मां-बाप और बहन की कुल्हाड़ी से काटकर दर्दनाक तरीके से बेटे ने कर दी हत्या : फिर बिस्किट खाते हुए थाने पहुंचा और सरेंडर कर दिया

by

नागौर (  राजस्थान) :   नागौर जिले के पादूकलां कस्बे में हैरान करने वाली वारदात सामने आई है। पादूकलां में एक बेटे ने रात के अंधेरे में अपने माता-पिता और बहन की कुल्हाड़ी से काटकर दर्दनाक तरीके से हत्या कर दी।उसके बाद वह रातभर शवों के पास बैठा रहा।  फिर सुबह बिस्किट खाते हुए पुलिस थाने पहुंचा और सरेंडर कर दिया। तिहरे हत्याकांड की खबर मिलते ही पादूकलां के लोग सकते में आ गए। हत्या के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है. वारदात के बाद आज पादूकलां कस्बा बंद रखा गया है।

                                   पुलिस और स्थानीय लोगों के अनुसार हत्या की यह खौफनाक वारदात पादूकलां गांव में शनिवार रात को हुई। वहां 21 वर्षीय मोहिन नाम के युवक ने अपने पिता पिता दिलीप सिंह, मां राजेश कंवर और दिव्यांग छोटी बहन प्रियंका की बेरहमी से हत्या कर डाली। आरोपी युवक ने तीनों को कुल्हाड़ी से काट डाला। बाद में वह रातभर शवों के पास बैठा रहा। रात को किसी को भी वारदात का पता नहीं चला। उसके बाद आरोपी खुद ही सुबह बिस्किट खाते हुए थाने पहुंचा और पुलिस को वारदात की सूचना दी।

आरोपी युवक से की जा रही हैपूछताछ :   पुलिस थाने में हड़कंप मच गया. थानाधिकारी और पुलिस अमला आनन-फानन में मौके पर पहुंचा।।वहां के हालात देखकर वे सकते में रह गए. पुलिसकर्मियों ने तत्काल आलाधिकारियों को मामले की सूचना दी। इस पर पुलिस अधीक्षक नारायण टोगस समेत अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शवों को अपने कब्जे में लेकर उनको स्थानीय अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है। आरोपी युवक से पूछताछ की जा रही है।

दिलीप सिंह करते थे ज्वेलरी का काम  :  हत्या के शिकार हुए दिलीप सिंह ज्वेलरी का काम करते थे। हालांकि आरोपी मोहित के सरेंडर करने की अभी तक पुष्टि नहीं की है। दिल को दहला देने वाली वारदात करने से पूरा कस्बा हैरान है। पुलिस ने मौके पर एफएसएल और एमओबी की टीमों को बुलाया है।हत्या के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है. वहीं अस्पताल में मोर्चरी के बाहर ग्रामीणों की भीड़ जमा है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

पंजाब

आइए एकजुट होकर टीबी को जड़ से मिटाएं : विभाग की ओर से निशुल्क इलाज, डाइट के लिए 1000 रुपए प्रतिमाह: डॉ. रघबीर*

टीबी दिवस के अवसर पर जागरूकता संगोष्ठी का आयोजन गढ़शंकर, 24 मार्च : विश्व क्षय रोग दिवस के अवसर पर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पोसी के वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी डॉ. रघबीर सिंह के कुशल नेतृत्व में...
article-image
हिमाचल प्रदेश

कांग्रेस सरकार ने अपने डेढ़ साल के कार्यकाल में एक भी विकास कार्य नहीं किया – राजीव बिंदल

सोलन : भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल और केंद्रीय राज्य रक्षा मंत्री अजय भट्ट ने शनिवार को सोलन के कंडाघाट में पन्ना प्रमुख सम्मेलन में भाग लिया।   इस अवसर पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष...
article-image
पंजाब

गुरु नानक देव जी ने दुनिया को दिया समरसता का सन्देश : खन्ना

होशियारपुर ।  पूर्व सांसद अविनाश राय खन्ना ने श्री गुरु नानक देव जी की 556वीं जयंती पर देशवासियों को बधाई देते हुए कहा कि 5 नवंबर जिसे कहीं गुरुनानक जयंती तो कहीं गुरु पर्व...
Translate »
error: Content is protected !!