मां-बेटे समेत तीन की दर्दनाक मौत : कार और मिनी बस की जोरदार टक्कर

by
तरनतारन। रविवार को अमृतसर खेमकरण मार्ग क्षेत्र कस्बा अमरकोट के पास मारुति कार व मिनी बस की आमने-सामने टक्कर हो गई। इस दर्दनाक हादसे के दौरान कार चला रहे नाबालिग लड़के वीरपाल सिंह, उसकी मां सतबीर कौर के अलावा अन्य रिश्तेदार महिला हरनाम कौर की मौत हो गई।
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
विधानसभा हल्का खेमकरण के गांव दूहल कोना निवासी किसान तीर्थ सिंह का 16 वर्षीय लड़का वीरपाल सिंह अपनी मारुति कार लेकर मां सतबीर कौर व गांव चीमा निवासी महिला रिश्तेदार हरनाम कौर समेत बाबा दीप सिंह जी के जन्म स्थान गांव पहुंविंड के एतिहासिक गुरुद्वारा साहिब माथा टेकने के लिए जा रहे थे।
 कार चालक ने इलाज के दौरान तोड़ा दम
इस दौरान अमृतसर से खेमकरण की ओर निजी कंपनी की मिनी बस जा रही थी कि धुंध के दौरान मारुति कार और बस की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसा इतना जबरदस्त था कि कार के परखच्चे उड़ गए। इस हादसे के दौरान महिला सतबीर कौर और हरनाम कौर की मौके पर मौत हो गई।
जबकि कार चालक वीरपाल सिंह को निजी अस्पताल में दाखिल करवाया गया। परंतु उसने भी कुछ देर बाद दम तोड़ दिया।
पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजे गए शव
डीएसपी इंदरप्रीत सिंह, थाना वल्टोहा के प्रभारी इंस्पेक्टर चरण सिंह भुल्लर मौके पर पहुंचे। थाना प्रभारी ने बताया कि प्रथम जांच में सामने आया कि यहां हादसा धुंध की वजह से हुआ। हालांकि, कार चालक वीरपाल सिंह की आयु कम होने के चलते उन्होंने कुछ भी कहने से मना कर दिया। तीनों शवों को पट्टी के अस्पताल में भिजवा दिया गया। जहां सोमवार को पोस्टमार्टम होगा।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

युवक पर कंबाइन चढ़ने से हुई मौत, साथी पर मामला दर्ज

गढ़शंकर – सोमवार की रात गढ़शंकर के बंगा रोड पर पड़ते गांव चोहड़ा में स्थित पेट्रोल पंप पर खड़ी कंबाइन के सामने बैठकर खाना खा रहे दो युवकों पर कंबाइन के चल जाने से...
article-image
पंजाब

काका अमनदीप सिंह मट्टू की स्मृति में 17वां रक्तदान शिविर 27 सितंबर को लगाया जाएगा : सुभाष मट्टू

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा : शहीद भगत सिंह चैरिटेबल ट्रस्ट की चेयरपर्सन बीबी सुभाष मट्टू की अध्यक्षता में गढ़शंकर में शहीद भगत सिंह स्मारक पर आयोजित बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि काका अमनदीप...
article-image
पंजाब , समाचार

गढ़शंकर से आप के जय कृष्ण सिंह रोड़ी 4179 मतों से जीते

गढ़शंकर। गढ़शंकर विधानसभा हलके से आम आदमी पार्टी के जय कृष्ण सिंह रोड़ी ने 4179 मतों से काग्रेस के अमरप्रीत सिंह लाली को मात देकर जीत दर्ज की। जय कृष्ण सिंह रोड़ी दूसरी बार...
article-image
पंजाब

मरीजों को महंगे दामों पर मिलेगा खून : ब्लड बैंक सेंटरों ने रक्त की कीमतों में की बढ़ोतरी

चंडीगढ़।  पंजाब में सरकारी ब्लड बैंक सेंटरों से एनजीओ और निजी अस्पतालों में भर्ती मरीजों को अब रक्त महंगे दामों पर मिलेगा। पंजाब हेल्थ सिस्टम कार्पोरेशन द्वारा सभी सिविल सर्जनों और एसएमओ को जारी...
Translate »
error: Content is protected !!