मैहिंदवांनी से टिप्परों व अन्य भारी वाहनों को सुबह 5 वजे से रांत 10 वजे तक नही गुजरने दिया जाएगा : लोक बचाओ, पिंड संघर्ष कमेटी

by

गढ़शंकर : लोक बचाओ, पिंड संघर्ष कमेटी ईलाका बीत, मैंहिंदवानी की बैठक रोशन सिंह राणा जी की अध्यक्षता में हुई। बैठक में प्रस्ताव पास कर हिमाचल प्रदेश के क्रशर और फैक्ट्रियों से का रहे टिपरों व अन्य भारी वाहनों का आने जाने का समय तय करने की प्रशासन से मांग की जाएगी। उल्लेखनीय है कि गत दिनों गांववासियों ने टिप्परों और भारी वाहनों को खुद आगे आकर देर शाम रोक दिया था और सभी से कहा के भारी वाहन रांत 10 से सुबह 5 वजे के वीच ही गांव में से गुजरे।
बैठक की कारवाई की जानकारी देते हुए लुर्व सरपंच दविंदर सिंह ने कहा बैठक में भारी वाहन के करण आए दिन बड़े हादसों होने से लोगो की कीमती जानें जाने पर चिंता प्रकट की गई । उन्हीनो बताया के सभी विषयों को लेकर समिति ने 10 अगस्त 2023 को अपने प्रतिनिधिमंडल के माध्यम से हमने इस पूरे मामले को डिप्टी कमिश्नर और एसएसपी होशियारपुर के संज्ञान में भी लाया था । आज की बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि सड़क की स्थिति और दुर्घटनाओं को ध्यान में रखते हुए, इन सभी भारी वाहनों को गांव में से सुबह 05 बजे से रात 10 बजे तक गुजरने नही दिया जायेगा। उन्हीनो कहा के कमेटी स्थानीय प्रशासन से यातायात को नियंत्रित करने की भी अपेक्षा करती है। उन्हीनो ने बताया बैठक में निर्यण लिया गया के कमेटी का एक शिष्टमंडल क्षेत्र के विभिन्न गांवों में जाकर इस समस्या में उनका सहयोग मांगेगा तथा शीघ्र ही पुनः उपरोक्त अधिकारियों के साथ-साथ अन्य अधिकारियों को भी मांग पत्र दिया जायेगा। यदि फिर लोगी की परिवहन एवं फैक्टरियों की प्रदूषण संबंधी समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो संगठित होकर संघर्ष किया जाएगा। इस बैठक में दर्शन कुमार नंबरदार, पूर्व सरपंच कुलभूषण कुमार, चौधरी हरबंस लाल, गुरपाल सिंह, संत राम, हरीश जोशी, मोहन लाल धीमान, पंडित जनक राज, मदन लाल, गौरव गोरा, जिंदर सिंह, सुभाष राणा, शाम लाल, मंगत राम , जगत राम धीमान, बिक्रम राणा, अमनदीप, मदन बांठ और देविंदर राणा मौजूद हैं।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

फिर शुरू होगी कैलाश मानसरोवर यात्रा, भारत और चीन के बीच बनी सहमति

विदेश मंत्रालय की ओर से जारी जानकारी के मुताबिक, भारत और चीन ने कैलाश मानसरोवर यात्रा फिर से शुरू करने का फैसला किया। भारत के विदेश सचिव विक्रम मिस्त्री और चीनी मंत्री वांग यी...
article-image
पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

2 शूटरों का एनकाउंटर : चंडीगढ़ में प्रॉपर्टी डीलर की हत्या मामले में AGTF ने की बड़ी कार्रवाई

चंडीगढ़ : प्रॉपर्टी डीलर और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर चरणप्रीत सिंह नागरा हत्याकांड में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। बता दें कि पंजाब की एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स  ने हरियाणा के कैथल में हुए...
article-image
पंजाब

पंजाब में अवैध खनन के खिलाफ सरकार की बड़ी कार्रवाई, 27.33 करोड़ का जुर्माना वसूला : बरिंदर गोयल

खनन विभाग ने 28.70 करोड़ रुपये के जुर्माने लगाए, 27.33 करोड़ की वसूली; मंत्री बरिंदर गोयल ने जारी किया कार्रवाई का ब्योरा चंडीगढ़। पंजाब में अवैध खनन के खिलाफ कार्रवाई के दौरान पिछले पांच...
Translate »
error: Content is protected !!