माताओं, किशोर लड़कियों और 6 वर्ष से कम उम्र के बच्चों पर रहेगा फोक्स : कुपोषण की चुनौती से निपटने को मिशन मोड में चलेगा पोषण अभियान: डीसी

by

धर्मशाला, 01 सितंबर। कांगड़ा जिला में पोषण अभियान कुपोषण की चुनौती से निपटने के लिए मिशन मोड में संचालित किया जाएगा। यह उद्गार उपायुक्त डा निपुण जिंदल ने शुक्रवार को रेडक्रास भवन में पोषण अभियान का शुभारंभ करने के उपरांत व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि महिला एवं बाल विकास विभाग पूरे सितंबर 2023 में छठा राष्ट्रीय पोषण माह मना रहा है। पोषण अभियान, गर्भवती महिलाओं, स्तनपान कराने वाली माताओं, किशोर लड़कियों और 6 वर्ष से कम उम्र के बच्चों के लिए व्यापक तरीके से पोषण संबंधी परिणामों को आगे बढ़ाने में सहायक है। उन्होंने कहा कि इस वर्ष, पोषण अभियान का उद्देश्य जीवन-चक्र दृष्टिकोण के माध्यम से कुपोषण से व्यापक रूप से निपटना है, जो मिशन पोषण 2.0 की आधारशिला है। पोषण-समृद्ध भारत, शिक्षित भारत, सशक्त भारत के थीम को लेकर इस अभियान को आगे बढ़ाया जाएगा।
कांगड़ा जिला में 4226 आंगनबाड़ी केंद्रों के माध्यम से चलेगा अभियान
जिला कांगड़ा में 4226 आंगनबाड़ी केन्द्रों के माध्यम से पोषण अभियान संचालित किया जाएगा। जिला में एक महीने तक चलने वाले इस कार्यक्रम में विशेष स्तनपान और पूरक आहार के प्रमुख विषयों पर ध्यान केंद्रित किया जाएगा इसके साथ ही अभियान के माध्यम से जमीनी स्तर पर पोषण संबंधी जागरूकता बढ़ाने के प्रयास किए जाएंगे।
स्वस्थ बाल प्रतियोगिताएं भी होंगी आयोजित
स्वस्थ बाल प्रतियोगिता जैसी गतिविधियों भी आयोजित की जाएंगी। इसके साथ ही पोषण भी पढाई भी, पर्यावरण के लिए जीवन शैली जैसी गतिविधियों पर भी विशेष बल दिया जाएगा। बातचीत के माध्यम से एनीमिया जैसे स्वास्थ्य कारणों पर भी महिलाओं को जागरूक किया जाएगा। गांव, ब्लॉक और जिला स्तर पर आउटरीच कार्यक्रम, पहचान अभियान, शिविर और घरेलू दौरे आयोजित किए जाएंगे।
इस अवसर पर जिला कार्यक्रम अधिकारी आशोक शर्मा तथा समेकित महिला बाल एवं विकास विभाग के विभिन्न अधिकारी तथा आंगनबाड़ी कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

पैरा फिटर, पंप ऑपरेटर और मल्टीपर्पज वर्कर के 5000 पद भरे जाएंगे : डिप्टी सीएम अग्निहोत्री

एएम नाथ । शिमला : डिप्टी सीएम  मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि जल शक्ति विभाग में पैरा फिटर, पैरा पंप ऑपरेटर, मल्टीपर्पज वर्कर के 5,000 पद भरे जाने हैं। 2,500 पद भर दिए हैं।...
article-image
हिमाचल प्रदेश

युवक की मौत आईजीएमसी के छात्रा छात्रावास की चौथी मंजिल से संदिग्ध परिस्थितियों में गिरकर हुई : परिसर में कैसे घुसा युवक, पता लगा रही पुलिस

रोहित भदसाली। शिमला : आईजीएमसी के छात्रा छात्रावास की चौथी मंजिल से संदिग्ध परिस्थितियों में गिरकर हुई युवक की मौत के मामले में पुलिस ने सोमवार को घटनास्थल पर छानबीन की। इस दौरान छात्रावास...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

20 गाय व 6 भैंस पालकर प्रतिदिन बेच रहे एक से डेढ क्विंटल दूध, हो रही है अच्छी आमदन : डेयरी फॉर्म चलाकर आर्थिकी को सुदृढ़ बना रहे हैं देहलां के हरभजन सिंह

ऊना, 08 जुलाईः ऊना जिला के देहलां गांव के प्रगतिशील किसान 50 वर्षीय हरभजन सिंह डेयरी फॉर्म चलाकर परिवार की आर्थिकी को सुदृढ़ बना रहे हैं। निजी क्षेत्र में काम करने वाले हरभजन सिंह...
article-image
हिमाचल प्रदेश

चंबा में खाई में गिरी टैक्सी, महिला समेत दो की मौत : ससलूणी में बंजाल के समीप हुआ दर्दनाक हादसा

एएम नाथ। चम्बा :  हिमाचल प्रदेश के जिला चंबा के सलूणी में बंजाल के पास एक टैक्सी गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में महिला समेत दो लोगों की मौके पर ही मौत हो...
Translate »
error: Content is protected !!