प्रेमिका और बच्चों की हत्या -19 साल तक फरार रहा पूर्व सैनिक : अचानक सीबीआई को मिली टिप,पकड़ने पहुंचे तो रह गए दंग

by
नई दिल्ली। भारतीय सेना के दो पूर्व सैनिकों ने एक युवती और 17 दिन के जुड़वा बच्चों की हत्या कर दी। इसके बाद दोनों करीब 19 साल तक फरार रहे। केस पहले पुलिस के पास रहा, फिर सीबीआई को ट्रांसफर कर दिया गया।
2006 का है मामला : केरल के कोल्लम जिले के येरम में रहने वाली एक 24 वर्षीय युवती रजनी को पास के ही अंचल के निवासी दिबिल कुमार बी से प्यार हो गया था। दिबिल कुमार भारतीय सेना की 45 एडी रेजिमेंट्स में था और पठानकोट में तैनात था।  दोनों के बीच संबंध बने और रजनी गर्भवती हो गई। 24 जनवरी 2006 को रजनी ने जुड़वा बच्चियों को जन्म दिया। इसके बाद से ही दिबिल ने उससे दूरियां बनानी शुरू कर दीं। इसके बाद रजनी की मां ने केरल राज्य महिला आयोग में अपील की।
दोस्त भी हुआ शामिल : महिला आयोग ने मामले में पैटरनिटी टेस्ट का आदेश दिया। इसके बाद दिबिल कुमार आगबबूला हो गया। उसने हत्या की साजिश रचनी शुरू कर दी। दिबिल का दोस्त राजेश भी उसकी बटालियन में था। उसकी युवती और उसकी मां से भी जान-पहचान थी।  उसके पहले तो रजनी और उसकी मां से कहा कि वह दिबिल कुमार को समझाएगा कि वह रजनी से शादी कर ले। लेकिन बाद में वह खुद ही दिबिल की साजिश का हिस्सा बन गया। इसके बाद 10 फरवरी 2006 को दोनों ने मिलकर रजनी और उसकी दोनों बेटियों की हत्या कर दी।
हत्या के बाद दोनों फरार :  रजनी की मां उस वक्त पंचायत ऑफिस में दोनों जुड़वा बच्चियों का बर्थ सर्टिफिकेट लेने के लिए गई हुई थी। जब वह वापस लौटी, तो घर में लाश पड़ी देखकर उसकी चीख निकल गई। हत्या को अंजाम देने के बाद दोनों वहां से फरार हो गए थे।
मार्च 2006 में सेना ने भी दोनों को भगोड़ा घोषित कर दिया। पुलिस ने दोनों को तलाशने की बहुत कोशिश की, लेकिन उनका कुछ पता नहीं चला। उन पर 2 लाख रुपये का इनाम भी रखा गया। बावजूद इसके दोनों का एक भी सुराग नहीं मिल रहा था।
सीबीआई को ट्रांसफर हुआ केस :   2010 में केरल हाईकोर्ट के आदेश के बाद केस को सीबीआई को ट्रांसफर कर दिया गया। लेकिन सीबीआई के भी हाथ खाली ही रहे। कई साल तक खोज जारी रहने के बाद सीबीआई को टिप मिली कि दिबिल कुमार और राजेश दोनों नाम बदलकर पुड्डुचेरी में रह रहे हैं।
दोनों ने आधार कार्ड समेत कई फर्डी डॉक्यूमेंट्स भी बनवा लिए थे। इतना ही नहीं, दोनों ने वहां दो महिला अध्यापकों से शादी तक कर ली थी, जिनसे उनके बच्चे भी थे। इसके बाद सूचना पर पहुंची सीबीआई की टीम ने दोनों को दबोच लिया।
पुलिस को मिली कस्टडी :  सीबीआई की चेन्नई यूनिट ने दोनों को शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया और उन्हें कोच्चि लाया गया। शनिवार को एर्नाकुलम चीफ ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट कोर्ट में दोनों को पेश किया गया। यहां से पुलिस को 18 जनवरी तक के लिए उनकी कस्टडी मिल गई। अब सीबीआई भी उनकी कस्टडी की मांग करेगी।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

पंजाब

होशियारपुर-ऊना व फगवाड़ा- होशियारपुर नेशनल हाईवे परियोजनाओं से प्रभावित ज़मीन मालिक 30 जून तक जमा करवाएं मुआवजा संबंधी फाइलें : अमनदीप चावला

होशियारपुर, 11 जून:  जिला राजस्व अधिकारी एवं सक्षम प्राधिकारी (भूमि अधिग्रहण) अमनदीप चावला ने बताया कि भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) द्वारा होशियारपुर-ऊना राष्ट्रीय राजमार्ग-503ए (पैकेज-4) अप टू पंजाब बॉर्डर सहित बाईपास तथा फगवाड़ा-होशियारपुर...
article-image
पंजाब

अंतरराज्यीय नाकों से अब तक 40 लाख रुपए से ज्यादा की रिकवरी, चैकिंग के दौरान 3092 क्विंटल लाहन बरामद कर की जा चुकी है नष्ट

जिला चुनाव अधिकारी व एस.एस.पी ने अंतरराज्यीय नाकों की चैकिंग की नाके पर तैनात पुलिस, अर्ध सैनिक बलों व एक्साइज विभाग की टीमों का हौंसला बढ़ाते हुए चौकसी से ड्यूटी करने के दिए निर्देश...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

आप के उम्मीदवार राज्यसभा सदस्य निर्विरोध चुने गए : राजिंदर गुप्ता 11,050 करोड़ के मालिक

चंडीगढ़ : पंजाब से राज्यसभा की एक सीट पर सत्ताधारी आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार राजिंदर गुप्ता निर्विरोध उप चुनाव जीत गए हैं। उन्हें पंजाब विधानसभा सचिव-सह-निर्वाचन अधिकारी राम लोक खटाना ने आज निर्वाचन...
article-image
पंजाब

A function was organized by

Hoshiarpur/Daljeet Ajnoha/Nov. 05 : A simple but effective function was organized by Inter natinoal Karate Referee Jagmohan Vij at his Karate Coaching Center Narayan Nagar Hoshiarpur. On this occasion, Jagmohan Vij told the students...
Translate »
error: Content is protected !!