माता कल्याणी मंदिर खन्नी में भागवत कथा शुरू, 31 को होंगे जरूरतमंद लड़कियों के विवाह

by

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा : माता कल्याणी मंदिर खन्नी में सालाना श्रीमद् भागवत कथा आज शुरू हो गई। कमेटी अध्यक्ष तिलक राज चौहान, उप अध्यक्ष बलदेव सिंह, पंडित राम लुभाया, कैशियर कैप्टन सुरेश कुमार, हरभजन लाल सेक्रेटरी, राजेश कुमार राजा और अन्य कमेटी सदस्यों ने जानकारी देते हुए बताया कि माता कल्याणी वेलवेयर सोसाइटी रजि. तथा समूह इलाका निवासी खन्नी, ललवाण, हरजीआणा, जेजों, लसाड़ा, बद्दोवाल, कोठी, कांगड़, मैली, जंडियाला, मेघोवाल, मुग्गोवाल, रामपुर सेनियां, झंजोवाल, गज्जर महिदूद जेजे रोड कल्याणी धाम द्वारा करवाए जा रहे श्रीमद् भागवत कथा के पहले दिन सालाना भंडारे के इस विशाल समागम में आज 25 जनवरी दिन रविवार से 31 जनवरी तक कथा वाचकाचार्य दीपक शास्त्री जी श्री वृंदावन धाम श्रीमद् भागवत कथा करेंगे। जिस तहत आज पहले दिन संगत ने कलश यात्रा के साथ परिक्रमा की।1 फरवरी को विभिन्न धार्मिक कलाकार महामाई जी की महिमा का गुणगान करेंगे तथा 1 फरवरी को ही विशाल सालाना भंडारा होगा। भंडारे के मुख्य सहयोगी अनिल हैपी अग्रवाल, जोगिंदर पाल मैन्नन, डॉक्टर लाखविंदर सिंह, पंडित कैलाश, बब्बी अनंद ऑस्ट्रेलिया, रोहन आदि द्वारा लगाया जाएगा। जिस में विज्ज का विशेष सहयोग होगा। तिलक राज चौहान ने बताया कि 31 जनवरी को जरूरतमंद लड़कियों के विवाह की रस्म की जाएगी तथा 31 जनवरी को ही रक्तदान कैंप लगाया जाएगा। समापन वाले दिन 1 फरवरी को माता कल्याणी मंदिर में विश्व मानव रूहानी केंद्र नया नगर की ब्रांच महिलपुर द्वारा मुफ्त मेडिकल चेकअप कैंप भी लगाया जाएगा। जिस में मरीजों को मुफ्त दवाइयां दी जाएंगी।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

बीबी जागीर कौर को 30 अक्टूबर मिलेगी अकाली दल की दो मैंबरीय टीम : डॉ. चीमा, सरदार रखड़ा

हरियाणा सरकार एच.एस.जी.एम.सी के गठन की अधिसूचना को तुरंत वापिस ले: शिरोमणी अकाली दल पटियाला: 29अक्टूबर: शिरोमणी अकाली दल ने आज हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (एचएसजीएमसी) के गठन की अधिसूचना तत्काल वापिस लेने...
article-image
पंजाब

पंजाब के नदी जल पर केवल पंजाब का ही अधिकार, लेकिन पंजाब का पानी दूसरे राज्यों में भेजा जा रहा : सुखबीर सिंह बादल

जालंधर : पंजाब के जालंधर में आज शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल पहुंचे हैं। उन्हाेंने पार्टी में शामिल हुए कई कांग्रेस और आप नेताओं का स्वागत किया। इस दौरान उनके साथ जालंधर...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

दिनदहाड़े NRI को घर में घुसकर बच्चे के सामने मारी गोली : हाथ जोड़कर रोकते रहा बच्चा और परिवार

अमृतसर। थाना मकबूलपुरा के अधीन आते इलाका दबुर्जी में एक एनआरआई के घर में घुसकर दो नौजवानों ने घुसकर उसे गोलियां मार दी। इस घटना में एनआरआई गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल...
article-image
पंजाब

वॉयस ऑफ द पीपल एवं ब्लड डोनर्स क्लब द्वारा लगाए स्वैच्छिक रक्तदान शिविर में 146 रक्तदाताओं ने किया रक्तदान

बड़ी संख्या में क्षेत्र की प्रमुख हस्तियां हुई शामिल गढ़शंकर :  वॉयस ऑफ द पीपल एवं ब्लड डोनर्स क्लब एरिया बीत (पंजाब एवं हिमाचल) द्वारा अड्डा झुंगियां में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का शीतला मंदिर...
Translate »
error: Content is protected !!