कार्यालयों/भवनों में हीटर व अंगीठी के सुरक्षित उपयोग को लेकर जिला प्रशासन ने जारी की एडवाइजरी

by
रोहित जसवाल।  ऊना, 24 दिसम्बर। ऊना जिले में सर्दी के मौसम को देखते हुए प्रशासन ने हीटर, अंगीठी के सुरक्षित उपयोग को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए हैं। उपायुक्त एवं जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के अध्यक्ष जतिन लाल ने कहा कि ठंड से बचाव के लिए हीटर, केरोसिन हीटर एवं कोयले की अंगीठी जैसे उपकरणों का असावधानीपूर्वक उपयोग आग लगने एवं अन्य गंभीर दुर्घटनाओं का कारण बन सकता है। उन्होंने जिलावासियों से अपील की है कि सर्दियों के दौरान इन उपकरणों का सुरक्षित एवं जिम्मेदारीपूर्ण उपयोग सुनिश्चित करें।
उपायुक्त ने कहा कि सर्दी के मौसम में कार्यालयों, सरकारी-निजी भवनों एवं आवासीय परिसरों में शॉर्ट सर्किट, ओवरलोडिंग, ओवरहीटिंग, घटिया गुणवत्ता के विद्युत उपकरण एवं गलत वायरिंग के चलते आग लगने की आशंका बढ़ जाती है। ऐसे में समय रहते आवश्यक सावधानियां अपनाकर आग की घटनाओं को प्रभावी रूप से रोका जा सकता है।
उन्होंने निर्देश दिए कि प्रत्येक कार्यालय में एक जिम्मेदार कर्मचारी को नामित किया जाए, जो प्रतिदिन कार्यालय समय समाप्त होने के उपरांत यह सुनिश्चित करे कि सभी विद्युत एवं इलेक्ट्रॉनिक उपकरण बंद कर दिए गए हों। इसके साथ-साथ कार्यालयों में स्थापित सभी उपकरणों एवं उनकी वायरिंग की नियमित अंतराल पर जांच कराना अनिवार्य किया जाए, ताकि किसी भी तकनीकी खामी को समय रहते दूर किया जा सके।
आग लगने की स्थिति में बिना देरी किए अग्निशमन सेवा के आपातकालीन नंबर 101 या 1077 पर सूचना दें। यह न मानें कि किसी अन्य व्यक्ति द्वारा पहले ही सूचना दी जा चुकी होगी, क्योंकि त्वरित सूचना से जान-माल की हानि को काफी हद तक कम किया जा सकता है।
इसके अतिरिक्त सभी सरकारी एवं निजी कार्यालयों तथा भवनों में विद्युत पॉइंट्स एवं कनेक्शनों का समुचित निरीक्षण कराने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि सर्दियों में हीटिंग उपकरणों के अधिक उपयोग से उत्पन्न अतिरिक्त लोड के कारण किसी भी प्रकार का विद्युत जोखिम न रहे और आग की अप्रिय घटनाओं से बचाव सुनिश्चित हो सके।
उपायुक्त ने यह भी निर्देश दिए हैं कि समस्त विभागाध्यक्ष अपने कार्यालयों एवं भवनों में अग्नि सुरक्षा व्यवस्था एवं अग्नि सुरक्षा उपकरणों की उपलब्धता सुनिश्चित करें तथा अग्निशमन विभाग अथवा उनके द्वारा अनुशंसित किसी अन्य अधिकृत एजेंसी से नियमित निरीक्षण एवं अग्नि सुरक्षा ऑडिट अवश्य करवाएं।
उन्होंने बताया कि सर्दियों में घरों एवं कार्यालयों में ऊष्मा बनाए रखने के लिए प्रयुक्त हीटर, केरोसिन हीटर एवं अंगीठी आदि के उपयोग के दौरान उचित वेंटिलेशन की व्यवस्था करना अत्यंत आवश्यक है, ताकि कमरों में उत्पन्न गैसों का सुरक्षित निकास हो सके और किसी भी प्रकार की दुर्घटना की संभावना न बने।
’सुरक्षा के प्रति सतर्क रहें’
उपायुक्त ने सभी जिलावासियों से अपील की है कि इन दिशा-निर्देशों का पालन करें और अपने आस-पास के लोगों को भी इसके प्रति जागरूक करें।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

1 साल तक करता रहा दुष्कर्म : युवक ने टीचर से किया रेप, बनाया अश्लील वीडियो, वायरल करने की धमकी देकर

आगरा :  ताजगंज थाना क्षेत्र में महिला टीचर के साथ रास्ते में आते-जाते एक युवक ने छेड़छाड़ की. विरोध पर मारपीट कर तमंचे के बल पर रेप किया. साथ ही अश्लील वीडियो बना लिया....
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

अर्धनग्न अवस्था में झूमते सैलानी कैमरे में कैद – शिमला विंटर कार्निवाल में सैलानी हुड़दंग मचाते आए नजर

एएम नाथ । शिमला : हिमाचल प्रदेश की राजधानी और पहाड़ों की रानी शिमला में गुरुवार रात को सैलानी हुड़दंग मचाते नजर आए। शिमला विंटर कार्निवाल में मशहूर गायक सतिंदर सरताज स्टेज पर रंग...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

नालागढ़ पुलिस थाना ब्लास्ट केस का पर्दाफ़ाश….बब्बर खालसा इंटरनेशनल से जुड़े दो व्यक्ति गिरफ्तार

एएम नाथ l चंडीगढ़/ नालागढ़  :   पंजाब पुलिस ने हिमाचल प्रदेश के नालागढ़ पुलिस थाना ब्लास्ट केस की जांच में एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए पाक-आईएसआई से समर्थन प्राप्त बब्बर खालसा इंटरनेशनल...
article-image
पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

आंगनवाडी वर्करों को पिछले 4 महिनों से नहीं मिला मान-भत्ता – निदेशक समाज कल्याण विभाग को मिलकर शीघ्र भुगतान की अपील की

चंडीगढ़ (पुनीत महाजन) चंडीगढ़ की 900 से अधिक आंगनवाडी वर्करों व हैल्परों को पिछले 4 महिनों से उनको मिल रहे मान भत्ते का भुगतान नहीं किया गया है। एक तरफ आंगनवाडी वर्करज व हैल्परज...
Translate »
error: Content is protected !!