मां-बेटी की हत्या से सनसनी : आरोपी पति पर केस दर्ज, गिरफ्तारी के लिए छापेमारी

by

गुरदासपुर। फ्रेंड्स कॉलोनी में महिला और उसकी 12 वर्षीय बेटी की घर में हत्या कर दी गई। मृतकों की पहचान बबली (40) और तमन्ना (12) के रूप में हुई है। वारदात के बाद आरोपी पति जसविंदर मसीह घर को बाहर से ताला लगाकर फरार हो गया।

मृतका के भाई विजय के सुबह घर पहुंचने पर घटना का खुलासा हुआ। दरवाजे पर ताला लगा होने पर उन्होंने उसे तोड़ा तो सीढ़ियों के पास मां-बेटी के शव पड़े मिले। पुलिस के अनुसार दोनों के गले पर कट के निशान थे, जबकि महिला के सिर पर भी चोटें मिली हैं।

परिजनों ने आरोप लगाया कि जसविंदर नशे का आदी था और नशे के लिए पैसे मांगने को लेकर पत्नी और बेटी से मारपीट करता था। परिजनों के मुताबिक, घटना से एक रात पहले तमन्ना ने फोन पर घर में हुए विवाद की जानकारी मामा को दी थी।

सूचना मिलने पर थाना सिविल लाइन पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की और शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिए। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और अन्य साक्ष्य जुटाने शुरू कर दिए हैं। डीएसपी सुखिंदर सिंह के अनुसार, परिजनों के बयानों के आधार पर आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है और उसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

डिसेबल्ड पर्सन वेलफेयर सोसाइटी द्वारा शिक्षक दिवस के अवसर पर सेमिनार का आयोजन

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा : दिव्यांगों की भलाई के लिए काम करने वाली संस्था डिसेबल्ड पर्सन वेलफेयर सोसाइटी द्वारा आज शिक्षक दिवस के अवसर पर एक सेमिनार का आयोजन किया गया। इस संबंध में जानकारी देते...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

रात में पति नहीं कर पाया खुश-हनीमून पर गए थे कपल : पुलिस के पास पहुंची पत्नी

दादरी :  उत्तर प्रदेश के दादरी की रहने वाली एक युवती की शादी नोएडा के रहने वाले एक युवक से हुई. शादी के कुछ दिनों बाद दोनों ने हनीमून पर जाने की योजना बनाई....
article-image
पंजाब

सरकारी कालेज के ई-ब्लाक का किया उद्घाटन : 1 करोड़ 31 लाख रुपए की लागत से ब्लाक का किया गया नवीनीकरण

होशियारपुर, 09 जुलाई: कैबिनेट मंत्री पंजाब ब्रम शंकर जिंपा ने नवीनीकरण की गई सरकारी कालेज होशियारपुर की ईमारत के ई-ब्लाक का उद्घाटन किया। उन्होंने बताया कि 1 करोड़ 31 लाख रुपए की लागत से...
Translate »
error: Content is protected !!