चुनाव के समय नुक्कड़-नुक्कड झूठ बोलने वाले चुपचाप आते और चले जाते – दस गारंटियों के नाम पर प्रदेशवासियों को ठगने वाले अब नेताओं से भी नहीं मिल रहे : जयराम ठाकुर

by
हिमाचल के लोग न कांग्रेस आलाकमान का खटाखट भूले हैं न ही पहली कैबिनेट का वादा
एएम नाथ। शिमला :
नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने शिमला से जारी बयान में कहा कि कांग्रेस के बड़े नेता विधानसभा और लोक सभा चुनाव के दौरान बड़ी बड़ी बातें कर रहे थे। विधानसभा चुनाव के दौरान कांग्रेस के जो नेता नुक्कड़ सभाओं में जा-जाकर बड़ी-बड़ी बातें करते थे। लोगों को झूठ बोलकर बरगलाते थे, कसमें खाकर गारंटियां देते थे, वही नेता अब हिमाचल आते हैं और चुप चाप चले जाते हैं। हिमाचल के लोगों से मिलना तो दूर वह लोग अपने पार्टी के शीर्ष नेतृत्व और सरकार में बैठे लोगों से भी मिलने की जहमत नहीं उठाते हैं। कांग्रेस के नेताओं द्वारा बोला गया झूठ सिर्फ हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस पार्टी को सत्ता में लाना था जो अब पूरा हो चुका है। इसीलिए चुनाव के समय बड़ी बड़ी बातें करने वाले कांग्रेस के नेता हिमाचल आते हैं, वादियों की सैर करते हैं और चुपचाप निकल जाते हैं। उन्हें याद भी नहीं रहता है कि हिमाचल के लोगों से उन्होंने कुछ वादे भी किए थे।
जयराम ठाकुर ने कहा कि चुनाव के समय कांग्रेस पार्टी के शीर्ष नेता बड़ी-बड़ी बातें करते थे। कहीं खटाख़ट और फटाफट स्कीम देने का वादा करते थे तो कहीं पर पहली कैबिनेट में नौकरियों का पिटारा खोलने का, प्रदेश की 22 लाख से ज़्यादा महिलाओं को सम्मान निधि देने का वादा करते थे। प्रदेश के लोग कांग्रेस के नेताओं द्वारा किए गए न वादों को भूले हैं और न ही पहली कैबिनेट बैठक में लेने वाले फ़ैसलों की फ़ेहरिस्त को। लगता है कि कांग्रेस के बड़े नेता यह भूल गये हैं कि उन्होंने प्रदेश के कई ऐतिहासिक मैदानों से, गलियों से नुक्कड़ के मंचों से खड़े होकर माइक लेकर ज़ोर-ज़ोर से कई वादे किए थे। जिन पर भरोसा करके हिमाचल के लोगों ने उन्हें  भारी जनमत दिया था। इसीलिए वह जब भी हिमाचल आते हैं तो आम जनता से मिलना दूर की बात है हिमाचल कांग्रेस और सरकार के नेताओं से मिलकर भी नहीं पूछते हैं कि जो चुनाव में वादे किए गए थे उनका स्टेट्स क्या है? 22 लाख महिलाओं को अब तक सम्मान निधि क्यों नहीं मिली। दो साल में दो लाख युवाओं को रोज़गार क्यों नहीं मिला। स्टार्टअप योजना क्यों नहीं लागू की गई?  दो रुपए किलोग्राम के हिसाब से गोबर क्यों नहीं ख़रीदा गया? किसानों से गाय के दूध 80 रुपए और भैंस का दूध 100 रूपए क्यों नहीं ख़रीदा गया। आपदा प्रभावितों को अब तक राहत का पैसा क्यों नहीं मिला?
जयराम ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस के बड़े नेताओं पर ही भरोसा करके हिमाचल के लोगों ने कांग्रेस को अपना समर्थन दिया था लेकिन सत्ता पाने के बाद से ही कांग्रेस के आला नेताओं द्वारा हिमाचल सरकार से जनता के मुद्दों पर मुंह मोड़ लिया गया। आम लोगों के प्रति सरकार की कोई भी जवाबदेही नहीं निर्धारित की गई। हिमाचल की जो हालत की गई है वह देश भर में किसी से भी छुपी नहीं है। आने वाले समय में हिमाचल प्रदेश सहित देश के लोग कांग्रेस को माफ़ नहीं करेंगे। कांग्रेस ने जो झूठ हिमाचल में बोला था उसकी क़ीमत उसे देश के बाक़ी हिस्सों में चुकानी पड़ेगी। कांग्रेस लोगों का भरोसा खो चुकी है।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

सुपरहीरो बनकर आग की लपटों के बीच उतरेंगे IIT मंडी के ड्रोन : 5 मिनट में होगा एक्शन; हवा और जमीन से करेगा प्रहार

मंडी : जब कहीं भीषण आग लगती है, तो चीख-पुकार और धुएं के गुबार के बीच जांबाज दमकलकर्मी जान जोखिम में डालकर अंदर दाखिल होते हैं। कई बार संकरी गलियां, ऊंची इमारतें या जहरीली गैस...
article-image
पंजाब

दुग्ध पदार्थों पर केंद्र की जीएसटी राहत पर बेवजह वाहवाही लूटने में लगी हैं मान सरकार : तीक्ष्ण सूद

होशियारपुर/ दलजीत अजनोहा : पूर्व कैबिनेट मंत्री व वरिष्ठ भाजपा नेता तीक्ष्ण सूद द्वारा जारी प्रेस नोट में मुख्यमंत्री भगवंत मान द्वारा वेरका दुग्ध पदार्थों की कीमते घटाए जाने की घोषणा को गुमराहपूर्ण बताते...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

यमन में नर्स निमिषा की फांसी टली…सजा-ए-मौत से ठीक पहले आई खुशखबरी

नई दिल्ली । यमन जेल में बंद निमिषा प्रिया की फांसी टल गई है. निमिषा के परिवार और पीड़ित तलाल अब्दो महदी के परिवार के बीच ब्लड मनी को लेकर कोई फाइनल समझौता न...
हिमाचल प्रदेश

बरनोह में निर्माणाधीन आंचलिक पशु चिकित्सालय और मुर्राह प्रजनन फार्म का डीसी राघव शर्मा ने किया निरीक्षण, समूरकलां में गौशाला का भी किया दौरा

ऊना : उपायुक्त, ऊना राघव शर्मा ने पशुपालन विभाग के तहत निर्माणाधीन विकास कार्यों की निरीक्षण किया और विभागीय अधिकारियों को निर्माण कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए। इस दौरान बरनोह में बन...
Translate »
error: Content is protected !!