नगर परिषद नूरपुर के नवनिर्वाचित अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष ने ली पद एवं गोपनीयता की शपथ

by
एएम नाथ।  नूरपुर, 23 जुलाई। नगर परिषद नूरपुर के सभागार में वीरवार को आयोजित समारोह में नगर परिषद की नवनिर्वाचित अध्यक्ष नीति महाजन तथा उपाध्यक्ष सोनिया सोगा ने पद एवं गोपनीयता की शपथ ग्रहण की। एसडीएम नूरपुर अरुण शर्मा ने दोनों जनप्रतिनिधियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।
शपथ ग्रहण के उपरांत अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष ने नगर के सर्वांगीण विकास, पारदर्शी प्रशासन तथा जनहित को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए पूरी निष्ठा एवं ईमानदारी के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने का संकल्प व्यक्त किया। उन्होंने नगर परिषद के सभी पार्षदों एवं अधिकारियों के सहयोग से विकास कार्यों को गति देने तथा नागरिकों की अपेक्षाओं पर खरा उतरने का विश्वास भी जताया।
इस अवसर पर पूर्व विधायक अजय महाजन विशेष रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने नवनिर्वाचित अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि नगर परिषद का नया नेतृत्व नगर के विकास और जनसेवा के कार्यों को नई दिशा देगा। उन्होंने सभी जनप्रतिनिधियों से आपसी समन्वय के साथ कार्य कर नगर के समग्र विकास में योगदान देने का आह्वान किया।
समारोह में वन विकास निगम के निदेशक योगेश महाजन, डीएसपी चंद्रपाल सिंह, नगर परिषद के पार्षदगण, विभिन्न विभागों के अधिकारी, कर्मचारी, गणमान्य नागरिक तथा मीडिया प्रतिनिधि भी उपस्थित रहे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

गोविंद सागर झील में अवैध मछली गतिविधियों पर मत्स्य विभाग ने की कार्रवाई : दो दिवसीय सघन अभियान चलाकर 10 मामले दर्ज कर वसूला जुर्माना

एएम नाथ। बिलासपुर, 05 दिसम्बर: गोविंद सागर झील में अवैध मछली शिकार और प्रतिबंधित जाल के इस्तेमाल पर अंकुश लगाने के लिए मत्स्य विभाग बिलासपुर ने दो दिवसीय सघन अभियान चलाते हुए कड़ी कार्रवाई...
article-image
पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

सेक्टर-42 में निःशुल्क मेडिकल चेक-अप एवं लंग हेल्थ कैंप का आयोजन

पुनीत महाजन  : चंडीगढ़, 28 जून, –मानव कल्याण परिसर, रोटरी क्लब चंडीगढ़ तथा डीवी केयर फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में रविवार को सेक्टर-42 स्थित कम्युनिटी सेंटर, चंडीगढ़ में निःशुल्क मेडिकल चेक-अप एवं लंग हेल्थ...
article-image
हिमाचल प्रदेश

राज्य स्तरीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता में शिमला प्रथम : DC ने विजेता टीमों को किया सम्मानित

मंडी, 13 मार्च। अंतर्राष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव के उपलक्ष्य में आयोजित की जा रही प्रतियोगिताओं के तहत आज बॉलीबाल प्रतियोगिता सम्पन्न हो गई। प्रतियोगिता का समापन उपायुक्त अपूर्व देवगन ने किया तथा विजेता टीमों को...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

किसानों का मार्च स्थगित – कल बैठक में होगी आगे की रणनीति पर चर्चा

शंभू बॉर्डर पर जुटे किसानों के जत्थे ने रविवार को दिल्ली की ओर कूच करने की कोशिश की, लेकिन सुरक्षाकर्मियों ने उन्हें रोक दिया। किसानों को रोकने के लिए सुरक्षाकर्मियों ने आंसू गैस के...
Translate »
error: Content is protected !!