महिला सहित 8 गिरफ्तार : 1 किलो 198 ग्राम हेरोइन, एक अवैध पिस्टल, मैगजीन, जिंदा कारतूस और एक दिल्ली नंबर की फॉर्च्यूनर गाड़ी बरामद

by
फिरोजपुर :  फिरोजपुर में पुलिस ने  अलग-अलग जगह से एक महिला सहित 8 कथित नशा तस्करों को गिरफ्तार करते हुए उनसे 1 किलो 198 ग्राम हेरोइन, एक अवैध पिस्टल, मैगजीन, जिंदा कारतूस और एक दिल्ली नंबर की फॉर्च्यूनर गाड़ी बरामद की है।
यह जानकारी देते हुए एसएसपी फिरोजपुर भूपिंदर सिंह ने बताया कि खाना कुलगढ़ी के एसएचओ इंस्पेक्टर गुरमीत सिंह के नेतृत्व में जब पुलिस पार्टी गश्त और संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग करने के लिए गांव मोहकम खा वाला के पास पहुंची तो उन्हें यह गुप्त सूचना मिली कि अभिकाश उर्फ निक्का पुत्र नेहरू, राजन उर्फ़ सागर उर्फ सग्गी पुत्र जोगिंदर सिंह वासी लेली वाला, अजय पुत्र सोहनलाल वासी लेली वाला नौरंग के लेली और गुरमेल सिंह उर्फ सनम पुत्र रमेश कुमार आपस में मिलकर बड़े स्तर पर हेरोइन की तस्करी करते हैं जो दिल्ली नंबर की फॉर्च्यूनर सफेद रंग की गाड़ी में सवार होकर गांव शेर खा से फिरोजपुर की ओर आ रहे हैं और उनके पास हेरोइन तथा अवैध हथियार भी हैं।
उन्होंने बताया कि इस सूचना के आधार पर पुलिस ने नाकाबंदी करते हुए नामजद आरोपियों को बताई गई दिल्ली नंबर की स्कॉर्पियो गाड़ी में आते हुए काबू किया तो डीएसपी देहाती करण शर्मा की मौजूदगी में तलाशी लेने पर आरोपी राजन से 260 ग्राम हेरोइन, आरोपी अभिकाश से 797 ग्राम हेरोइन ( कील 1070 ग्राम हेरोइन) और आरोपी अजय से एक अवैध 32 बोर का पिस्तौल, 32 बोर के 2 मैगजीन ,9 एमएम के 8 जिंदा कारतूस और एक दिल्ली नंबर की फॉर्चूनर गाड़ी बरामद हुई ।
एसएससी फिरोजपुर ने बताया कि इसी अभियान के तहत थाना ममदोट की पुलिस ने सब इंस्पेक्टर सुखबीर सिंह के नेतृत्व में शक के आधार पर सीमा रानी पत्नी छिंदर सिंह और हरप्रीत सिंह उर्फ कृष्ण पुत्र कुलवंत सिंह वशी ममदोट को गिरफ्तार करते हुए उनसे 101 ग्राम हेरोइन बरामद की है। उन्होंने बताया कि इसी थाने की पुलिस ने एएसआई निर्मल सिंह के नेतृत्व में सरबजीत सिंह उर्फ विजय तथा विक्रम उर्फ विक्की पुत्र चनन सिंह को गिरफ्तार करते हुए उनसे 40 ग्राम हेरोइन बरामद की है ।
एसएसपी सरदार भूपिंदर सिंह ने बताया कि पकड़े गए आरोपियों के खिलाफ थाना कुलगढ़ी और थाना ममदोट में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामले दर्ज किए गए हैं और उनसे पूछताछ की जा रही है तथा उनके बैकवर्ड और फॉरवर्ड लिंक ट्रेस किए जा रहे हैं ।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

अवैध खनन की निशानदेही का मामला लटका कर अधिकारी बचा रहे आरोपियों को : 6 महीने से पंजाब-हिमाचल प्रदेश की सीमा पर पंजाब की भूमि पर अवैध खनन के मामले को लेकर नहीं हुई कारवाई

गढ़शंकर । हिमाचल प्रदेश की सीमा से सटे उपमंडल गढ़शंकर के अंतर्गत पड़ते बीत इलाके के गांव मजारी के पहाड़ों में अवैध तौर पर माईनिंग कर मैदान बनाने के छे महीने बाद भी उकत...
article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

हरोली से मुकेश ने किया नामांकन पत्र दाखिल, उमड़ा जन समूह : जनसमूह दुारा लगाए नारों  ने मुकेश की मुख्यमंत्री की दाबेदारी को आगे बढ़ाया

  हरोली : काग्रेस के प्रत्याशी मुकेश अग्रिहोत्री ने आज निर्वाचन अधिकारी एंव एसडीएम हरोली के पास अपने नामांनक पत्र दाखिल किए। इस दौरान उनके साथ जन समूह इकत्र जिसमें भारी संख्यां में महिलाए...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सड़क किनारे नवजात के शव के अंग मिलने से सनसनी : ट्रक चालक ने सड़क किनारे देखा नवजात का सिर, झाड़ियों से मिला शरीर का बाकी हिस्सा

एएम नाथ। चंबा। हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले के चुराह उपमंडल के अंतर्गत आने वाले टिकरीगढ़ गांव में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। सड़क किनारे एक नवजात शिशु के शव...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

ऑनलाइन कट जाएगा चालान : शुरू हो गया ये नया सिस्टम ….गाड़ी से हिमाचल जा रहे हो तो न करें ये गलती

एएम नाथ। शिमला/ चंडीगढ़ : गर्मियों की छुट्टी में लोग घूमने के लिए पहाड़ी क्षेत्रों का रुख करते हैं. इन दिनों पर्यटक हरी-भरी वादियों में अपनी छुट्टियां बिताने के लिए जाते हैं। ऐसे में...
Translate »
error: Content is protected !!