डबल मर्डर के मामले में महिला का बेटा और उसका दोस्त  ग्रिफ्तार : एनाईआईआर ओर उसकी महिला केयरटेकर की गांव मोरांवाली में 23 सिंतबर को की गई थी हत्या

by

एनाईआईआर व महिला केके नाजायज संबंधों से खफा था महिला का बेटा

गढ़शंकर l गांव मोरांवाली में हुए एनाईआईआर ओर उसकी महिला केयरटेकर की हत्या के मामले में पुलिस ने एनाईआईआर महि

ला केयरटेकर की हत्या के आरोप  में पुलिस ने महिला केयरटेकर के बेटे व उसके दोस्त को ग्रिफ्तार कर लिया है । पुलिस ने हत्या आरोपिओं से हत्या में उपोयोग किए  तेजधार हथियार , कार और मोटरसाइकिल भी बरामद कर लिए है।
गांव मोरांवाली में एनाईआईआर संतोख सिंह निवासी मोरांवाली और  उसकी महिला केयरटेकर मनजीत कौर पत्नी लखविंदर सिंह निवासी गांव बाठ, थाना नूरमहल, जिला जालंधर की हत्या के आरोप में उसके बेटे मनदीप सिंह उर्फ दीपा पुत्र लखविंदर सिंह व उसके दोस्त मनप्रीत सिंह उर्फ मन्ना पुत्र कुलबीर राम निवासी लधा चुक्का , थाना बंगा, जिला शहीद भगत सिंह नगर को पुलिस ने ग्रिफ्तार कर लिया है।
पुलिस दुआरा जारी प्रेस बयान के मुताबिक मनदीप सिंह उर्फ दीपा एनाईआईआर संतोख सिंह व मनजीत कौर के नाजायज सबंधो से खफा था। जिसके चलते 23 सिंतबर, 2025 की रात को मनदीप सिंह उर्फ दीपा ने आपने दोस्त मनप्रीत सिंह उर्फ मन्ना के साथ मिलकर  अपनी माता मनजीत कौर का गला घोंट कर और चोटें मार कर संतोख सिंह के शरीर के दो हिस्सों पर तेजधार हथियारों से हमला कर काटा और दोनों की सांस की नाली को काट कर दोनों को मार डाला।
पुलिस ने हत्यायों में उपयोग किया लोहे का गंडासा व चाकू बरामद करने के इलावा इस दौरान उपयोग की आल्टो कर नंम्बर पीबी 32 आर 3504 व मोटरसाइकिल डिस्कवर नम्बर पीबी 07 डबलयू 7129 भी बरामद कर ली है।
प्रेस बयान के मुताबिक मनदीप सिंह उर्फ दीपा का दोस्त मनप्रीत सिंह मन्ना किशोर है और उसकी आयु मात्र 16 साल है।  वहीं
मनदीप सिंह उर्फ दीपा के खिलाफ जिला शहीद भगत सिंह नगर में बिभिन थानों में चार पहले भी मामले दर्ज है। पुलिस दोनी आरोपियों से गहनता से पूछताछ कर रही है।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

काम से ज्यादा बयानबाजी में लगी सरकार : जयराम ठाकुर

सराज दौरे में जयराम ठाकुर की हुंकार कहा, जनता संस्थान बंद करने वालों को जवाब दे पूर्व सीएम का दावा, पंचायत से विधानसभा तक भाजपा की वापसी तय एएम नाथ। मंडी : पूर्व मुख्यमंत्री...
article-image
पंजाब

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से मिले सांसद मनीष तिवारी; हल्के से जुड़े मुद्दों को उठाया

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से मिले सांसद मनीष तिवारी; हल्के से जुड़े मुद्दों को उठाय रोपड़ : श्री आनंदपुर साहिब से सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री मनीष तिवारी ने रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से...
article-image
दिल्ली , पंजाब

अरविंद केजरीवाल के सामने नई दिल्ली से उनकी हार पर क्या बोले सौरभ भारद्वाज

विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी (आप) की हार के करीब डेढ़ महीने बाद पार्टी प्रमुख अरविंद केजरीवाल दिल्ली में किसी सार्वजनिक कार्यक्रम में शामिल हुए। पार्टी मुख्यालय में आयोजित ‘एक शाम शहीदों के...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

पंचकूला सामूहिक सुसाइड केस : कांपते हुए प्रवीण मित्तल बता गए क्यों पूरी फैमिली ने चुनी मौत, कार में मिले थे 6 शव

पंचकूला ।  पंचकूला में सोमवार देर रात कार में परिवार के 7 लोगों के जहर खाकर सामूहिक आत्महत्या करने के मामले में नया खुलासा हुआ है। पुलिस को कार से दो पन्नों का सुसाइड...
Translate »
error: Content is protected !!