माँ काली के पूजन के साथ विधिवत रूप से आरम्भ होगा राज्य स्तरीय सायर मेला – संजय अवस्थी

by
एएम नाथ।  अर्की :  मुख्य संसदीय सचिव (स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, लोक निर्माण तथा सूचना एवं जनसंपर्क विभाग) संजय अवस्थी ने कहा कि धार्मिक आस्था के मध्य जन-जन का मिलन ही मेला है और सभी के सहयोग से इस वर्ष का राज्य स्तरीय सायर मेला पूर्ण रूप से सफल रहेगा। संजय अवस्थी आज अर्की में राज्य स्तरीय सायर मेला-2024 की तैयारियों को अंतिम रूप देने के लिए आयोजित बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे।
संजय अवस्थी ने कहा कि मेले के सफल आयोजन के लिए सभी विभागों, स्वयंसेवी संस्थाओं और आमजन को पूरे सहयोग के साथ कार्य करना होगा। उन्होंने विभिन्न विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए कि मेले के सफल आयोजन के लिए पूर्ण समन्वय के साथ कार्य करें। उन्होंने उपमण्डलाधिकारी अर्की तथा पुलिस उपाधीक्षक दाड़लाघाट को पूर्ण प्रबंधन एवं यातायात के विषय में उचित आदेश जारी किए।
मुख्य संसदीय सचिव ने कहा कि माँ काली के पारम्परिक पूजन के साथ 16 सितम्बर, 2024 को राज्य स्तरीय सायर मेला का विधिवत शुभारम्भ होगा। उन्होंने आशा जताई कि मेला अपने आयोजन में पूर्ण रूप से सफल रहेगा और सभी कार्य निर्विघ्न रूप से सम्पन्न होंगे।
उन्होंने निर्देश दिए कि प्रदेश पथ परिवहन निगम द्वारा सांस्कृतिक संध्या समाप्त होने के उपरांत लोगों की सुविधा के लिए बसों की व्यवस्था की जाए ताकि ग्रामवासियों को अपने घर तक पहुंचने में परेशानी का सामना न करना पड़े।
बैठक में अवगत करवाया गया कि माँ काली के पूजन एवं समृद्धि के प्रतीक झोटा पूजन के उपरांत दिन में 01.00 बजे से बच्चों के सांस्कृतिक कार्यक्रम आरम्भ होंगे। तीनो दिन बच्चों के सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। मुख्य संसदीय सचिव (स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, लोक निर्माण तथा सूचना एवं जनसंपर्क विभाग) संजय अवस्थी विधिवत पूजा-अर्चन के साथ मेले का शुभारम्भ करेंगे।
मेले की प्रथम सांस्कृतिक संध्या में उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री मुख्यातिथि होंगे। मुख्य संसदीय सचिव संजय अवस्थी विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे।
राज्य स्तरीय सायर मेला-2024 के द्वितीय दिवस पर कृषि एवं पशुपालन मंत्री प्रो. चन्द्र कुमार मुख्यातिथि होंगे।
शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर 18 सितम्बर, 2024 को राज्य स्तरीय सायर मेला की अंतिम सांस्कृतिक संध्या में मुख्यातिथि होंगे।
मेले के दूसरे दिन पुलिस अधीक्षक सोलन गौरव सिंह कुश्ती का विधिवत शुभारम्भ करेंगे।
मेले में वॉलीबॉल, कबड्डी, रस्सा-कशी, बैडमिंटन तथा शतरंज की प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। इस वर्ष राज्य स्तरीय सायर मेला में पहली बार महिला कबड्डी प्रतियोगिता भी आयोजित की जाएगी। 18 सितम्बर, 2024 को मिनी मैराथन का आयोजन भी किया जाएगा।
राज्य स्तरीय सांस्कृतिक मेला की प्रथम संध्या में इंडियन आइडल फेम नितिन, पहाड़ी लोक गायक ए.सी. भारद्वाज और हिमाचली जोड़ी अर्जुन गोपाल तथा रंजना रघुवंशी मुख्य आकर्षण होंगे। द्वितीय संध्या में पहाड़ी गायक दिलीप सिरमौरी, वॉइस ऑफ पंजाब फेम राजेंदर मनी तथा लोक गायक विनोद रान्टा मुख्य आकार्षण होंगे। अंतिम संध्या में इंडियन आइडल फेम अनुज शर्मा, पार्शव गायिका विनती सिंह और पंजाबी कलाकार सोनू सिंह मुख्य आकर्षण होंगे।
बैठक में अवगत करवाया गया कि सिरमौर ज़िला का विश्व विख्यात सांस्कृतिक दल चुड़ेश्वर कला मंच व चम्बा के सांस्कृतिक दल द्वारा लोगों को क्षेत्र विशेष की संस्कृति से अवगत करवाया जाएगा। उत्तर क्षेत्रीय सांस्कृतिक परिषद के कलाकार राजस्थानी नृत्य प्रस्तुत करेंगे। प्रदेश के सूचना एवं जन सम्पर्क विभाग के कलाकार तीनों दिन लोगों को गीत-संगीत के माध्यम से जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देंगे। पुलिस विभाग द्वारा लोगों को नशे के विरुद्ध जागरूक करने के लिए कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।
उपमण्डलाधिकारी अर्की यादविंदर पाल ने बैठक की कार्यवाही का संचालन किया और विस्तृत जानकारी प्रदान की। पुलिस उपाधीक्षक दाड़लाघाट संदीप शर्मा ने यातायात योजना की जानकारी दी।
खण्ड कांग्रेस समिति अर्की के अध्यक्ष सतीश कश्यप, नगर पंचायत अर्की के अध्यक्ष अनुज गुप्ता व पार्षद, खण्ड कांग्रेस समिति अर्की के पूर्व अध्यक्ष रमेश ठाकुर, नगर पंचायत अर्की की पूर्व अध्यक्ष सीमा शर्मा, कांग्रेस पार्टी के अन्य पदाधिकारी, तहसीलदार अर्की विपिन वर्मा, विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी, मेला अयोजन समिति के गैर सरकारी सदस्य बैठक में उपस्थित थे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

हमारी आबादी का संतुलन बिगड़ रहा है : कांग्रेस विधायक सुखपाल खेहरा ने की हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड राज्यों की तर्ज पर पंजाब में भी दूसरे प्रदेशों से आए लोगों के लिए कानून बनाने की मांग

हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड राज्यों की तर्ज पर पंजाब में भी दूसरे प्रदेशों से आए लोगों के लिए कानून बनाने की मांग को लेकर कांग्रेस विधायक सुखपाल खेहरा ने बड़ा बयान दिया है। कांग्रेस विधायक...
हिमाचल प्रदेश

कांगड़ा में पौंग डैम के आसपास प्रस्तावित इको सेंसटिव जोन पर फिलहाल रोक लगाने के लिए नरदेव कंवर ने मुख्यमंत्री का धन्यवाद किया

राकेश शर्मा I तलवाड़ा/पौंग डैम :   मत्स्य पालन विभाग हिमाचल प्रदेश के चेयरमैन नरदेव कंवर ने कांगड़ा में पौंग डैम के आसपास प्रस्तावित इको सेंसटिव जोन पर फिलहाल रोक लगाने के लिए मुख्यमंत्री  सुखविंदर...
article-image
हिमाचल प्रदेश

विवेक शर्मा ने 14.21 लाख रुपये की लागत निर्मित पंचवटी पार्क का किया शुभारम्भ : मंदिर परिसर में शैड निर्माण के लिए 2 लाख रुपये देने की घोषणा

रोहित जसवाल।  ऊना, 01 जुलाई- कुटलैहड़ क्षेत्र के विधायक विवेक शर्मा ने आज कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पंचायत रायंसरी में श्री बिल्वकेश्वर महादेव मंदिर बाग वाला में मूर्ति प्रतिष्ठा कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

*मौत के बाद कैसे होता है अच्छे-बुरे कर्मों का हिसाब : 20 मिनट के लिए मरने वाले शख्स ने खोला राज*

मौत के बाद की दुनिया कैसी होती है इस बात पर आज भी बहुत बहस चलती है। इसे लेकर हर किसी की अपनी अलग मान्यता है। हालांकि इस चीज को लेकर अभी तक कोई...
Translate »
error: Content is protected !!