महिला सशक्तिकरण की मिसाल बना बंजार प्रशासन, महिलाएं संभालेंगी मतगणना की बागडोर

by

बंजार प्रशासन की पहल, मतगणना टेबल पर दिखेगा महिला शक्ति का दम।

तीन मतगणना टेबल महिला अधिकारियों को आवंटित, चार रिजर्व ड्यूटी पर तैनात।

बंजार : परस राम भारती |  हिमाचल प्रदेश पंचायतीराज चुनाव-2026 के तहत उपमण्डल बंजार में इस बार एक नई पहल देखने को मिली है। जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्यों की मतगणना प्रक्रिया में पहली बार महिला अधिकारियों एवं कर्मचारियों को स्वतंत्र रूप से मतगणना कार्य की जिम्मेदारी सौंपी गई है। प्रशासन की इस पहल को महिला सशक्तिकरण और प्रशासनिक कार्यों में महिलाओं की बढ़ती भागीदारी की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

जानकारी के अनुसार मतगणना केंद्र में तीन मतगणना टेबल महिला अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवंटित की गई हैं, जहां वे पूरी जिम्मेदारी के साथ मतगणना कार्य संपन्न करेंगी। इसके अलावा चार महिला अधिकारियों को रिजर्व ड्यूटी पर भी तैनात किया गया है।

मतगणना कार्य को सुचारू, पारदर्शी और त्रुटिरहित बनाने के उद्देश्य से महिला अधिकारियों एवं कर्मचारियों के लिए विशेष पूर्वाभ्यास भी आयोजित किया गया। शुक्रवार को आयोजित इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में मतगणना प्रक्रिया, मतपत्रों की गणना, अभिलेख संधारण तथा अन्य आवश्यक प्रक्रियाओं की विस्तृत जानकारी दी गई।

रिटर्निंग अधिकारी एवं उपमण्डलाधिकारी बंजार पंकज शर्मा ने कहा कि निर्वाचन प्रक्रिया में महिलाओं की सक्रिय भागीदारी से लोकतांत्रिक व्यवस्था और अधिक समावेशी तथा सशक्त बनेगी। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि महिला अधिकारी अपनी जिम्मेदारियों का सफलतापूर्वक निर्वहन करते हुए निर्वाचन प्रक्रिया को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी।

उपमण्डल प्रशासन बंजार का यह प्रयास महिलाओं के नेतृत्व, क्षमता और प्रशासनिक दक्षता को बढ़ावा देने की दिशा में एक सकारात्मक और प्रेरणादायक पहल माना जा रहा है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

*नए पंचायत घरों में लगेंगे सीसीटीवी कैमरे – अनिरुद्ध सिंह *

 ग्रामीण विकास मंत्री ने कोहलू जुब्बड़ और मांजू डाबरी में नए पंचायत घरों का लोकार्पण *कसुम्पटी विधानसभा के दौरे के दौरान ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री ने आज मांजू डाबरी और कोहलू जुब्बड़...
article-image
हिमाचल प्रदेश

राज्य महिला आयोग ने हमीरपुर में लगाई अदालत : 28 मामलों की सुनवाई अध्यक्ष विद्या नेगी और अन्य सदस्यों ने की सुनवाई, 5 मामलों का किया निपटारा

एएम नाथ। हमीरपुर 06 जनवरी। हिमाचल प्रदेश राज्य महिला आयोग ने मंगलवार को यहां उपायुक्त कार्यालय परिसर में महिलाओं से संबंधित मामलों की सुनवाई के लिए अदालत लगाई। आयोग की अध्यक्ष विद्या नेगी की...
हिमाचल प्रदेश

बाहरी राज्यों से आने वाले अगुन्तकों को आरटीपीसीआर रिपोर्ट लाना अनिवार्य

  हिमाचल के ऊना समेत चार जिलों में कोरोना कर्फ्यू लागू शिमला। को•रोना महामारी के मामलों में तेजी से हो रही वढ़ौतरी के चलते राज्य सरकार ने चार जिलों कांगड़ा, ऊना, सोलन और सिरमौर...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मेंटर टीचर स्कूली छात्रों को सिखाएगें लाईफ स्किल के गुर : नशा मुक्त ऊना अभियान में मेंटर टीचर कि कार्यशाला हरोली में संपन्न

ऊना, 11 अगस्त – ऊना के शिक्षक टीचर अब मेंटर बनकर स्कूली छात्रों को नशे से बचाने साथ-साथ लाईफ स्किल के गुर सिखाएगें। इसी कड़ी में नशा मुक्त ऊना अभियान के तहत मेंटर टीचर...
Translate »
error: Content is protected !!