महिला से 25 ग्राम नशीला पदार्थ बरामद : एक व्यक्ति को से 18 ग्राम हेरोइन बरामद कर मामला किया दर्ज

by

गढ़शंकर – गढ़शंकर पुलिस ने दो मामलों में प्रवासी महिला से 25 ग्राम नशीला पदार्थ व एक व्यक्ति को 18 ग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार कर केस दर्ज किया है। पुलिस द्वारा दर्ज मामले के अनुसार एसआई रमनदीप कौर इब्राहिमपुर नहर के पास पेट्रोलिंग पर थे तो उन्होंने देनोवाल गांव की और से एक महिला को आते देखा। महिला पर संदेह होने पर उसे रोककर तलाशी ली गई तो उसके पास से 25 ग्राम नशीला पदार्थ बरामद हुआ और उसकी पहचान सोनिया पत्नी राजू निवासी किशनगई जिला कठियार बिहार के रूप में हुई और अभी वह बेगमपुर गांव में रह रही थी। दूसरे मामले में एसआई कुलदीप सिंह पुलिस पार्टी के साथ बंगा रोड पर गश्त के दौरान उन्होंने एक बाइक सवार को रोककर तलाशी ली तो उसके पास से 18 ग्राम हेरोइन बरामद की गई और उसकी पहचान हरविंदर सिंह उर्फ काला पुत्र निरमल सिंह निवासी बकापुर थाना गढ़शंकर के रूप में हुई। दोनो के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

सिद्धू मूसेवाला के छोटा भाई जन्म के बाद अब दिवंगत सिंगर द्वारा कमाई गई संपत्ति का वारिस : मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, मौत के वक्त सिद्धू मूसेवाला की कुल संपत्ति करीब 114 करोड़ रुपये थी

चंडीगढ़ : पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या के लगभग दो साल बाद उनके माता-पिता के घर एक बेटे का जन्म हुआ है। मूसेवाला अपने माता-पिता (58 वर्षीय मां चरण कौर और 60 वर्षीय...
article-image
पंजाब , समाचार

खेड़ा में 13वा दोआबा कप फुटबाल टूर्नामेंट आरंभ : फुटबाल अकेडमी पालदी ने दलवीर फुटबाल अकेडमी पटियाला को पेनल्टी किक्स में 4-2 से की जीत हासिल

माहिलपुर – करतार सिंह बैंस मेमोरियल स्टेडियम खेड़ा में दोआबा सपोर्टिंग क्लब खेड़ा द्वारा कराए जा रहे 13वे दोआबा कप फुटबाल टूर्नामेंट का उद्घाटन मुख्य अतिथि निरमल सिंह भीलोवाल, संजीव पंचनंगल, हरविंदर सिंह बाठ,...
पंजाब

कुमारसैन मंदिर में चोरी : 5 तोले चांदी का मोहरा, दान पेटी का ताला तोड़कर कैश चुराया

शिमला : कुमारसैन मंदिर से चोरों ने दान पेटी का ताला तोड़कर कैश चुरा लिया। साथ ही सीसीटीवी रूम से DVR और 5 तोले चांदी का मोहरा भी उठाकर ले गए। इसकी कीमत 16...
article-image
पंजाब

सरकारी स्कुल बोड़ा में  सामाजिक शिक्षा के शिक्षकों के लिए एक दिवसीय प्रशिक्षण का आयोजन

गढ़शंकर।  सरकारी सीनियर सेकंडरी स्कुल बोड़ा में ब्लॉक नोडल अधिकारी कृपाल सिंह के नेतृत्व में स्कूल इंचार्ज के सहयोग से ब्लॉक गढ़शंकर-2 के सामाजिक शिक्षा के शिक्षकों के लिए एक दिवसीय प्रशिक्षण का आयोजन...
Translate »
error: Content is protected !!