हरोली उत्सव के तीसरे दिन डॉग शो रहा मुख्य आकर्षण

by
रोहित जसवाल।  ऊना, 13 अप्रैल :  राज्य स्तरीय हरोली उत्सव के तीसरे दिन का मुख्य आकर्षण डॉग शो रहा, जिसका आयोजन पशुपालन विभाग द्वारा किया गया। इसमें लगभग 50 एनिमल लवर्स विभिन्न नस्लों के अपने डाॅगज़ के साथ भाग लेने आए। बैसाखी संग लोक रंग थीम से हरोली उत्सव के अंतर्गत आयोजित डॉग शो ने दर्शकों का खूब मनोरंजन किया और कुत्तों के करतबों ने पूरे माहौल को उत्साह से भर दिया। विभिन्न नस्लों के आकर्षक और प्रशिक्षित श्वानों ने अपनी शानदार प्रस्तुति से सभी का दिल जीत लिया।May be an image of dog and text that says "अतसव ज्सव"
श्वान प्रदर्शनी में टीवीएस मोटर्स के प्रशिक्षित बेल्जियन शेफर्ड नस्ल के श्वानों द्वारा अद्भुत करतब दिखाए गए जिन्होंने वहां मौजूद दर्शकों और मुख्य अतिथि को मंत्रमुग्ध कर दिया । मुख्य अतिथि द्वारा इन श्वानों को श्वान प्रदर्शनी में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शनकर्ता के तौर पर पुरस्कृत किया गया ।
कार्यक्रम में स्थानीय लोगों के साथ-साथ दूर-दराज़ से आए प्रतिभागियों ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इसमें बुल टेरियर, पाकिस्तानी बुली, रोट गिल्लर, ग्रे-हाउंड, जर्मन शेफर्ड, गोल्डन राॅट्रीवर, अमेरिकन बुल, डोबरमैन शिंत्जू, टाॅय पाॅम, देशेहंड सहित कई नस्लों के कुत्तों ने अपने कौशल का प्रदर्शन किया।May be an image of one or more people, speaker, crowd and text
निर्णायक मंडल ने कुत्तों के करतबों, आज्ञाकारिता,ं स्वास्थ्य फिटनेस, व्यवहार और प्रस्तुति के आधार पर विजेताओं का चयन किया। विजेता प्रतिभागियों को उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री ने कहा कि इस प्रकार के आयोजन न केवल मनोरंजन का माध्यम हैं, बल्कि पशु प्रेम और उनकी देखभाल के प्रति जागरुकता बढ़ाने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
इसमें वेटरनरी पॉलीक्लिनिक, ललड़ी के सर्जन डॉ. शिल्पा के अलावा डाॅ. परमेश डोगरा, डाॅ. गोपाल पशु चिकित्सकों ने जज की भूमिका का निर्वहन किया।
डॉग शो के परिणाम*
इस शो में कुत्तों की बड़ी नस्ल श्रेणी में लालसिंगी के गगन के सारा नाम के कुत्ते को प्रथम तथा उन्हीं जैड नाम वाले को द्वितीय आंका गया। जबकि सुनेहड़ा के आंशु राणा का कुत्ता सिकंदर तीसरे स्थान पर रहा।
मध्यम नस्ल श्रेणी में सलोह के विकास शर्मा के कुत्ते कोको को प्रथम आंका गया जबकि माजरा के अमन के जार्ली को दूसरे स्थान और मैहतपुर के लक्ष्य के डॉग गोकू तीसरे स्थान पर आंका गया।
छोटी नस्ल में श्वेता के स्पेनियल नस्ल की परी को प्रथम, पंडोगा के बलविंदर सिंह के शिहत्ज़ू नस्ल के कैंडी को द्वितीय और पैट्स हब ऊना के शिहत्जु नस्ल के मैक्स को तृतीय स्थान पर आंका गया।
*रस्साकस्सी प्रतियोगिता में वेट्स ऊना बने विजेता*
हरोजी उत्सव में पुरुष वर्ग की रस्साकसी प्रतियोगिता में वेट्स ऊना की टीम विजेता रही, जबकि विद्युत विभाग की टीम उपविजेता बनी।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

जनभागीदारी से बनेगा समृद्ध हिमाचल का रोडमैप

रोहित जसवाल।  ऊना, 19 अगस्त. आत्मनिर्भर और समृद्ध हिमाचल के निर्माण का 20 वर्षीय रोडमैप जनता की सक्रिय भागीदारी से तैयार होगा। राज्य सरकार ने “समृद्ध हिमाचल–2045” पहल के तहत नागरिकों से ऑनलाइन सुझाव...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मामा से किया मजाक तो मां ने जड़ दिया थप्पड़ : रात ट्रेन से नीचे आकर दी जान, डेड बॉडी देख परिवार के उड़ गए होश

धियाना। एक अत्यंत हैरान करने वाली घटना में एक किशोरी मात्र इस बात पर अपनी मां से नाराज होकर ट्रेन से कटकर मर गई कि मां ने उसे थप्पड़ जड़ दिए थे। 17 वर्षीय किशोरी...
article-image
हिमाचल प्रदेश

पूरक पोषण वितरण व्यवस्था को दुरुस्त करने के दिए निर्देश : बच्चों के पोषण पर विशेष ध्यान दें महिला एवं बाल विकास से जुड़े अधिकारी – डॉ. निपुण जिंदल

धर्मशाला, 2 जुलाई : जिलाधीश डॉ. निपुण जिंदल ने जिले के सभी एकीकृत बाल विकास परियोजना अधिकारियों से अपने क्षेत्र में 6 साल से छोटे बच्चों के पोषण पर विशेष ध्यान देने को कहा...
article-image
पंजाब , समाचार

पांच पुलिस कर्मियों के परिवारों को एक-एक करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता के मुख्यमंत्री मान ने चेक सौंपे

पुलिस कर्मियों के हितों की रक्षा के लिए राज्य सरकार की प्रतिबद्धता दोहराई जहानखेला (होशियारपुर), 2 मार्च :  पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने ड्यूटी के दौरान शहीद हुए पांच पुलिस कर्मियों के...
Translate »
error: Content is protected !!