महिला हेल्पलाइन, बेटी बचाओ – बेटी पढाओ, पालना व शिशु की हो रही खरीद-फरोख्त की दी जानकारी

by
हरिपुर पंचायत में मिशन शक्ति के तहत आयोजित किया गया एक दिवसीय जागरूकता शिविर
एएम नाथ।चम्बा :  चम्बा जिला में मिशन शक्ति के अंतर्गत चम्बा ब्लाक में 100 दिनों का विशेष जागरूकता अभियान के अंतर्गत हरिपुर पंचायत में एक दिवसीय जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला कार्यक्रम अधिकारी राकेश कुमार की। उन्होंने इस दौरान महिलाओं को वन स्टॉप सेंटर, महिला हेल्पलाइन, बेटी बचाओ – बेटी पढाओ व शिशु की हो रही खरीद-फरोख्त के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि आजकल शरारती तत्वों द्वारा हर जगह बच्चों की खरीद फरोख्त की जा रही है। इससे भी हम सभी को बचना होगा। इसकी हर जगह जानकारी उपलब्ध करवाई जाए।
उन्होंने बताया कि जिला चम्बा में अप्रैल 2023 से जिला महिला सशक्तिकरण केन्द्र की स्थापना की गई है जिसमें मिशन शक्ति के तहत सभी योजनाओं के सुचारू रूप से कार्यान्वयन व उनकी समीक्षा एवं निगरानी इस केन्द्र द्वारा की जा रही है। उन्होंने कहा कि मिशन शक्ति के तहत जागरूकता कार्यक्रम जिला के सभी विकास खंडों में आयोजित किए जा रहे हैं।
शिविर में बाल विकास परियोजना अधिकारी अमर सिंह वर्मा ने कानूनी सलाहकार वन स्टॉप सेन्टर चम्बा द्वारा भारतीय न्याय संहिता के अन्तर्गत महिलाओं से सम्बन्धित सभी कानूनों जैसे घरेलू हिंसा अधिनियम 2005, कार्यालय स्तर पर महिलाओं से यौन उत्पीड़न से सुरक्षा अधिनियम 2013, यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण अधिनियम 2012 और बाल विवाह प्रतिशेध अधिनियम 2006 इत्यादि के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान की। जिला मिशन समन्वयक मनोहर नाथ ने विभागीय योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने प्रधानमंत्री मात्र वन्दना योजना की विस्तृत जानकारी दी। वन स्टाप सेंटर से मधु ने महिलाओं के अधिकारों पर जानकारी दी।
शिविर में जिला स्तर से मिशन शक्ति प्रभाग से ज्योति, शिवालिका, अरुण चोहान, पोषण जिला समन्वयक विकास शर्मा, पर्यवेक्षक कृष्णा, स्थानीय प्रधान, वार्ड मेंबर, आंगनबाडी कार्यकर्ता व स्थानीय महिलाओं सहित लगभग 100 प्रतिभागियों ने भाग लिया।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

अंतरराष्ट्रीय मिंजर मेला-2026: तैयारियां पूरी, सुरक्षा के कड़े इंतजाम

26 जुलाई से सजेगी सांस्कृतिक संध्याएं, जस्सी गिल से गिप्पी ग्रेवाल तक देंगे प्रस्तुतियां मिंजर मेले में इस बार स्वयं सहायता समूह मेला, नाटी प्रतियोगिता और नए खेल होंगे आकर्षण एएम नाथ, चम्बा। अंतरराष्ट्रीय...
article-image
हिमाचल प्रदेश

हिमाचल में प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के तहत उद्योगों को 25 वर्ष तक जारी होगा सहमति प्रमाण पत्र- मुख्यमंत्री सुक्खू

राज्य में ‘स्पीड ऑफ डूईंग बिजनेस’ के ध्येय के साथ व्यापार में सुगमता को मिलेगी नई रफ्तार व्यवस्था परिवर्तन के ध्येय से नवीन पहल एएम नाथ। शिमला :  हिमाचल प्रदेश सरकार ने मुख्यमंत्री ठाकुर...
article-image
हिमाचल प्रदेश

नवीन प्रौद्योगिकी आधारित पाठ्यक्रमों से उपलब्ध होंगे युवाओं को रोजगार के पर्याप्त अवसरः मुख्यमंत्रीे

शिमला : राजकीय तकनीकी संस्थानों में आधुनिक पाठ्यक्रमों के प्रति छात्रों की बढ़ती रूचि से व्यवस्था परिवर्तन की भावना से कार्य कर रही प्रदेश सरकार के प्रयास रंग लाने लगे हैं। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह...
article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

गोंदपुर बुल्ला स्थित व्यवसायिक प्रोत्साहन केंद्र में मुकेश अग्निहोत्री ने सुनीं जनसमस्याएं

दिसंबर 2027 तक हरोली को शत-प्रतिशत पेयजल एवं सिंचाई सुविधा संपन्न बनाने की दिशा में तेजी से काम : मुकेश अग्निहोत्री रोहित जसवाल।  ऊना, 26 जुलाई। उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने रविवार को हरोली विधानसभा...
Translate »
error: Content is protected !!