शोभा यात्रा व शिव पूजन से हुआ राज्य स्तरीय कालेश्वर बैसाखी मेले का आगाज : संजय रत्न ने किया कालेश्वर बैसाखी मेले का शुभारंभ

by
एएम नाथ। देहरा, 13 अप्रैल :  शोभायात्रा और कालेश्वर महादेव मंदिर में पूजा अर्चना के साथ तीन दिवसीय राज्य स्तरीय कालेश्वर बैसाखी मेले का आज आगाज हुआ। विधायक ज्वालामुखी संजय रत्न ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत करते हुए मेले का शुभारंभ किया। इस मौके पर कांग्रेस नेता व हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी महासचिव सुरेंद्र सिंह मनकोटिया विशेष रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने पंजतीर्थी से कालेश्वर महादेव मंदिर तक निकाली गई शोभा यात्रा में भाग लिया और ऐतिहासिक शिव मंदिर में पूजा अर्चना की।
संजय रत्न ने प्रदेश वासियों को बैसाखी पर्व की शुभकामनाएं दी और कहा कि आज पूरे भारतवर्ष में बैसाखी का महापर्व धूमधाम और हर्षोउल्लास के साथ मनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि कालेश्वर में आयोजित होने वाले राज्य स्तरीय बैसाखी मेले का अपना ऐतिहासिक और धार्मिक महत्व है। इस मंदिर और यहाँ पे स्नान की महत्ता हरिद्वार के सम्मान है। उन्होंने कहा कि बैसाखी का त्यौहार हमारा पारम्परिक पर्व है जिसे कालेश्वर महादेव मंदिर में राज्य स्तरीय मेले के रूप में मनाया जाता है। उन्होंने कहा कि इसका आयोजन राज्यस्तर पर इस दिव्य स्थान में होना हमारे लिए बड़े गर्व की बात है। उन्होंने कहा कि कालेश्वर महादेव में बैसाखी के दिन स्नान से पांच तीर्थीं का पुण्य प्राप्त होता है।
उन्होंने कहा कि अपनी संस्कृति को संजोए रखने हेतु इन मेलों का बहुत महत्व है। प्रदेश सरकार सांस्कृति को बढ़ावा देने के लिए कलाकारों को मेले में मनोरंजन के लिए बुला रही है। उन्होंने कहा कि राज्य स्तरीय बैसाखी मेले में आस्था और परंपरा के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रमों का संगम भी देखने को मिलेगा। जहां तीन दिनों तक कई नामी कलाकार अपनी प्रस्तुतियाँ देंगे और सभी का मनोरंजन करेंगे। कार्यक्रम में स्थानीय लोक कलाकारों को बुलाया गया है। इस दौरान उन्होंने ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय द्वारा लगाई गई प्रदर्शनियों का अवलोकन भी किया ।
इस अवसर पर एसडीएम देहरा कुलवंत सिंह पोटन , एसडीएम जवालामुखी डॉ. संजीव शर्मा, तहसीलदार देहरा कर्म चंद कालिया , हरिपुर सुरेश कुमार ,रक्कड़ अनुजा शर्मा ,नायब तहसीलदार बलविंदर सिंह पठानिया ,डाडा जितेंद्र कुमार , खंड विकास अधिकारी अशोक कुमार, सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी कर्मचारी और स्थानीय लोग उपस्थित रहे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

नगर निगम शिमला में लोकतांत्रिक मूल्यों का हनन और मित्रवादी राजनीति का वर्चस्व : जयराम ठाकुर

नगर निगम के नियमों की धज्जियां उड़ाने के साथ महिलाओं का हक भी छीन रही सुक्खू सरका एएम नाथ। शिमला : पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने नगर निगम शिमला में घटित...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

जयराम ठाकुर ने अपने साठवें जन्मदिन पर काटा साठ किलो का केक – जयराम ठाकुर के जन्मदिन पर प्रदेश भर से जुटे समर्थक, आवास पर लगा बधाइयों का तांता

एएम नाथ। शिमला : पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर के जन्मदिन पर समर्थकों का तांता लगा रहा। हजारों की संख्या में लोगों ने उनके आधिकारिक आवास पहुंच कर उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दी।...
article-image
हिमाचल प्रदेश

बनीखेत-खैरी सड़क पर कार हादसा, एक की मौत, एक घायल

एएम नाथ। डलहौज़ी :बनीखेत-खैरी संपर्क मार्ग पर बडेरू के पास एक निजी कार दुर्घटनाग्रस्त होकर गहरी खाई में जा गिरी। इस हादसे में 24 वर्षीय युवक की मौके पर मौत हो गई, जबकि उसके...
article-image
हिमाचल प्रदेश

बड़ा में 10 पंचायतों की मेधावी बेटियों को किया सम्मानित

एएम नाथ।  नादौन 02 फरवरी :  ग्राम पंचायत बलडूहक, करंडोला प्लासी, पुतड़ियाल, रैल, बड़ा, फस्टे, चौड़ू, जीहण, सपड़ोह और बरधियाड़ की मेधावी छात्राओं जिन्होंने शिक्षा, खेल और अन्य क्षेत्रों में उत्कृष्ट उपलब्धियां हासिल की...
Translate »
error: Content is protected !!