को चिन्हित करने के लिए पूरे देश में हर साल 25 जनवरी को राष्ट्रीय मतदाता दिवस मनाया जाता है। इस एनवीडी उत्सव का मुख्य उद्देश्य नागरिकों में चुनावी जागरूकता पैदा करना और उन्हें चुनावी प्रक्रिया में भाग लेने के लिए प्रोत्साहित करना है। देश के मतदाताओं को समर्पित, राष्ट्रीय मतदाता दिवस का इस्तेमाल मतदाताओं, खासकर नए-नए पात्र युवा मतदाताओं के नामांकन की सुविधा के लिए भी किया जाता है। देश भर में आयोजित एनवीडी समारोहों में नए मतदाताओं का अभिनंदन किया जाता है और उन्हें अपना मतदाता फोटो पहचान पत्र (ईपीआईसी) सौंपा जाता है।
सांस्कृतिक कार्यक्रम में भाग लेने वाले स्कूली छात्रों व महिला मंडल को मुख्य अतिथि के द्वारा मोमेंटो भेंट कर सम्मानित किया गया ।
कार्यक्रम में नाइब तहसीलदार इलेक्शन इंदर सिंह ,आईटीआई चच्योट प्रिंसिपल मनीष कुमार , प्रिंसिपल चंदेश्वर शर्मा, स्वीप नोडल ऑफिसर रतन ठाकुर ,पवनजीत ,हुकम सिंह ठाकुर व अन्य गणमान्य उपस्थित रहे ।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

कोटखाई में केंद्रीय विद्यालय की शुरुआत क्षेत्र के लिए बड़ी उपलब्धि – रोहित ठाकुर

शिक्षा मंत्री ने केंद्रीय विद्यालय में विद्यार्थियों, शिक्षकों व अभिभावकों से किया संवाद एएम नाथ। शिमला : हिमाचल प्रदेश के शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने शनिवार को केंद्रीय विद्यालय कोटखाई में आयोजित कार्यक्रम में...
article-image
हिमाचल प्रदेश

उफनते नाले में बह गई कार : एक परिवार के 4 सदस्य थे सवार

अंब  :  ,ऊना जिला के अंब क्षेत्र में एक कार नाले में बह गई। परिवार के चार लोग कार में सवार थे। यह पानी के बहाव से बेखबर नाले को पार करने की कोशिश...
article-image
हिमाचल प्रदेश

हार के डर से देश भर चुनाव के लिए आगे नहीं आ रहे नेता, लौटा रहे हैं टिकटें : अभी तो सिर्फ़ ट्रेलर है, मोदी के तीसरे कार्यकाल में आएगी पूरी पिक्चर : जयराम ठाकुर

नरेन्द्र मोदी देश को विकसित बनाने की बात करते हैं तो इंडी गठबंधन मोदी को रोकने की मोदी 3.0 में भारत दुनिया की तीसरी बड़ी अर्थव्यवस्था और भ्रष्टाचारी जेल में होंगे एएम नाथ। मण्डी...
article-image
हिमाचल प्रदेश

प्रतिभा सिंह ने 23 को बुलाई बैठक, बनेगी रणनीति : संगठन से जुड़े सभी विषयों पर बातचीत होगी

एएम नाथ। शिमला :  हिमाचल प्रदेश में मस्जिद विवाद के बाद से मचे हंगामे के बीच प्रदेशकांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह  ने 23 सितंबर को प्रदेश कांग्रेस कमेटी  की बैठक बुला ली है। बैठक में...
Translate »
error: Content is protected !!