महिला 15 ग्राम हैरोइन समेत गिरफ्तार

by

गढ़शंकर ।
गढ़शंकर पुलिस ने एक महिला आरोपी से 15 ग्राम हैरोइन बरामद करने का दावा किया है। पुलिस ने महिला को काबू करके उसके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
लेडी एसआई रमनदीप कौर ने बताया कि वह समेत पुलिस पार्टी गश्त के संबंध में नवांशहर रोड पुल नहर गढ़शंकर पर मौजूद थीं और उन्हें सामने से एक महिला पैदल आती दिखाई दी। उक्त महिला पुलिस को देखकर घबरा गई और पीछे की तरफ मुडऩे लगी। पुलिस ने महिला को काबू कर लिया। जिसने अपना नाम सीतो पत्नी निरंजन रा निवासी दोनोवाल खुर्द, थाना गढ़शंकर बताया। जब उक्त महिला के पास मौजूद प्लास्टिक लिफाफे को चैक किया गया तो उसमें से पुलिस ने 15 ग्राम हैरोइन बरामद की। पुलिस ने आरोपी महिला सीतो के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 21-61-85 के तहत मामला दर्ज करके उसे गिरफ्तार कर लिया है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

पानी में करंट आने से 5 भैंसें व एक गाय की मौत

गढ़शंकर :पुलिस थाना गढ़शंकर की पुलिस चौकी समुदड़ा के गांव चक गुरु में आज दोपहर छप्पड़ के पानी में करंट आने से 5 भैंसें से एक गाय की दर्दनाक मौत होने का समाचार है।...
article-image
पंजाब

पंजाब के लोगों को 10 लाख रुपये तक होगा कैशलेस इलाज : मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना की पहल करने वाला देश का पहला राज्य बना

चंडीगड़ : राज्य के नागरिकों को बड़ी सौगात देते हुए पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने सोमवार को ‘मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना’ के तहत रजिस्ट्रेशन शुरू करने की घोषणा की, जिसका उद्देश्य लोगों को 10...
article-image
पंजाब

नहर से मिला : 12वीं के छात्र का शव, 15 जुलाई को स्कूल के लिए निकला था इशान

मंडी गोबिंदगढ़ : गोबिंदगढ़ पब्लिक स्कूल के लापता छात्र इशान अहमद का शव समाना-पातड़ां नहर से बरामद कर लिया गया है। 15 जुलाई से लापता इस छात्र की मौत की खबर से परिवार और...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

ड्राइवर-कंडक्टर चिट्टे का इंजेक्शन लगाते गए पकड़े : निजी बस के ड्राइवर और कंडक्टर की वीडियो आई सामने

कुल्लू : हिमाचल प्रदेश में चिट्टे(हेरोइन) के सेवन के वीडियो लगातार सामने आ रहे हैं. वहीं, ड्रग तस्करों की पिटाई भी लोग कर रहे हैं. अब ताजा मामले में एक निजी बस के ड्राइवर...
Translate »
error: Content is protected !!