माकपा ने होशियारपुर हिस्से को आनंदपुर साहिब में विलय करने का जताया विरोध

by

गढ़शंकर : सीपीआई(एम) ने पंजाब सरकार द्वारा श्री आनंदपुर साहिब को नया जिला बनाने के तहत होशियारपुर जिले के कुछ इलाकों को श्री आनंदपुर साहिब में मिलाने के प्रस्ताव का कड़ा विरोध किया है। सीपीआईएम के राज्य सचिवालय सदस्य और जिला होशियारपुर के सचिव गुरनेक सिंह भज्जल ने इस योजना को महज नाटक और लोगों का ध्यान भटकाने की कोशिश करार देते हुए इसे तुरंत रद्द करने की मांग की है।
कामरेड गुरनेक सिंह भज्जल ने कहा कि सरकारों द्वारा बनाए गए नए जिले केवल अपने राजनीतिक लाभ के लिए बनाए गए हैं। नए जिले बनाने से लोगों पर आर्थिक बोझ के अलावा कोई लाभ नहीं होता। उन्होंने कहा कि पंजाब पहले ही कर्ज के बोझ तले दबा हुआ है और कर्मचारियों को समय पर वेतन नहीं दिया जा रहा है। प्रशासनिक और न्यायिक जजों को पहले बनाए गए जिलों में मुख्यालयों पर रहने के लिए पर्याप्त आवास उपलब्ध नहीं कराया गया है। पार्टी नेता ने कहा कि श्री आनंदपुर साहिब को नया जिला बनाने की बजाय, श्री गुरु तेज बहादुर जी की अद्वितीय शहादत को श्रद्धांजलि देने के लिए रोपड़ जिले का ही नाम बदल दिया जाना चाहिए क्योंकि इससे पहले नवांशहर और मोहाली जिलों का नाम क्रमशः शहीद भगत सिंह नगर और साहिबजादा अजीत सिंह नगर रखा जा चुका है। पंजाब पहले ही कर्ज में डूबा हुआ है और नए जिला परिसर, कार्यालय और अन्य आवश्यक इमारतों के लिए लगभग 500 करोड़ रुपये और जिले के मासिक संचालन के लिए लगभग 20 करोड़ रुपये की आवश्यकता होगी। माननीय उच्च न्यायालय पहले ही पंजाब सरकार को फटकार लगा चुका है क्योंकि लगभग कारीब चार साल बीत जाने के बाद भी सरकार नए बने ज़िले मलेरकोटला के कार्यालय कार्यों के लिए उपयुक्त भवन उपलब्ध नहीं करा पाई है। श्री आनंदपुर साहिब को नया ज़िला न बनाया जाए और गढ़शंकर को उससे न जोड़ा जाए। इस फ़ैसले से लोगों को सुविधा की बजाय परेशानी होगी क्योंकि सड़क और परिवहन संपर्क बहुत ख़राब है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

महिला के कानों से बालियां झपटकर बाइक सवार लूटेरे फरार।

 माहिलपुर – बेटे के साथ स्कूटी सवार सवार हो कर माहिलपुर आ रही महिला के कानों में सोने के बालियाँ झपटकर बाइक सवार लूटेरे फरार हो गए इस घटना में घायल होने पर महिला...
article-image
पंजाब

एसपी गुरबिंदर सिंह ससपेंड : प्रधानमंत्री के 2022 में फिरोजपुर दौरे दौरान सुरक्षा में हुई चूक के मामले को लेकर बड़ी कारवाई

चंडीगढ़: प्रधानमंत्र नरेंद्र मोदी की सुरक्षा में चूक से जुड़े मामले में पंजाब सरकार ने बड़ी करवाई करते हुए बठिंडा के एसपी गुरबिंदर सिंह को सस्पेंड किया गया है। उन पर कर्तव्य में लापरवाही...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

पत्नी प्रोफेसर, 60 हजार सैलरी… फिर भी मांग रही थी गुजारा भत्ता, जानिए सुप्रीम कोर्ट ने क्या फैसला दिया?

नई दिल्ली : सुप्रीम कोर्ट ने एक महिला की अपने पति से गुजारा भत्ता मांगने वाली याचिका खारिज कर दी है. कोर्ट ने कहा कि महिला नौकरीपेशा है और उसके पति के बराबर पद...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

चुनाव के समय नुक्कड़-नुक्कड झूठ बोलने वाले चुपचाप आते और चले जाते – दस गारंटियों के नाम पर प्रदेशवासियों को ठगने वाले अब नेताओं से भी नहीं मिल रहे : जयराम ठाकुर

हिमाचल के लोग न कांग्रेस आलाकमान का खटाखट भूले हैं न ही पहली कैबिनेट का वादा एएम नाथ। शिमला : नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने शिमला से जारी बयान में कहा कि कांग्रेस के...
Translate »
error: Content is protected !!