मां ने दो मासूम बेटों संग काली बेईं में लगाई छलांग… बच्चों की मौत

by

सुल्तानपुर लोधी :   कपूरथला के अंतर्गत आते सुल्तानपुर लोधी में बुधवार को दिल दहला देने वाली घटना सामने आई, जहां एक महिला ने अपने दो मासूम बेटों के साथ काली बेईं में छलांग लगा दी।

मौके पर मौजूद लोगों ने तत्परता दिखाते हुए महिला को सुरक्षित बाहर निकाल लिया, लेकिन दोनों बच्चों को नहीं बचाया जा सका। घटना के बाद पूरे इलाके में शोक और सनसनी का माहौल है। मृत बच्चों की पहचान छह वर्षीय वीरप्रताप सिंह और दो वर्षीय गुरप्रताप सिंह के रूप में हुई है। वहीं महिला की पहचान सिमरत कौर के तौर पर हुई है। घटना की सूचना मिलते ही थाना सुल्तानपुर लोधी की पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार सिमरत कौर बुधवार को अपने दोनों बच्चों को स्कूल से लेकर काली बेईं के किनारे पहुंची थी। बताया जा रहा है कि उसने बच्चों के स्कूल बैग किनारे पर रखे और इसके बाद दोनों बेटों सहित बेईं में छलांग लगा दी। महिला के पानी में कूदते ही आसपास मौजूद लोगों ने शोर मचाया और तुरंत बचाव कार्य शुरू कर दिया। राहगीरों और स्थानीय लोगों ने बिना समय गंवाए महिला को पानी से बाहर निकाल लिया, लेकिन दोनों मासूम बच्चों को नहीं बचाया जा सका। काफी प्रयासों के बाद बच्चों को बाहर निकाला गया और तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

सिविल अस्पताल के चिकित्सक डॉ. आकाशदीप शर्मा ने बताया कि दोनों बच्चों को अस्पताल लाया गया था, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। उन्होंने बताया कि मामले की सूचना पुलिस को दे दी गई है और आगे की कार्रवाई जारी है।

पुलिस कारणों को जानने में जुटी :  घटना के बाद पुलिस ने महिला से पूछताछ शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में अभी तक इस कदम के पीछे की वजह स्पष्ट नहीं हो पाई है। पुलिस का कहना है कि पारिवारिक परिस्थितियों और अन्य पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच की जा रही है।

इस दर्दनाक घटना के बाद इलाके में गहरा दुख और चिंता का माहौल है। स्थानीय लोग भी यह जानने की कोशिश कर रहे हैं कि आखिर ऐसी कौन सी परिस्थितियां थीं, जिनके चलते महिला ने इतना बड़ा कदम उठाया। पुलिस ने कहा है कि जांच पूरी होने के बाद ही घटना के पीछे की वास्तविक वजह सामने आ सकेगी।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

राजस्थान में ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों पर बड़ी कार्रवाई,4869 वाहनों पर पुलिस का शिकंजा

मॉडिफाइड बाइक और फर्जी नंबर प्लेट वालों की शामत। पुनीत महाजन:  चंडीगढ़ / जयपुर । सड़क सुरक्षा को मजबूत बनाने और यातायात नियमों की पालना सुनिश्चित करने के उद्देश्य से राजस्थान पुलिस ने राज्यव्यापी...
article-image
पंजाब

मैं पंजाब के लोगों से आगामी लोकसभा चुनाव में ऐसे दलबदलुओं को सबक सिखाने का आग्रह करता हूं – प्रताप सिंह बाजवा

चंडीगढ़ : विधायक राज कुमार चब्बेवाल शुक्रवार को कांग्रेस से इस्तीफा देकर आम आदमी पार्टी में शामिल हो चुके है। जिसको लेकर कांग्रेस नेताओं में भारी नाराजगी है। इसी कड़ी में नेता प्रतिपक्ष प्रताप...
article-image
पंजाब

22 वर्षीय युवक की तेजधार हथियारों से हत्या करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार

अमृतसर :  कोट मीत सिंह इलाके में पांच दिन पहले 22 वर्षीय अजयपाल सिंह उर्फ अजय की तेजधार हथियारों से हत्या करने वाले तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए आरोपियों...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

वंदे भारत ट्रेन पर फिर पथराव, 2 कोचों के टूटे शीशे – ऊना से दिल्ली आ रही

रोहित भदसाली। ऊना :  गांव बसाल  में वंदे भारत ट्रेन पर पथराव की घटना की पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने बसाल, त्यूड़ी और पनोह गांवों में रेलवे ट्रैक के आसपास...
Translate »
error: Content is protected !!