मांगों को लेकर सीटू और किसान सभा का 10 अगस्त को जेल भरो आंदोलन, शिमला समेत सभी जिलों में प्रदर्शन

by

एएम नाथ।  शिमला: मजदूरों, किसानों, खेतिहर मजदूरों, आंगनबाड़ी, आशा, मिड-डे मील, आउटसोर्स और विभिन्न विभागों के कर्मचारियों की मांगों को लेकर सीटू और हिमाचल किसान सभा ने 10 अगस्त को जेल भरो आंदोलन करने का ऐलान किया है। यह आंदोलन शिमला समेत हिमाचल प्रदेश के सभी जिलों में आयोजित किया जाएगा।

सीटू और किसान सभा ने केंद्र सरकार की नीतियों के विरोध में यह आंदोलन करने का निर्णय लिया है। संगठनों का आरोप है कि सरकार की आर्थिक नीतियों के कारण बेरोजगारी, महंगाई और श्रमिकों पर आर्थिक दबाव लगातार बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि नए श्रम कानूनों से मजदूरों के अधिकार कमजोर हुए हैं और सामाजिक सुरक्षा से जुड़े प्रावधानों पर भी असर पड़ा है।

सीटू प्रदेशाध्यक्ष विजेंद्र मेहरा ने कहा कि आंगनबाड़ी, आशा, मिड-डे मील और अन्य स्कीम वर्करों को लंबे समय से नियमित कर्मचारी का दर्जा नहीं दिया गया है। उन्होंने मांग की कि इन कर्मचारियों को ग्रेच्युटी, भविष्य निधि, मेडिकल सुविधा और पेंशन जैसी सामाजिक सुरक्षा सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाएं।

संगठनों ने मनरेगा को मजबूत करने, ग्रामीण रोजगार की गारंटी को प्रभावी बनाए रखने और कृषि क्षेत्र को कॉरपोरेट नियंत्रण से बचाने की मांग भी उठाई है। इसके अलावा भारत-अमेरिका व्यापार समझौते, कृषि नीति और बीज नीति समेत केंद्र सरकार की विभिन्न आर्थिक नीतियों का विरोध किया गया है।

सीटू और किसान सभा ने कहा कि यदि मजदूरों और किसानों की मांगों पर जल्द कार्रवाई नहीं की गई तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

हालात बदलेंगे एवं सरकार बदलेंगे : मुकेश अग्निहोत्री

पुरानी पेंशन योजना को बहाल करना कांग्रेस की प्राथमिकता में ऊना : नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि हिमाचल के प्रदेश के मुख्यमंत्री महोदय का भाषा पर संयम नहीं है। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर...
article-image
हिमाचल प्रदेश

महिला शक्ति किसी के सहारे का मोहताज नहीं : निर्मला कुमारी ने परिस्थिति और समय के अनुसार खुद को काबिल बनाया

बिजली बोर्ड चम्बा के तहत हरदासपुरा में बतौर ए.एल.एम. कार्य कर रही निर्मला कुमारी एएम नाथ। चम्बा :  महिला शक्ति किसी के सहारे का मोहताज नहीं होती। यदि उसे विषम परिस्थितियों में भी रहना...
article-image
हिमाचल प्रदेश

चंबा में आधा किलो चरस के साथ दो गिरफ्तार : चंबा-चुवाड़ी वाया जोत सडक़ पर पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान आल्टो कार से पकड़ा नशा

एएम नाथ। चुवाड़ी (चम्बा) : चंबा-चुवाड़ी वाया जोत मार्ग पर पुलिस टीम ने नाकाबंदी के दौरान आल्टो कार सवार दो लोगों से 556 ग्राम चरस बरामद करने में सफलता हासिल किया। पुलिस ने आरोपियों के...
article-image
हिमाचल प्रदेश

यूको आरसेटी ने किया 10 दिवसीय मशरूम उत्पादन प्रशिक्षण का सफल आयोजन : 28 जनवरी से शुरू होगा ड्राइविंग ट्रेनिंग प्रशिक्षण, प्रशिक्षण के इच्छुक कर सकते हैं आवेदन

30 लोगों ने प्रशिक्षण में लिया भाग, बैंकिंग व स्वरोजगार से जुड़ी योजनाओं की दी जानकारी  एएम नाथ।  बिलासपुर, 27 जनवरी: यूको ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान, बिलासपुर के माध्यम से जिला की हरलोग पंचायत...
Translate »
error: Content is protected !!