मां-बाप और बहन की कुल्हाड़ी से काटकर दर्दनाक तरीके से बेटे ने कर दी हत्या : फिर बिस्किट खाते हुए थाने पहुंचा और सरेंडर कर दिया

by

नागौर (  राजस्थान) :   नागौर जिले के पादूकलां कस्बे में हैरान करने वाली वारदात सामने आई है। पादूकलां में एक बेटे ने रात के अंधेरे में अपने माता-पिता और बहन की कुल्हाड़ी से काटकर दर्दनाक तरीके से हत्या कर दी।उसके बाद वह रातभर शवों के पास बैठा रहा।  फिर सुबह बिस्किट खाते हुए पुलिस थाने पहुंचा और सरेंडर कर दिया। तिहरे हत्याकांड की खबर मिलते ही पादूकलां के लोग सकते में आ गए। हत्या के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है. वारदात के बाद आज पादूकलां कस्बा बंद रखा गया है।

                                   पुलिस और स्थानीय लोगों के अनुसार हत्या की यह खौफनाक वारदात पादूकलां गांव में शनिवार रात को हुई। वहां 21 वर्षीय मोहिन नाम के युवक ने अपने पिता पिता दिलीप सिंह, मां राजेश कंवर और दिव्यांग छोटी बहन प्रियंका की बेरहमी से हत्या कर डाली। आरोपी युवक ने तीनों को कुल्हाड़ी से काट डाला। बाद में वह रातभर शवों के पास बैठा रहा। रात को किसी को भी वारदात का पता नहीं चला। उसके बाद आरोपी खुद ही सुबह बिस्किट खाते हुए थाने पहुंचा और पुलिस को वारदात की सूचना दी।

आरोपी युवक से की जा रही हैपूछताछ :   पुलिस थाने में हड़कंप मच गया. थानाधिकारी और पुलिस अमला आनन-फानन में मौके पर पहुंचा।।वहां के हालात देखकर वे सकते में रह गए. पुलिसकर्मियों ने तत्काल आलाधिकारियों को मामले की सूचना दी। इस पर पुलिस अधीक्षक नारायण टोगस समेत अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शवों को अपने कब्जे में लेकर उनको स्थानीय अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है। आरोपी युवक से पूछताछ की जा रही है।

दिलीप सिंह करते थे ज्वेलरी का काम  :  हत्या के शिकार हुए दिलीप सिंह ज्वेलरी का काम करते थे। हालांकि आरोपी मोहित के सरेंडर करने की अभी तक पुष्टि नहीं की है। दिल को दहला देने वाली वारदात करने से पूरा कस्बा हैरान है। पुलिस ने मौके पर एफएसएल और एमओबी की टीमों को बुलाया है।हत्या के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है. वहीं अस्पताल में मोर्चरी के बाहर ग्रामीणों की भीड़ जमा है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

ग्रामीण चौकीदार यूनियन ने एसडीएम को ज्ञापन सौंपा,2017 से बढ़ाएं चौक की धारा भत्ता को बढ़ाने की मांग की अदा करने की मांग की-

गढ़शंकर : लाल झंडा ग्रामीण चौकीदार यूनियन पंजाब (सीटू) के प्रांतीय अध्यक्ष परमजीत सिंह नीलों, जिला सचिव दिलबाग सिंह के नेतृत्व में चौकीदारों की मांगों संबंधी एक ज्ञापन एसडीएम गढ़शंकर को सौंपा गया। इस...
article-image
हिमाचल प्रदेश

विमल नेगी के मौत के मामले की सीबीआई जांच हो : जयराम ठाकुर

प्रदेश के कोने-कोने में नशा फैल रहा है और सरकार झूठे आंकड़े गढ़ रही हिमाचल की गाड़ियों पर हमले दुःखद, सरकार दे ध्यान एएम नाथ। शिमला : विधानसभा सत्र में संबोधन के बाद मीडिया...
article-image
पंजाब

अतिक्रमण पर डंडा : नगर कौंसिल ने दुकानदारों द्वारा किए अतिक्रमण पर

नवांशहर। स्थानीय नगर कौंसिल की ओर से वीरवार को शहर में अतिक्रमण हटाओ मुहिम चलाई गई। इस मुहिम में कौंसिल के कार्यकारी अधिकारी राम प्रकाश, एमई एचएस सेठी सहित तमाम अधिकारी व सफाई कर्मचारी...
article-image
हिमाचल प्रदेश

हिमाचल के टोल बैरियरों पर अब नहीं लगेगी लंबी कतारें : 6 स्थानों पर शुरू होगा फास्ट टैग

एएम नाथ। शिमला : हिमाचल प्रदेश में अब टोल बैरियरों पर गाड़ियों की लंबी कतारें नहीं लगेंगी, क्योंकि सरकार फास्ट टैग आधारित प्रवेश कर भुगतान प्रणाली लागू करने जा रही है। इस प्रणाली का...
Translate »
error: Content is protected !!