माजरु में कलश यात्रा के साथ शुरू हुई श्रीमद भागवत कथा :पहले दिन श्रीमदभागवत कथा का महत्व सुनाया

by

बद्दी, 29 मार्च (तारा) : नंदपुर पंचायत के माजरु गांव में श्री मदभागवत कथा ज्ञान यज्ञ का आयोजन ग्रामवासियों के सहयोग से किया गया। साप्ताहिक भागवत कथा 5 अप्रैल तक किया जाएगा। पहले दिन छडोल बिलासपुर के सुप्रसिद्ध कथावाचक प्रकाश चंद गर्गाचार्य ने श्रीमदभागवत कथा का महत्व सुनाया।

श्रीमदभागवत कथा का शुभारंभ कलश यात्रा के साथ हुआ। भागवत कथा के आयोजक प्रीतम पाल ठाकुर ने बताया कि कलश यात्रा माजरु गांव के चारों तरफ होते हुए वापिस कथा स्थल तक निकाली गई जिसमें पंचायत की महिलाओं ने बढ़ चढ़ कर भाग लिया। कथा वाचक पंडित प्रकाश चंद गर्गाचार्य
ने बताया कि श्रीमद् भागवत कथा सांसारिक मोह-माया से विरक्ति, आत्मज्ञान और भगवान श्रीकृष्ण के प्रति निश्छल भक्ति जगाकर मोक्ष प्राप्त करने का पावन साधन है। यह 7 दिवसीय आयोजन जीवन की सार्थकता, कर्तव्य-बोध और पापों के नाश का मार्ग दिखाता है, जो देवताओं के लिए भी दुर्लभ और अमृत से भी श्रेष्ठ माना गया है।
इस अवसर पर नंदपुर पंचायत व आसपास की पंचायतों के दर्जनों गणमान्य ग्रामीण मौजूद रहे।

फोटो कैप्शन : माजरु में श्रीमद्भागवत कथा से पूर्व कलश यात्रा निकालते हुए ग्रामीण

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

अधिकारियों के सम्मान में फेयरवेल एवं स्वागत कार्यक्रम का आयोजन

एएम नाथ।  कुल्लू, 18 जनवरी : जिला प्रशासन बुधवार को बहुउद्देश्यीय भवन में उपायुक्त कुल्लू रहीं तोरुल एस. रवीश के सम्मान में फेयरवेल तथा नवपदस्थ उपायुक्त अनुराग चंद्र शर्मा के स्वागत (वेलकम) कार्यक्रम का...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , समाचार , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

डबल मर्डर के मामले में महिला का बेटा और उसका दोस्त  ग्रिफ्तार : एनाईआईआर ओर उसकी महिला केयरटेकर की गांव मोरांवाली में 23 सिंतबर को की गई थी हत्या

एनाईआईआर व महिला केके नाजायज संबंधों से खफा था महिला का बेटा गढ़शंकर l गांव मोरांवाली में हुए एनाईआईआर ओर उसकी महिला केयरटेकर की हत्या के मामले में पुलिस ने एनाईआईआर महि ला केयरटेकर...
article-image
हिमाचल प्रदेश

चुनाव परिणाम से पहले ही विक्रमादित्य ने अधिकारियों को हद में रहने की दी नसीहत

विक्रमादित्य सिंह ने प्रैस कांफ्रैस कर सत्ता में आने पर निश्चित तौर पर कार्रवाई करने की बात की शिमला। हिमाचल विधानसभा चुनाव परिणाम निकलने से पहले कांग्रेस ने प्रदेश के अधिकारियों को दो-टूक चेतावनी...
article-image
हिमाचल प्रदेश

लोक निर्माण मंत्री ने ड्रीम्ज़ कॉलेज ऑफ फार्मेसी के वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह में मेधावियों को किया सम्मानित

युवाओं की सकारात्मक सोच से प्रदेश को नई ऊंचाइयों पर ले जाएंगे : विक्रमादित्य सिंह नरेंद्र भारती। मंडी :  लोक निर्माण एवं शहरी विकास मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने मंडी जिला के दो दिवसीय प्रवास...
Translate »
error: Content is protected !!